बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने निर्देशक प्रेम आर.सोनी से उनकी अगली फिल्म में काम करने का वादा किया है। सलमान ने सोनी की योग्यता में यकीन करते हुए एक पारिवारिक आयोजन में सोनी से कहा कि इस बात से कोई मतलब नहीं है कि लोगों का फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" के विषय में क्या कहना है, मैं आपकी अगली फिल्म में भी काम करूंगा।
सोनी सलमान के बहुत बडे प्रशंसक है। वह कहते है कि फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" को दर्शकों की जिस तरह की प्रतिक्रिया मिली उससे मेरी आने वाली फिल्मों की घोषणा प्रभावित हुई हैं। इस फिल्म को मिली लोगों की प्रतिक्रिया से ऎसा लगता है कि जैसे यह दुनिया में अब तक बनी फिल्मों में सबसे खराब फिल्म है। मैं लोगों की फिल्म के प्रति नाराजगी को महसूस कर सकता हूं। सलमान ने "मैं और मिसेज खन्ना" में अपना पूरा विश्वास जताया हैं। सोनी कहते है कि सलमान मेरी फिल्मों और उनमें स्वयं के किरदार पर पूरी तरह विश्वास करते हैं।
Wednesday, October 21, 2009
सलमान ने किया सोनी की अगली फिल्म में काम करने का वादा
Tuesday, October 13, 2009
सलमान ने की करीना की मदद
फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" की शूटिंग के दौरान बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी सह-कलाकार करीना कपूर की काफी मदद की। करीना कपूर ने कहा कि सलमान हमेशा बहुत रक्षात्मक रहते है। मुझे जब भी उनकी जरूरत होती है तब वह हमेशा उपलब्ध रहते है। ऎसा इसलिए भी है कि मेरी बहन करिश्मा और सलमान काफी अच्छे दोस्त हैं।
फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" की शूटिंग के दौरान एक घटना ऎसी हुई जिसे फिल्म में रख लिया गया जबकि वह फिल्म का हिस्सा नहीं था। हुआ यु कि थाईलैंड के फी फी समुद्र तट पर एक गाने की शूटिंग होंनी थीं। करीना को गाउन पहनकर नंगे पाव रेत पर चलते हुए नाव तक पहुंचना था, लेकिन रेत में ऎसी सीपिंया थी जिससे करीना के पैर छिल गए और खून बहने लगा। सलमान ने करीना की मुसीबत देखते हुए उन्हें गोद में उठा लिया और नाव तक ले गए। इस सीन को देखकर सभी खुश हो गए और फिल्म में सीन को रख लिया गया। फिल्म के निर्देशक प्रेम सोनी ने कहा कि पूरी शूटिंग के दौरान दोनों के बीच विशेष बंधन देखा गया लेकिन फी फी द्वीप पर जो कुछ हुआ वह विशिष्ठ था।
Thursday, October 1, 2009
सलमान ने करीना को दिया ढाई लाख का गिफ्ट
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अभिनेत्री करीना कपूर को 2,50,000 रूपये का ब्रांडेड हैंड बैग तोहफे में दिया है। आस्ट्रेलिया में फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" की शूटिंग के दौरान करीना और सलमान एक साथ खरीददारी करने गए थे जहां करीना एक ब्रांडेड हैंड बैग पसंद आ गया।
सूत्रों के अनुसार करीना ने हैंड बैग पसंद किया लेकिन जब वह उसकी कीमत अदा करने पहुंची तो दुकानदार ने यह कहकर पैसे लेने से इंकार कर दिया कि इस बैग की कीमत पहले ही दी जा चुकी है। करीना हैरत में प़ड गई। बाद में उन्हें पता चला कि बैग के दाम सलमान ने चुकाए थे। सलमान और करीना प्रेम सोनी की फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" में मुख्य भूमिका निभा रहे है जिसकी ऑस्ट्रेलिया में शूटिंग चल रही है। गौरतलब है कि यह फिल्म 16 अक्टूबर को पर्दे पर आयेगी।