Showing posts with label parmeet sethi. Show all posts
Showing posts with label parmeet sethi. Show all posts

Tuesday, March 23, 2010

शाहिद के आगे हारे परमीत सेठी

Shahid Kapoor

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर ने आज इंडस्ट्री में अपना अलग स्थान बनाने में सफलता हासिल कर ली है। इस सफलता ने उन्हें थोडा बहुत नखरीला भी बना दिया है। उनके इन नखरों के दर्शन यशराज बैनर की फिल्म बदमाश कंपनी के सेट पर हुए, जहां निर्देशक परमीत सेठी को शाहिद के आगे हार माननी पडी।
यूनिट से जुडे एक सूत्र के अनुसार परमीत फिल्म के एक दृश्य में शाहिद को एक खास पोशाक पहनाना चाहते थे, लेकिन शाहिद ने इसे पहनने से साफ इंकार कर दिया। परमीत के लाख मनाने और समझाने के बावजूद शाहिद टस से मस नहीं हुए। अंतत: परमीत को ही घुटने टेकने पडे और शाहिद की पसंद की पोशाक लानी पडी।