Showing posts with label shatrughan sinha moustache. Show all posts
Showing posts with label shatrughan sinha moustache. Show all posts

Tuesday, November 3, 2009

शत्रुध्न ने की मूंछ साफ

Shatrughan Sinha

बॉलीवुड अभिनेता और नेता शत्रुध्न सिन्हा ने आखिरकार वो काम कर दिया जो उन्होंने पिछले 40 सालों में नहीं किया था। रामगोपाल वर्मा की फिल्म "रक्त चरित्र" के लिए उन्होंने अपनी मूंछ साफ कर ली हैं। इस निर्णय का लेने के पहले उन्होंने काफी सोच-विचार किया और जब उनकी बेटी सोनाक्षी ने उन्हें इस बात की इजाजत दी, तभी उन्होंने अपनी मूंछ को हाथ लगाया। इस बारे में शत्रुध्न कहते है रामू ने जब मुझे मूंछ साफ करने को कहा तो मैं सोच में पड गया।

जिंदगी में इसके पहले केवल एक बार ही मैंने अपनी मूंछ को साफ किया था। उस समय में फिल्म एंड टेलीविजन इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया का विद्यार्थी था और अपने लुक के साथ प्रयोग कर रहा था। उस समय मेरे पिता ने जब मुझे बिना मूंछ के देखा था तो वे बेहद नाराज हुए थे। उन्होंने कहा कि तुम्हारे माता-पिता जीवित हैं तो तुमने ऎसा काम क्यों किया। उसके बाद मैंने कभी इस बारें में नहीं सोचा। "रक्त चरित्र" में शत्रुध्न सिन्हा, एनटी रामाराव की भूमिका निभा रहे है। इस फिल्म में वे अपनी चिर-परिचित संवाद अदायगी भी नहीं दोहराएंगे।