Showing posts with label sherlyn chopra in big boss-3 out. Show all posts
Showing posts with label sherlyn chopra in big boss-3 out. Show all posts

Saturday, October 31, 2009

बिग बॉस से बाहर हुई शर्लिन

Sherlyn

कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस से शर्लिन चोपडा बाहर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, शर्लिन पहले दिन से ही बार-बार नॉमिनेट की जा रही है, परंतु किसी न किसी कारण से वे बच जाती थी। लेकिन आखिर में घर के सदस्यों ने उन्हें घर से बेघर कर दिया। खबर है कि विदा होने से पहले शर्लिन खूब रोयी और सबसे अपने व्यवहार के लिए मांफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थीं कि मेरे साथ ऎसा होगा।

उन्होंने कहा कि मैंने सभी के लिए अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव किया था। लेकिन सभी घरवालों ने मुझे वोट आउट कर दिया। शर्लिन की विदाई के समय बिग बॉस ने उनको एक सुपर पावर दी और कहा कि आप किसी भी एक प्रतिभागी को एक हफ्ते तक सफाई करने के लिए कहें या किसी एक को जमीन पर पैर न रखने का आदेश सुनाये। शर्लिन ने घरवालों के मर्जी से बिंदु दारा सिंह को सफाई करने का फरमान सुनाया। इसके बाद घर में तमाशा मच गया। बिंदु ने शर्लिन को गालियां दीं और गधी कहा। शर्लिन के इस आदेश से बिंदु का पारा चढ गया और वह कहने लगे कि मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा।