Showing posts with label sexy Sonakshi Sinha. Show all posts
Showing posts with label sexy Sonakshi Sinha. Show all posts

Thursday, September 16, 2010

सलमान, सोनाक्षी की तीसरी फिल्म

Sonakshi-Salman

निर्माता साजिद नाडियावाला को फिल्म "दबंग" में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका इतनी पसंद आई है कि उन्होंने तमिल की सफलतम फिल्म "किक" के हिंदी संस्करण के लिए उन दोनों को अनुबंधित कर लिया है। "दबंग" और उसकी अगली क़डी के बाद यह दोनों कलाकारों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।
नाडियावाला कहते हैं, ""सलमान की यह इच्छा थी कि मैं "किक" में उनके साथ सोनाक्षी को अनुबंधित करूं। "दबंग" देखने के बाद में सोनाक्षी की ओर से 100 प्रतिशत सुनिश्चित हूं। उनकी और सलमान की जो़डी बहुत बढि़या है।"" गुरूवार को नाडियावाला सोनाक्षी के साथ अनुबंध के लिए सिन्हा परिवार के घर पहुंचे थे। शिरीष कुंदर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शत्रुƒन सिन्हा की बेटी के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। शत्रुƒन कहते हैं, ""मैंने सोनाक्षी से कहा कि मैंने साजिद के दादा और पिता के साथ काम किया है। अब इस परंपरा को जारी रखने की उनकी बारी है। भगवान ने चाहा तो मेरे बेटे भी साजिद के साथ काम करेंगे।"" इन सर्दियों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।

Friday, August 20, 2010

किक में सलमान के साथ सोनाक्षी

Sonakshi-Salman

बॉलीवुड अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी सोनाक्षी सिन्हा की पहली फिल्म दबंग अभी रिलीज भी नही हुई है और उनकी मार्केट वैल्यू बढने लगी है। दंबग में सोनाक्षी की परफॉर्मेस देखकर कई बडे फिल्म निर्माता उनके दीवाने हो गए है। कई उन्हें अपनी फिल्म में कास्ट करना चाहते है।
खबर है कि सोनाक्षी को निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने फिल्म किक में सलमान खान के अपोजिट साइन कर लिया है। इससे पहले साजिद किक में दीपिका को लेना चाहते थे, लेकिन सोनाक्षी की अदाएं उन्हें ऎसी रास आई कि उन्होंने दीपिका को दरकिनार कर सोनाक्षी को अपनी फिल्म के लिए साइन किया। किक तमिल की एक्शन और कॉमेडी फिल्म थिल्लल अंगडी की रीमेक है।
थिल्लल अंगडी में अभिनेता जयाराम और अभिनेत्री तमन्नाह ने मुख्य भूमिका निभाई थी। सलमान को खुशी है कि किक में उनके अपोजिट सोनाक्षी है क्योंकि वो मानते है कि सोनाक्षी को उनके टैलेंट के कारण ही साइन किया गया है।

Monday, August 9, 2010

आइटम गाने नहीं करूंगी : सोनाक्षी

Sonakshi Sinha

बॉलीवुड के मशहूर फिल्म अभिनेता शत्रुध्न सिन्हा की बेटी और सलमान खान की बहुचर्चित फिल्म "दबंग" से फिल्म इंडस्ट्री में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा का कहना है कि वह आइटम गाने नहीं करना चाहतीं।
सोनाक्षी कहती हैं, ""नहीं, मैं ऎसे गानों का हिस्सा कभी नहीं बनना चाहूंगीं क्योंकि मैं बहुत शर्मीली हूं। मैं उतनी हिम्मत नहीं जुटा सकती और मुझे लगता है कि मलाइका अरो़डा खान फिल्म के आइटम गाने (मुन्नी बदनाम) में बेहतरीन दिखी हैं। लेकिन मैं वैसा नहीं कर सकती और मैं ऎसा करना भी नहीं चाहती।"" सोनाक्षी से यह पूछने पर कि क्या वह भविष्य में आइटम गाने करेंगी तो उन्होंने मुस्कराते हुए कहा, ""नहीं, मैं आइटम गाने नहीं करूंगी। जो मैं कर रही हूं उसी में खुश हूं।"" सोनाक्षी ने फैशन डिजाइनिंग का कोर्स किया है और उस समय उनका वजन 30 किलोग्राम अधिक था, लेकिन उन्होंने सलमान खान से अपना वजन घटाने का वादा किया था। सोनाक्षी ने कहा, ""सलमान ने मुझसे वादा किया था कि यदि मैं अपना वजन कम कर लेती हूं तो वह अपनी फिल्म में मौका देंगे। मैंने कठिन परिश्रम करना शुरू कर दिया और मुझे अपना वजन कम करने में दो वर्ष लगे।""