Showing posts with label Hot Kareena. Show all posts
Showing posts with label Hot Kareena. Show all posts

Saturday, September 4, 2010

करीना ने बोल्ड सीन करने से मना किया

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अब फिल्मों में बोल्ड सीन नही करेगी। मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में बोल्ड सीन करने से मना कर दिया है।
उन्होंने भंडारकर से कहा कि पटकथ पर फिर से काम किया जाए और बोल्ड सीन कम किए जाए। इस फिल्म में उन्हें पांच हीरों के साथ फ्लर्ट करते दिखाया जाएगा। पटकथा के अनुसार इन सभी के साथ करीना के बोल्ड सीन है। फिल्म हीरोइन हॉलीवुड मर्लिन मुनरो के जीवन से प्रभावित है। जिसमें अभिनेत्री के जीवन संघर्षो को दिखाया जाएगा। करीना फिल्म कुर्बान में बोल्ड सीन किए थे जिसके अभिनेता सैफ अली खान थे।

Wednesday, August 11, 2010

करीना रहीं 2010 की विज्ञापन क्वीन

Kareena Kapoor

टैम (टीएएम) मीडिया रिसर्च की शाखा एडएक्स इंडिया के मुताबिक बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को इस साल महिलाओं के वर्ग में सर्वाधिक विज्ञापन मिले हैं।

एडएक्स इंडिया की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2010 के दौरान टेलीविजन पर प्रसारित होने वाले विशेष महिला हस्तियों के विज्ञापनों में 45 प्रतिशत हिस्सा करीना का था।
करीना क्रिकेटर एम.एस. धोनी, सचिन तेंदुलकर और अभिनेता शाहरूख खान जैसी हस्तियों के साथ विज्ञापनों में नजर आईं। वर्तमान में वह एयरटेल, कुरकुरे, सोनी वायो और गीतांजलि सहित अन्य ब्रांड्स के लिए विज्ञापन कर रही हैं। एक सूत्र ने बताया, ""करीना अभूतपूर्व ऊचाईंयों पर पहुंच गई हैं। उन्हें 2009 के दौरान भी सबसे ज्यादा विज्ञापन (एफएमसीजी ब्रांड्स) मिले।"" जहां तक फिल्मों का सवाल है तो इस साल वह करन जौहर की "वी आर फेमली", सैफ अली खान के गृह निर्माण में बन रही "एजेंट विनोद" और "गोलमाल" की सिक्वल में नजर आएंगी।

Friday, May 7, 2010

करीना के नक्शेकदमों पर करिश्मा की बेटी

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के वॉर्डरोब में दुनिया के सबसे महंगे डिजाइनर कपडों की भरमार है। वे अपनी कमाई का आधा हिस्सा अपने लाइफ स्टाइल पर खर्च कर देती है। यहीं नहीं करीना अपनी बडी बहन करिश्मा के बच्चों को भी महंगे-महंगे गिफ्ट देती हैं।
अपनी मौसी से प्रभावित होकर करिश्मा के बेटी समायरा भी उनके नक्शेकदम पर चलने लगी हैं। वे भी मौसी की तरह डिजाइनर कपडे और एसेसरीज पहनने लगी है। करिश्मा अपनी बेटी को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं, क्योंकि करीना उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करती है।

Monday, March 22, 2010

हॉट एंड सेक्सी मम्मी करीना

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान की होम प्रोडक्शन फिल्म रॉ-1 में अभिनेत्री करीना कपूर आठ वष के बच्चे की मां के रूप में दिखाई देंगी। इसके बावजूद वे हॉट और स्टाइलिश कपडे पहनेंगी। करीना का मानना है कि आजकल की मम्मियो को हॉट और सेक्सी दिखने का हक है।
रॉ-1 में शाहरूख सुपरहीरो की भूमिका में हैं और यह उनकी महत्वाकांक्षी फिल्म है। केवल शाहरूख के कारण ही करीना ने इस फिल्म में काम करने की हामी भरी है। इसके लिए उन्होंने आठ वर्ष के बच्चो की मां बनना भी मंजूर कर लिया।

Friday, March 19, 2010

विश्वसनीय हैं सैफ: करीना

Saif-Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का मानना है कि इंडस्ट्री के जिस खान को उन्होंने अपने लिए चुना है वह सबसे ज्यादा सेफ हैं। करीना ने बताया कि पर्सनल लाइफ के लिए उन्होंने सबसे ज्यादा विश्वसनीय सैफ अली खान का चुनाव किया है और अपने चुनाव पर उन्हें खुशी है। वैसे हर खान से करीना का संबंध अच्छा है।
करीना ने बताया कि वे और सैफ बहुत अच्छे दोस्त हैं और आमिर और शाहरूख परिवार के सदस्यों जैसे है। वैसे जहां तक बात करिश्मा की है, तो उन्हें सलमान खान से ज्यादा कोई भी पसंद नहीं है। करीना ने बताया कि सैफ के साथ अपने संबंधों को लेकर उन्हें कुछ भी छिपाने की आवश्यकता नहीं है और इसी वजह से वे इंडस्ट्री के हॉस्टेस्ट कपल हैं। करीना ने कहा कि अगर आज हम शादी कर लेते हैं, तो किसी को कोई आश्चर्य नहीं होगा लेकिन, अभी शादी के बारे में कोई खास प्लानिंग नहीं की गई है। जिस दिन हम शादी करेंगे, तब पूरी दुनिया को पता चल जाएगा।

Friday, March 5, 2010

तो वकील होतीं करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर अगर फिल्मों में नहीं होतीं तो वकील होतीं। जी हां करीना की मानें तो वे शायद आज एक वकील होती यहां तक की उन्होंने इस बावत चर्च गेट स्थित एक कॉलेज में दाखिला भी ले लिया था, लेकिन किस्मत उन्हें फिल्म जगत में ले आई।
गौरतलब है कि कपूर खानदान की लडकियों को बॉलीवुड में आने की सख्त मनाही थी लेकिन करिश्मा के फिल्म जगत में सफल रहने के बाद करीना को भी बॉलीवुड में आने का मौका मिल गया और आज करीना बॉलीवुड की नंबर वन अभिनेत्रियों में शुमार हैं।

Monday, February 1, 2010

करीना को पसंद नहीं आया शाहिद का नया लुक

Kareena

स्टार स्क्रीन अवॉर्ड की एंकरिंग कर रहे बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर का नया लुक अभिनेत्री करीना कपूर को बिलकुल भी अच्छा नहीं लगा। जानकारी के अनुसार अवॉर्ड के दौरान करीना लगातार शाहिद पर नजर बनाए हुए थीं और उन्होंने यहां तक कह डाला कि शाहिद चश्मा पहने हुए अच्छे नहीं लग रहे है।
करीना को शाहिद का नया लुक बिलकुल पसंद नहीं आया। इसके अलावा, करीना और शाहिद अपने परफॉरमेंस को लेकर ऑर्गनाइजर से झगड भी पडे। शाहिद चाहते थे कि उनका परफारमेंस करीना के बाद हो, क्योंकि पिछले साल उनके खाते में ज्यादा हिट रहीं, जबकि करीना का कहना था कि वे शाहिद से ज्यादा बडी स्टार है इसलिए उनका परफॉरमेंस शाहिद के बाद होना चाहिए। आखिर बडी मुश्किल से ऑर्गनाइजर ने शाहिद को समझाया और फिर करीना ने शाहिद के बाद परफॉर्म किया।

Thursday, January 21, 2010

करीना ने कमाई में सब नायिकाओं को पीछे छोडा

Kareena

बॉलीवुड में हिन्दी फिल्म इन दिनों भले ही कैटरीना कैफ और प्रियंका चोपडा का डंका बज रहा है लेकिन कमाई कमाई के मामले में शीर्ष पायदान पर करीना कपूर ही विद्यमान है।
श्रीअष्टविनायक फिल्म्स ने बेबो को रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म गोलमाल 3 के लिए सात करोड रूपए की भारी-भरकम धनराशि पर साइन किया है। यह तब है जब पिछले वर्ष थ्री इंडियट्स को छोडकर करीना के खाते में एक भी सफल फिल्म दर्ज नहीं है। ज्ञातव्य है कि हिंदी फिल्म उद्योग में करीना एकमात्र अभिनेत्री है, जो घोषित तौर पर कह चुकी है कि वह कई नायिकाओं वाली फिल्म में काम ही नहीं करेगी। ठीक भी है, जब भी मेट की सफलता के बाद करीना का केरियर ग्राफ चढाव पर रहा है।
उन्होने रोहित की ही फिल्म गोलमाल रिटन्र्स के लिए तीन करोड रूपए दिए गए थे। इसकी सफलता के बाद निर्माता चाहते थे कि उनकी अगली फिल्म में बेबो जरूर रहे। ऎसे में करीना के पक्ष में यह बात भी गई कि उन्होने अभी तक किसी भी सी`ल में काम नहीं किया है।

Thursday, January 7, 2010

बेबो को 5 लाख का तौहफा किसने दिया

Kareena Kapoor

अभिनेत्री करीना कपूर के किसी फैन ने दिया करीना को 5 लाख का तोहफा। वो भी करीना को बिन बताए चोरी-चोरी, चुपके चुपके। दरअसल करीना के मुंबई वाले घर पर किसी ने करीना के नाम से एक पार्सल छोड दिया।
करीना की स्टॉफ ने इस पार्सल को रिसीव किया। लेकिन जब इस पार्सल को खोला गया तो सभी हैरान परेशान हो गए । फौरन करीना को फोन किया गया और जब करीना ने इस पार्सल के बारे में सुना तो उन्हे भी आpर्य हुआ। पार्सल में हीरे और सोने की तकरीबन 2 लाख की ज्वैलरी थी। और तकरीबन 3 लाख की हीरे की अंगूठी । पार्सल के साथ मिले नोट से पता चला कि करीना का कोई फैन है जिसने करीना को दुबई से 5 लाख का तोहफा भेजा है। और वो चाहता है कि करीना इस ज्वैलरी सेट को अपनी किसी फिल्म में पहनें। अब इस तोहफे का राज क्या है ये तो बेबो लंदन से लौटकर ही बताएंगी।

Thursday, December 31, 2009

गोलमाल-3 में करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को निर्देशक रोहित शेट्टी ने फिल्म गोलमाल के सीक्वल गोलमाल-3 के लिए चुना है। गौरतलब है कि करीना इससे पहले गोलमाल रिटनर्स में काम कर चुकी हैं। रोहित ने यह भी कहा कि करीना हमारी फिल्म की अकेली हीरोइन होंगी, क्योंकि वह कई हीरोइनों वाली फिल्म में काम नहीं करना चाहतीं।
गोलमाल-3 के डायरेक्टर रोहित ने बताया, करीना हमारी फिल्म की अकेली हीेरोइन होंगी, जबकि उनके अपोजिट अजय देवगन, तुषार कपूर, अरशद वारसी, शरमन जोशी और श्रेयस तलपडे समेत पांच लडके होंगे। हालांकि वह किसी के साथ भी रोमांस करती हुई नहीं नजर आएंगी। रोहित की अगर मानें, तो आप करीना को फिल्म का छठा हीरो कह सकते हैं। रोहित को पूरी उम्मीद है कि दर्शकों को यह फिल्म पहली फिल्मों से ज्यादा पसंद आएंगी।

Sunday, December 20, 2009

सैफ और करीना की शादी से शर्मिला को ऎतराज नहीं

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और फिल्म अभिनेत्री करीना कपूर के विवाह को लेकर मां शर्मिला टेगौर को कोई ऎतराज नहीं है यह दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बंधेगे। यह खुशखबरी सैफ अली खान की मां शर्मिला टेगौर ने जोधुपर में दी।

सैफ और करीना की केमेस्ट्री लंबे समय से अच्छी चलने के कारण जल्द ही विवाह करने की चर्चाए उठ रही थी। लेकिर कपूर खानदान और पटोदी खानदान की ओर से कभी किसी ने शादी होने की बात को स्वीकार नहीं किया था लेकिन सेंसर बोर्ड की बैठक में भाग लेने जोधपुर आई शर्मिला टेगौर ने रविवार को मीडिया से बातचीत करते हुए स्वीकार किया कि दोनों की शादी से कोई ऎतराज नहीं ये दोनों जल्द ही शादी के बंधन मे बंधेंगे।

Monday, December 14, 2009

वेलेंटाइन डे पर मिलेंगे शाहिद-करीना

Kareena Shahid

14 फरवरी यानी वेलेंटाइन डे के दिन करीना कपूर और शाहिद कपूर रियल लाइफ में अपने संबंधों को रिन्यू करने के लिए नहीं मिल रहे हैं।
दरअसल इस दिन शाहिद-करीना अभिनीत फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे" रिलीज होने वाली हैं। फिल्म के निर्माता बोनी कपूर ने निर्देशक सतीश कौशिक और अन्य लोगों से परामर्श करने के बाद ही रिलीज डेट की घोषणा की हैं। फिल्म की रिलीज डेट को लेकर बुलाई गई मीटिंग में यह निर्णय लिया गया हैं कि फिल्म "मिलेंगे-मिलेंगे" पूरी तरह से एक लव स्टोरी हैं, जिसकी रिलीज के लिए वेलेंटाइन डे से अच्छा दिन हो ही नहीं सकता।
निजी जिंदगी में करीना और शाहिद का ब्रेकअप हो चुका हैं, लेकिन पर्दे पर दोनों का मिलन दर्शकों को रास आता है या नहीं यह तो आने वाला वक्त ही बताएगा। सूत्रों की मानें तो इस फिल्म में करीना और शाहिद के ब्रेकअप का असर नहीं दिखा है। दोनों ने अपना सर्वश्रेष्ठ देने का प्रयास किया हैं और एक अच्छी प्रेम कहानी वेलेंटाइन डे पर लोगों को देखने को मिलेगी।

Tuesday, December 1, 2009

करीना बन सकती है सबसे महंगी नायिका

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी नायिका बन सकती हैं। अगर सूत्रों पर यकीन करें तो रोहित शेट्टी की "गोलमाल-3" के लिए उन्हें 10 करोड रूपए का भारी-भरकम ऑफर दिया गया हैं। अगर वह इसे स्वीकार कर लेती है तो वह ऎश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड देंगी, जो हिंदी फिल्म उद्योग की फिलहाल सबसे महंगी अभिनेत्री हैं। इस बारे में करीना या रोहित से औपचारिक बातचीत नहीं हो सकी हैं।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि "जब वी मेट" के बाद करीना की सफलता का ग्राफ तेजी से ऊपर बढा हैं। यहीं वजह है कि उन्हें "कम्बख्त इश्क" के लिए ढाई करोड रूपए और फिर इससे अधिक धनराशि "गोलमाल रिटन्र्स" के लिए दी गई। चूंकि रोहित की यह फिल्म हिट रही है तो वह इसका अगला भाग यानी "गोलमाल-3" बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के लिए रोहित ने करीना को 10 करोड रूपए का ऑफर दिया हैं।

Tuesday, November 17, 2009

करीना के साथ एक और फिल्म बनाएंगे आमिर

Aamir-Kareena

बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान अभिनेत्री करीना कपूर के साथ एक और फिल्म बनाना चाहते हैं। 25 दिसंबर को प्रदर्शित होने वाली फिल्म "थ्री इडियट्स" में दोनों ने साथ काम किया हैं। जब से आमिर ने करीना के साथ इस फिल्म की शूटिंग आरंभ की थीं, तब से वे करीना के गुणगान किए जा रहे हैं।

"थ्री इडियट्स" में करीना के साथ काम करके आमिर काफी खुश हैं। आमिर का कहना है कि इस फिल्म में करीना और उनकी ट्यूनिंग गजब की रही हैं। आमिर का कहना है कि वह बहुत जल्द करीना के साथ एक और फिल्म करेंगे। सूत्रों के अनुसार "थ्री इडियट्स" प्रदर्शित होने के बाद आमिर इस फिल्म पर काम आरंभ करेंगे। यानी यह जोडी पर्दे पर एक बार फिर नजर आ सकती हैं।

Tuesday, November 3, 2009

साइज जीरो लैपटॉप का प्रचार करेंगी करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भले ही अब खुद साइज जीरो न रह गई हों लेकिन एक जापानी कंपनी ने उन्हें अपने साइज जीरो लैपटॉप का ब्रैड एम्बैस्डर बनाया हैं। गौरतलब है कि करीना पहली भारतीय महिला होगी जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के किसी ब्राडं का प्रचार करने का मौका मिला हो।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने करीना को अपना एम्बैस्डर बनाने से पहले काफी रिसर्च की थीं और एक पब्लिक पोल के आधार पर ही करीना का नाम चुना गया हैं। खास बात तो ये है कि करीना के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कंपनी ने मुंबई में ही एक आर्टिफिशियल सेट तैयार किया है। दिन में वक्त न होने की वजह से करीना सुबह सुबह यहां एड शूट करती हैं।

कुर्बान: प्यार व आतंकवाद की कहानी

Kurbaan निर्देशक रेंसिल डीसिल्वा
संगीत: सलीम सुलैमान
कलाकार: सैफ अली खान, करीना कपूर, विवेक ओबेराय, दीया मिर्जा, ओम पुरी, किरण खेर।

बहुत दिनों से चर्चित, लगातार खबरों में बनी रहने वाली फिल्म "कुर्बान" जल्दी ही दर्शकों के सामने होगी। फिल्म में सैफीना यानी सैफ अली खान व करीना कपूर की जोडी हैं। वास्तविक जीवन में भी एक-दूजे के प्रेम का इकरार कर चुके इन दोनों कलाकारों ने इस फिल्म में भी प्रेमी-प्रेमिका तथा बाद में पति-पत्नी का रोल किया हैं।
अमेरिका की राजधानी न्यूयॉर्क में साइकोलॉजी की प्रोफेसर अवंतिका (करीना कपूर)अपने बीमार पिता को देखने भारत आती हैं। यहीं अहसान (सैफ अली खान) भी रहता है जो उसी विश्वविद्यालय में पढाता है जहां अवंतिका स्थाई रूप से पढ़ाने लगती हैं। दोनों में प्रेम होता है और बेटी की इच्छा देख अवंतिका के पिता भी अहसान को स्वीकार कर लेते है।
दोनों की शादी हो जाती हैं और वे अमेरिका चले जाते हैं। यहां पहुंचकर अवंतिका अपने पति के लिए एक नौकरी भी ढूंढ लेती हैं। यहां उन्हें पडोसी के रूप में एक रूढीवादी मुस्लिम परिवार मिलता है। अवंतिका उन लोगों के बीच सहज नहीं रह पाती तथा अहसान की गतिविधियां भी उसे शंका में डालती रहती हैं।
ऎसे ही समय में उसकी भेंट सलमा नाम की एक युवती से होती है जो उसे अहसान के बारे में काफी कुछ बताती है। तब अवंतिका को पता चलता है कि अहसान जो नजर आता है उसके अलावा भी बहुत कुछ हैं। वैसे यह एक प्रेम कथा है लेकिन इसके बीच आज का ज्वलंत मुद्दा आतंकवाद भी है और उससे जुडते लोग भी। फिल्म किसी भी विषय पर हों पर उसमें ऎसी चीजें जरूर होनी चाहिए, जिन्हें आसानी से बेचा जा सके। इसलिए फिल्म के प्रचार में इस मुद्दे के अलावा कई चीजें हैं।
सैफ-करीना की जोडी वैसे भी चर्चित है लेकिन उससे ज्यादा चर्चा हो रही है फिल्म में दोनों के चुंबन दृश्य की। इसे अब तक का सबसे लंबा चुंबन दृश्य कहकर प्रचारित किया जा रहा हैं। कई दिनों तक इसकी चर्चा रही। बाद में आने वाली खबरें इससे आगे की हैं। इन खबरों के मुताबिक दोनों ने फिल्म में बोल्ड सीन भी दिए हैं अब उनकी चर्चा चल रही है। बहरहाल फिल्म नवंबर माह में दर्शकों के सामने होगी।

Monday, November 2, 2009

करीना नहीं करेगी मांसाहारी विज्ञापन

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने एक विज्ञापन के दौरान कहा कि वे अब विज्ञापनों के लिए काम करने के मामले में विशेष रूप से सर्तकता बरतेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह मैकडॉनाल्ड या बर्गर किंग जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन नही करेंगी। वे मैकडॉनाल्ड या बर्गर किंग के मांसाहारी उत्पादों का समर्थन नहीं कर सकती। करीना ने कहा, मैं शराब या तंबाकू का भी समर्थन नहीं करूंगी। यह एक नीति है, जिस पर मैं हमेशा चलूंगी। इसके अतिरिक्त, एक अच्छे ब्रांड का समर्थन करने पर आपको अपने प्रशंसकों से जुडने में मदद मिलती हैं। मैं बहुत सोच-समझकर इस विषय में निर्णय लेती हूं।

Saturday, October 31, 2009

बेबो की चाहत शाहिद

Kareena Kapoor

कहते है इंसान अपने पहले प्यार को कभी नहीं भूलता है। करीना कपूर भी उनमें से एक ही। करीन अपने प्यार के बारे में कुछ भी कहने से जरा भी नही हिचकिचाती है। हाल ही में एक एक्सक्लूसिव इंटरव्यू में करीना ने कहा कि, मैं अब शाहिद के टच में नहीं हूं। मैंने और शाहिद ने बहुत ही वंडरफुल रिलेशनशिप एंजॉय किया है। अब हम सिर्फ एक दूसरे को शुभकामनांए ही दे सकते हैं। मैं हमेशा उनके अच्छे भविष्य की कामना करती रहूंगी।

अपने रिश्तों को हमेशा बिंदास तरीके से स्वीकराने वाली बेबो कहती है, हम अभी भी एक दूसरे को शुभकाना संदेश भेजते रहते है। शायद करीना, शाहिद को अभी तक पूरी तरह से भुला नहीं पाई है, तभी तो उन्होंने शाहिद के पापा पंकज कपूर की फिल्म "मौसम" में भी काम करने से मना नहीं किया। उनका कहना था कि, अगर पंकज उन्हें अप्रोच करेंगे तो वे मना नहीं करेंगी। वैसे, सूत्रों के अनुसार बेबो की इस हां की वजह शाहिद के अलावा एक और भी है।

Monday, October 26, 2009

जलपरी बनी म्यांऊ-म्यांऊ करती करीना

Kareena Kapoor

फिल्मों में अभिनेत्री करीना कपूर को हम कई रूपों में देख चुके हैं। हॉट और बिंदास बेबो ने अपने करीब एक दशक के फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है और खासी सफल भी रहीं हैं। लेकिन अब करीना एक अलग ही अंदाज में हमारे सामने आने वाली हैं।
पहली बार वो एक जलपरी के रूप में दिखेगी, लेकिन किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक घडी के विज्ञापन में। दरअसल करीना एक इटालियन घडी के विज्ञापन में दो रूपों में नजर आने वाली हैं। इस विज्ञापन फिल्म मे करीना केवल जलपरी के रूप में ही नहीं, बल्कि म्यांऊ-म्यांऊ करती हुई बिल्ली के रूप में भी दिखेगी। इस विज्ञापन में बेबो काले कपडो, कसे हुए बालों में कैटवूमन के रूप में दिखेगी।

Wednesday, October 21, 2009

सैफ-बेबो का सबसे लंबा किस !

Saif-Kareena

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और अभिनेत्री करीना कपूर के ऑनस्क्रीन प्यार की पहली झलक जल्द ही बडे पर्दे पर दिखाई देगी। ये सीन करण जौहर की फिल्म कुर्बान में नजर आएगी। जिसमें सैफ और करीना के बीच फिल्माया गया है। बॉलीवुड के इतिहास को सबसे लंबा किस। और अब आप इसकी झलक देखेंगे तो मान जाएंगे इस जोडी का जवाब नहीं। सैफ अली खान की होम प्रोडक्शन फिल्म कुर्बान से बॉलीवुड की हॉट जोडी पर्दे पर अपने जलवा दिखाने को तैयार है। ऎसा लग रहा है कि जैसै बेबो फिल्म में एक्टिंग नहीं बल्कि असल जिंदगी में सैफ के साथ इश्क फरमा रही है।
बेबाक और बिंदास करीना को लगता है अब किसिंग सीन देने में कोई ऎतराज नहीं है। कहा तो यहां तक जा रहा है कि सैफ और करीना का यह किसिंग सीन अब तक का सबसे लम्बा किसिंग सीन होगा। जो कहीं न कहीं राजा हिन्दुस्तानी के करिश्मा और आमिर के किसिंग सीन के रिकॉर्ड को तोड देगे।

फिल्म कुर्बान में सैफ और करीना पर कई हॉट सीन्स फिल्माए गए है जिसके लिए करीना पहले राजी नहीं थी लेकिन निर्माता करण जौहर के मनाने पर करीना ने इस फिल्म में ऎसे सीन करने के लिए हामी भर दी। यू तो करीना और सैफ के प्यार को तो आपने इन दोनों की जुबानी सुना ही होगा। लेकिन अब पहली बार कैमरे पर इन दोनों के प्यार की कहानी साफ-साफ दिखाई देगी।