Showing posts with label housefull movie. Show all posts
Showing posts with label housefull movie. Show all posts

Thursday, April 29, 2010

3 इडियट्स के रिकॉर्ड तोड देगी हाउसफुल: साजिद

Sajid Khan

निर्देशक साजिद खान का मानना है कि उनकी फिल्म हाउसफुल कमाई में बनाए गए 3 इडियट्स के सारे रिकॉड्र्स तोड देगी। साजिद के अनुसार रिकॉर्ड बनते ही टूटने के लिए है।
आमिर खान अभिनीत इस फिल्म ने आय के नए कीर्तिमान बनाए है और उसे किसी न किसी दिन टूटना ही है, इसलिए साजिद उम्मीद कर रहे है कि उनकी फिल्म 3 इंडियट्स से आगे निकल जाएगी। साजिद का मानना है कि 3 इडियट्स को शानदार सफलता इसलिए मिली क्योंकि लोगों ने इसे कई बार सिनेमाघर में जाकर देखा।
उनका कहना है कि हाउसफुल का स्क्रीनप्ले लिखते समय यह ध्यान दिया गया कि इसमें भी इतना मनोरंजन होना चाहिए कि लोग बार-बार इसे देखने सिनेमाघर में आएं। अक्षय कुमार, लारा दत्ता, दीपिका पादूकोण, जिया खान, रितेश देशमुख, बोमन ईरानी, अर्जुन रामपाल जैसे बडे कलाकार इस फिल्म में मौजूद है।

Monday, April 12, 2010

"हाउसफुल" में दिखेगी शोएब-सानिया की झलक

Housefull

इसे हिन्दी सिने जगत का एक अजीब संयोग माना जा सकता है कि अक्षय कुमार की नई फिल्म "हाउसफुल" की कहानी शोएब मलिक -सानिया मिर्जा की असल जिंदगी की कहानी से मेल खाती है। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा के साथ शादी से ऎन पहले जिस तरह पाकिस्तानी क्रिकेटर शोएब अपनी पहली पत्नी की वजह से विवादों में घिर गए उसी तरह फिल्म "हाउसफुल" में दीपिका पादुकोण के साथ अक्षय की शादी से पहले जिया खान उनकी पहली पत्नी होने का दावा ठोकती हैं।
दोनों की समानता के बारे में पूछे जाने पर अक्षय ने कहा, ""मैंने इस बारे में नहीं सोचा, अब आप इस ओर संकेत कर रहे हैं तो मुझे लगता है कि इसमें समानता है। दरअसल इस फिल्म में तीन महिलाएं हैं, जो मेरी पत्नी होने का दावा करती है।"" अक्षय की शादी में जिया के व्यवधान डालने की घटना इत्तेफाक से शोएब और सानिया के जीवन की घटनाओं से बेहद मिलती-जुलती है। फिल्म के निदेशक साजिद खान ने कहा, ""मैं इसके अलावा और क्या कह सकता हूं कि यह जीवन द्वारा कला का अनुकरण किए जाने का एक मामला है। फिल्म में ऎसा दृश्य है जब अक्षय कुमार की शादी के दौरान एक अन्य महिला उनकी पत्नी होने का दावा कर बाधा डालती है।... लेकिन मैं यह कहना चाहता हूं कि यह सिर्फ एक संयोग है। मैंने इस फिल्म की कहानी दो साल पहले लिखी थी।""