Showing posts with label pregnancy. Show all posts
Showing posts with label pregnancy. Show all posts

Monday, July 27, 2009

जगंली सेक्स से बढ जाते हैं प्रेग्नंसी के चांस

Wild Sex

प्रेग्नंसी के लिए कपल्स क्या-क्या नहीं करते है। डॉक्टरों के चक्कर काटने से लेकर वूडू तक सब किया जाता है। लेकिन साइटिस्त कहते है। कि एक आसान तरीका भी है वाइल्ड सेक्स कीजिए। यानी इतने जोश और जुनून से कि सारी सीमाएं टूट जाएं। सांइटिस्ट कहते है कि लव मेकिग यानी सेक्स की क्वालिटी जितनी अच्छी होगी, महिलाओं के कन्सीव करने के चांस उतने ही ज्यादा होगें। शेफील्ड यूनिवर्सिटी के सीनियर लेक्चरर ऎलन पासी के मुताबिक ऎसा सेक्स, सिमें दोनों पार्टनर एक-दूसरे को संतुष्ट करने की पूरी कोशिश करते है, प्रेग्नंसी के चांस को बढा देता है। वह कहते है कि जो कपल बच्चो के लिए कोशिश कर रहे होते है, वे अक्सर सेक्स को एक काम की तरह करते है। पासी के मुताबिक ऎसे कपल्स ने बताया है कि उनका सेक्स बहुत मशीनी और रूटीन काम जैसा होता है । यह गलत है।

ब्रिटिश फर्टिलिटी सोसायटी के सेक्रटरी पासी कहते है कि सेक्स वैसा ही वाइल्ड और थ्रिलिंग होना चाहिए, जैसा आप पहली बार मिलने पर कर रहे थे और बच्चो के बारे में नहीं सोच रहे थे। आमतौर पर इंटरकोर्स के दौरान 25 करोड स्पम्र्स पैदा होते है। लेकिन एक रिसर्च के मुताबिक जब पुरूष सेक्स में पूरी तरह संतुष्ट होता है, तो स्पम्र्स की संख्या 50 फीसदी तक बढ जाती है। पासी बताते है कि अगर आप सेक्स को रूटीन से पांच मिनट ज्यादा लंबा खीचते है, तो स्पम्र्स की संख्या ढाई करोड तक बढ सकती है।