निर्माता साजिद नाडियावाला को फिल्म "दबंग" में सलमान खान और सोनाक्षी सिन्हा की भूमिका इतनी पसंद आई है कि उन्होंने तमिल की सफलतम फिल्म "किक" के हिंदी संस्करण के लिए उन दोनों को अनुबंधित कर लिया है। "दबंग" और उसकी अगली क़डी के बाद यह दोनों कलाकारों की साथ में तीसरी फिल्म होगी।
नाडियावाला कहते हैं, ""सलमान की यह इच्छा थी कि मैं "किक" में उनके साथ सोनाक्षी को अनुबंधित करूं। "दबंग" देखने के बाद में सोनाक्षी की ओर से 100 प्रतिशत सुनिश्चित हूं। उनकी और सलमान की जो़डी बहुत बढि़या है।"" गुरूवार को नाडियावाला सोनाक्षी के साथ अनुबंध के लिए सिन्हा परिवार के घर पहुंचे थे। शिरीष कुंदर इस फिल्म का निर्देशन करेंगे। उन्होंने कहा कि वे शत्रुƒन सिन्हा की बेटी के साथ काम करने को लेकर बहुत खुश हैं। शत्रुƒन कहते हैं, ""मैंने सोनाक्षी से कहा कि मैंने साजिद के दादा और पिता के साथ काम किया है। अब इस परंपरा को जारी रखने की उनकी बारी है। भगवान ने चाहा तो मेरे बेटे भी साजिद के साथ काम करेंगे।"" इन सर्दियों में इस फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।
Thursday, September 16, 2010
सलमान, सोनाक्षी की तीसरी फिल्म
Friday, July 10, 2009
घडियाँ बाँटते फिर रहे है सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान को तोहफे बाँटना बेहद पसंद है। सलमान को जो पसंद आता है वे उसे खरीदकर अपने दोस्तों को उपहार में दे देते है।
खबरों के अनुसार अब तक सलमान ने पचास करोड रूपए के उपहार अपने दोस्तों को दिए है। सलमान की इस आदत को देखते हुए उनकी माँ ने उन्हें एक अनोखी सलाह दी। उन्होंने सलमान से कहा कि वे अपनी चैरिटी संस्था "बीइंग ह्यूमन" के लिए घडियाँ डिजाइन करें और उन्हें ही उपहार में दे। इससे अपने दोस्तों को उपहार भी दे पाओगे और पैसा भी संस्था को जाएगा। माँ की सलाह मान सलमान ने घडीयाँ डिजाइन की और इन दिनों वे यार-दोस्तों को उपहार में शानदार घडियाँ बाँटते फिर रहे है।
Tuesday, July 7, 2009
24 जुलाई के ख्याल से परेशान है सलमान
बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान आगामी 24 जुलाई को लेकर आशंकित है। क्योंकि इस दिन समुद्र की लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जाहिर किया गया है।
सलमान ने अपने ब्लाग में लिखा कि पिछले कुछ दिनों से मुंबई बारिश में भीग रही है, और बहुत अच्छी लग रही है। हाल ही में शुरू किए गए सी लिंक पर गाडी चलाने का मजा इस साल बरखा की बूंदों के बीच कुछ और ही होगा। लेकिन 24 जुलाई का ख्याल मुझे परेशान कर रहा है, क्योंकि इस दिन लहरों के खतरनाक स्तर तक उठने का अनुमान जताया गया है। बहरहाल मुंबई वासियों के हौसले पर मुझे पूरा भरोसा है।
सलमान ने लिखा कि ज्यादातर आपदाएं मानवजनित है और इनका दीर्घकालिक समाघान मानव को पेड लगा कर करना है। मानसून का एक और चेहरा भी है। गरीबो के लिए बारिश किसी मुसीबत से कम नही होती क्योंकि उनके घरों में पानी भर जाता है। सलमान ने लिखा कि अगर मानसून फीका फीका रहे तो बारिश किसान की आंखों से आंसुओं के रूप में होती है।
किसानों के लिए बारिश बहुत जरूरी होती है, क्योंकि उनकी पूरी फसल इसी मानसून पर निर्भर होती है। सलमान के भाई सोहेल खान किसानों की समस्याओं के उपर फिल्म "किसान" बना रहे है।
सलमान इसे एक सामाजिक संदेश देने वाली मनोरंजन प्रघान फिल्म बताते हुए लिखते है कि बाजार की ताकतें चाहती है कि किसान अपनी जमीनें उद्योगों के लिए बेचें। सलमान ने अपने ब्लॉग में कुछ बरस पहले 27 जुलाई का जिक्र भी किया है, इस दिन मुंबई की उपनगरीय ट्रेनों में हुए श्रृंखलाबद्ध बम विस्फोटों ने मुंबई वासियों को दहला दिया था।
व्यस्तता के बावजूद अमिताभ नियमित ब्लाग कैसे लिखते है: अरबाज
अभिनय से अब प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रहे अरबाज खान का कहना है कि इतनी व्यस्तता के बावजूद अमिताभ बच्चन नियमित ब्लाग कैसे लिख लेते है। मुझे लगता है कि बिग बी को अपने ब्लाग के माघ्यम से अपने प्रशंसकों से जुडना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा है कि परिवार के साथ छुटि्टयां मनाते समय अन्य कार्यो के लिए समय निकाल पाना लगभग असंभव हो जाता है। ऎसे में मेरे लिए नियमित ब्लॉग लिख पाना मुश्किल होता है। अभिनय के बाद प्रोडक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने वाले अरबाज ने अपने ब्लॉग में लिखा कि प्रोड्यूसर बनना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है। प्रोड्यूसर के तौर पर मुझे लगता है कि हम विभिन्न मुद्दों पर लोगों को सहमत करने की कला सीख लेते है। लेकिन इसमें समय बहुत लगता है। अरबाज के पहले होम प्रोडक्शन की फिल्म का नाम "दबंग" है। इसके बारे में अरबाज ने लिखा कि यह उन लोगों की कहानी है, जो नियमों का उल्लंघन करना अपनी शान समझते है, और परिणाम की चिंता किए बिना कोई भी कदम उठा लेते है।
Monday, June 29, 2009
"दबंग" में भष्ट पुलिस ऑफिसर बनेंगे सलमान
दूसरा निर्माता शायद ही उन्हें इस तरह का रोल देता, इसलिए वे घर की फिल्म के जरिये ही शुरूआत कर रहे है। फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप के भाई अभिनव कश्यप करेंगे।