शेर्लिन चोपडा ने अपनी पहचान बनाने के लिए बिग बॉस के प्लेटफॉर्म का उपयोग किया था। वे ये बात मानती है कि उन्हें इसका फायदा भी मिला हैं। हालांकि अपने बोल्ड बयानों और सेक्सी अदाओं के कारण वे लोकप्रिय हैं, लेकिन फिल्म निर्माता उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। शायद इसी बात को ध्यान में रखकर शेर्लिन बिग बॉस का हिस्सा बनीं।
शेर्लिन का कहना है कि उनकी कई बडे निर्देशकों से बातचीत चल रही हैं, जिनमें फरहा खान और डेविड धवन जैसे लोग हैं। आने वाले दिनों में उनको लेकर कोई बडी फिल्म की घोषणा हो सकती हैं। शेर्लिन की हाल ही में दिल बोले हडिप्पा प्रदर्शित हुई थीं, जिसमें रानी मुखर्जी मुख्य नायिका थीं। शेर्लिन का रोल कुछ खास नहीं था। शेर्लिन का कहना है कि छोटे-मोटे रोल अब बहुत हो चुके। अब वे मुख्य भूमिका अदा करना चाहती हैं।
Friday, December 25, 2009
बिग बॉस से शेर्लिन को फायदा
Friday, December 18, 2009
शर्लिन का प्रेमी 5 साल छोटा
रियलिटी शो बिग बॉस के घर में शर्लिन चोपडा ने ऑन स्क्रीन पर खूब धमाल मचाया। वह वहां सभी से अकेले में मिलती और कानाफूसी करती दिखाई दे रही थीं। वैसे कमाल खान से भी उनकी नजदीकी रही। लेकिन वहां से बाहर आते ही उन्होंने नए म्यूजिक सेंसेशन एडी बॉयज के आदित्य के साथ अपने प्यार का इजहार वेबसाइट पर कर हंगामा कर दिया है।
उनसे पांच साल छोटे आदित्य दे दना दन के म्यूजिक के लिए अपनी पहचान बना चुके है। बहरहाल शर्लिन अभी बॉलीवुड में मुकाम करने के सपने देख रही है।
Saturday, October 31, 2009
बिग बॉस से बाहर हुई शर्लिन
कलर्स टीवी के रियलिटी शो बिग बॉस से शर्लिन चोपडा बाहर हो गई। सूत्रों के मुताबिक, शर्लिन पहले दिन से ही बार-बार नॉमिनेट की जा रही है, परंतु किसी न किसी कारण से वे बच जाती थी। लेकिन आखिर में घर के सदस्यों ने उन्हें घर से बेघर कर दिया। खबर है कि विदा होने से पहले शर्लिन खूब रोयी और सबसे अपने व्यवहार के लिए मांफी मांगी। उन्होंने कहा कि मुझे उम्मीद नहीं थीं कि मेरे साथ ऎसा होगा।
उन्होंने कहा कि मैंने सभी के लिए अपनी सोच और व्यवहार में बदलाव किया था। लेकिन सभी घरवालों ने मुझे वोट आउट कर दिया। शर्लिन की विदाई के समय बिग बॉस ने उनको एक सुपर पावर दी और कहा कि आप किसी भी एक प्रतिभागी को एक हफ्ते तक सफाई करने के लिए कहें या किसी एक को जमीन पर पैर न रखने का आदेश सुनाये। शर्लिन ने घरवालों के मर्जी से बिंदु दारा सिंह को सफाई करने का फरमान सुनाया। इसके बाद घर में तमाशा मच गया। बिंदु ने शर्लिन को गालियां दीं और गधी कहा। शर्लिन के इस आदेश से बिंदु का पारा चढ गया और वह कहने लगे कि मैं तुम्हें कभी माफ नहीं करूंगा।
Thursday, October 29, 2009
अब नहीं जमेगी "बिग बॉस" में हंसी की महफिल
गजोधर भईया राजू श्रीवास्तव जल्द ही टीवी रियलिटी शो बिग बॉस का घर छोड सकते है। आईएमपीए ने कलर्स को नोटिस भेज दिया हैं। आईएमपीए:- इंडियन मोशन पिक्चर्स एसोसिएशन आईएमपीए टीवी और एंटरटेंमेंट जगत के प्रोड्यूसर्स का एसोसिएशन है। जिसके अंतर्गत सभी प्रसारण मनोरंजन चैनलों और प्रोडक्शन हाउस से जुडी समस्याएं सुलझाई जाती हैं। कलर्स के शो बिग बॉस में भाग लेने वाले राजू श्रीवास्तव का टीवी विजन के साथ तीन साल का करार था जिसके अंतर्गत उन्हें प्रोडक्शन हाउस के साथ महीने में कम से कम दस दिन काम करना जरूरी था। अब जबकि राजू बिग बॉस के घर में है और शो दिसंबर तक चलेगा जिसके चलते वह किसी भी तरह की शूटिंग में भाग नहीं ले सकते हैं। राजू श्रीवास्तव टीवी विजन के साथ किए करार को तोडकर कलर्स के शो बिग बॉस में भाग लिया। नोटिस में कहा गया है कि बिग बॉस में जाने से पहले राजू ने उनसे किसी तरह की इजाजत नहीं ली। ऎसे में ये उनके साथ किए गए कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हैं।
नोटिस के मुताबिक बिग बॉस में शामिल होने की वजह से राजू तय समय पर उपलब्ध नहीं हो पाएंगे, जो सीधे तौर पर उस कॉन्ट्रैक्ट का उल्लंघन हैं। जो उन्होंने साइन किया हैं। कॉन्ट्रैक्ट तोडने की वजह से दोनों पक्षों को आर्थिक नुकसान होगा। साथ ही, साख को भी नुकसान पहुंचेगा। ये निजी चैनल बिग बॉस की प्रोड्यूसर कंपनी एंडमॉल को भी इस मामले में घसीट सकता हैं। मामला पेचीदा हैं और राजू इसे हल करने की पुरजोर कोशिश कर रहे हैं। लेकिन अगर बात नहीं बनी तो 31 अक्टूबर तक राजू को बिग बॉस का घर छोडना पड सकता है। अगर ऎसा हुआ तो बिना गजोधर भईया के बिग बॉस का घर बेरौनक हो जाएगा और दर्शकों के साथ-साथ घर में रहने वाले बाकी प्रतियोगियों को हंसाने वाला और कोई न होगा। पिछले दिनों राजू शमिता-तनाज द्वारा अंडरवियर खींचने के मामले को लेकर चर्चा में आए थे।
राजू बिग बॉस के घर में मौजूद सबसे मजेदार प्रतिभागी है वह अपनी कॉमेडी से घर वालों ही नहीं बल्कि दर्शकों का भी जमकर मनोरंजन करते हैं। इससे पहले शर्लिन चोपडा के बॉडी शो पर राजू के अश्लील कमेंट्स को लेकर भी काफी चर्चा हुई थीं।
अपने साथियों का दिल नहीं जीत पाई शेर्लिन
बॉलीवुड अभिनेत्री शेर्लिन चोपडा रियलिटी शो "बिग बॉस" के घर में रहने वाले अपने साथियों का दिल नहीं जीत पाई हैं। उनके साथियों को शिकायत है कि शेर्लिन उनसे घुलती-मिलती नहीं हैं। ज्यादा बात नही करती और दूरी बनाकर रखती हैं। लगातार तीसरी बार शेर्लिन को घर से बेदखल करने के लिए चुना गया हैं।
पहली बार शेर्लिन दिवाली के कारण बच गई। दूसरी बार फिर कमाल और शेर्लिन के बीच मुकाबला था, लेकिन कमाल अपनी हरकतों के कारण घर से बेदखल हो गए। इस वजह से शेर्लिन को फिर अवसर मिल गया। हालांकि औपचारिक रूप से अमिताभ बच्चन ने बिग बॉस के घर में रहने वालों से पूछा था कि क्या शेर्लिन को एक मौका मिलना चाहिए।
सभी ने शेर्लिन के सामने एक स्वर में हां कहा था। लेकिन नॉमिनेशन का मौका मिलते ही उन्होंने एक बार फिर शेर्लिन का नाम ले लिया। शेर्लिन का मुकाबला दारासिंह के बेटे विंदू से हैं, जिन्होंने अपनी नॉन स्टॉप बकबक से अपने साथियों के कान पका डाले है। विंदू ज्यादा बोलते है और शेर्लिन कम बोलती है। दोनों ही परिस्थितियों में सभी को शिकायत है।
Monday, October 5, 2009
अपने अंदाज में बिग बॉस 3 की शुरूआत की
कलर्स पर रविवार रात नौ बजे से बिग बॉस सिजन 3 शुरू हो गया। इस रियलिटी शो में 84 दिन के लिए 13 प्रतियोगी कैद रहेंगे। हिंदी फिल्मों के शहंशाह अभिताभ बच्चन ने खास अपने अंदाज में बिग बॉस की शुरूआत की।
बिग बॉस सिजन थ्री की रंगारंग शुरूआती हुई। बिग बी यानी अभिताभ बच्चन ने इस रियलिटी शो को दर्शकों के सामने पेश किया। उन्होने इस घर की तमाम खासियतें भी बताई। अभिताभ ने दर्शकों को अपना दरबार भी दिखाया जहां हर शुक्रवार को वो सभी प्रतियोगियों से मिलेंगे।
म्यूजिक डारेक्टर इस्माइल दरबार से लेकर शमिता शेट्टी और शार्लिन चोपडा जैसी अदाकारा तक। हंसी के दुनिया के शहंसाह राजू श्रीवास्तव भी इस बार बिग बॉस के मेहमान है। लेकिन खुद बिग बी सब पर भारी पड रहे है। हॉस्ट बिग बी ने प्रतियोगियों को घर के अंदर तक पहु्चाया इस घर में सभी प्रतियोगियों पर हर पल कैमरे की नजरें रहेंगी। ये कैमरे अंधेरे में भी देख सकते है। घर में कुल 40 कैमरे लगाए गए है। बिग बॉस के 13 प्रतियोगी कौन-कौन होंगे। इसका खुलासा भी अभिताभ बच्चान ने किया। सबसे पहले पेश किया गया। संगीतकार इस्माइल दरबार को। इसके बाद एक-एक कर सभी 13 प्रतियोगियों को पेश किय गया। बिग बॉस के आगाज को देखकर लगता है कि ये पिछली सफलता के सारे रिकॉर्ड तो़डेगा।
Friday, September 25, 2009
बिग बॉस-3 में नजर आएंगी शर्लिन चोपडा
कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले रियल्टी शो "बिग बॉस-3" में अभिनेत्री शर्लिन चोपडा नजर आएंगी।
खबर है कि "बिग बॉस" के पिछले सीजन में शर्लिन ने बिग बॉस के कैमरे के सामने नहाने के लिए तीन करोड रूपए की मांग की थी। जिसे चैनल वालों ने ठुकरा दिया था। इस बार फिर "बिग बॉस-3" के लिए शर्लिन के पास प्रस्ताव भेजा गया है। गौरतलब है कि "बिग बॉस-3" की मेजबानी बॉलीवुड महानायक अमिताभ बच्चान करने वाले है।