निर्देशक साजिद खान का मानना है कि उनकी फिल्म हाउसफुल कमाई में बनाए गए 3 इडियट्स के सारे रिकॉड्र्स तोड देगी। साजिद के अनुसार रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है।
आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने आय के नए कीर्तिमान बनाए है और उसे किसी न किसी दिन टूटना ही है, इसलिए साजिद उम्मीद कर रहे है कि उनकी फिल्म 3 इंडियट्स से आगे निकल जाएगी। साजिद का मानना है कि 3 इडियट्स को शानदार सफलता इसलिए मिली क्योंकि लोगों ने इसे कई बार सिनेमाघर में जाकर देखा।
उनका कहना है कि हाउसफुल का स्क्रीनप्ले लिखते समय यह ध्यान दिया गया कि इसमें भी इतना मनोरंजन होना चाहिए कि लोग बार-बार इसे देखने सिनेमाघर में आएं। अक्षय कुमार, लारा दत्ता, दीपिका पादूकोण, जिया खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल जैसे बडे कलाकार इस फिल्म में मौजूद है।
Thursday, April 29, 2010
3 इडियट्स के रिकॉर्ड तोड देगी हाउसफुल: साजिद
Tuesday, April 27, 2010
मुझे तो कुछ पता भी नहीं: साजिद खान
निर्देशक फराह खान के भाई साजिद खान का कहना है कि फिल्म तीस मार खां में अक्षय कुमार को लेने में उनका कोई हाथ नहीं है।
गौरतलब है कि फराह सिर्फ शाहरूख खान के साथ काम करना पसंद करती है, लेकिन इस बार उन्होंने उनके प्रतिद्वंद्वी कहे जाने वाले अक्षय कुमार को अपनी फिल्म का हीरो बना दिया है। लोग अब तक इस बात को पचा नहीं पा रहे है कि फरहा कि फिल्म तीस मार खां में उनके प्रिय सितारे शाहरूख खान की जगह अक्षय कुमार कैसे काम कर रहे है। इसके लिए जिम्मेदार बताया जा रहा है फरहा के भाई साजिद को, जिन्होंने अक्षय के साथ हे बेबी और हाउसफुल नामक दो फिल्में बनाई है। कहने वाले कह रहे कि जब शाहरूख ने फराह की फिल्म की बजाय अपनी होम प्रोडक्शन रॉ-1 को प्राथमिकता दी तो फराह के पास इंतजार करने के सिवाय कोई चारा नहीं रहा।
ऎसे में साजिद ने सलाह दी कि अक्षय कुमार को हीरो बना दिया जाए और उन्होंने फराह की मुलाकात अक्षय से करा दी। साजिद अपना पक्ष रखते हुए कहते है फराह और मैं अपने काम के बारे में कभी बात नहीं करते है। मुझे तो तीस मार खां की कहानी भी पता नहीं है। मैं कसम खाकर कहता हूं कि मुझे तो पता भी नहीं था कि फराह और अक्षय ने मुलाकात भी की।