Showing posts with label soha gim game show. Show all posts
Showing posts with label soha gim game show. Show all posts

Monday, August 31, 2009

रैम्प पर चलना मुश्किल : सोहा

Soha

फिल्म "रंगे दे बसंती" की अदाकारा सोहा अली खान डिजाइन कपडे कैटवाक करने में सहज महसूस नहीं करती है। कैटवाक करने के बाद सोहा ने कहा कि मैरे लिए रैम्प पर चलना मुश्किल है लेकिन मैने अपनी बहन की खातिर ऎसा किया।

डिजाइनर कपडे पहनकर अपने आपको एक मॉडल की तरह संभालना कठिन काम है। मै इसे सचमुच पसंद नहीं करती। अपनी बहन सबा अली खान के डायमंड कलेक्शन शो में कल रात सोहा कैटवाक किया। उन्होंने अपनी बहन सबा की डायमंड कलेक्शन का उद्घाटन किया था। सोहा ने बताया कि वह अपने जीवन के विशेष अवसर पर अपनी बहन द्वारा डिजाइन की हुई चीजें पहनेगी जैसे शादी या कोई अन्य मौके पर।

Tuesday, June 30, 2009

सोहा की डे्रस को लेकर बवाल

बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान की डे्रस आजकल विवाद का कारण बनी हुई है। हालांकि यह विवाद सेंसर बोर्ड या उनके भाई ने खडा नहीं किया है। दरअसल, सोहा जिस गेम शो की होस्ट बनी हुई है, उसी के कंटेस्टेंट्स के बीच सोहा की डे्रस को लेकर झगडा हो गया। शो के शूट के दौरान दो कंटेस्टेंट को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। उनमें से एक चाहता था कि लिविंग रूम में आई पोड और कंप्यूटर होने चाहिए, जबकि दूसरा चाहता था कि उस रूम में सोहा की डे्रस रखी हो, जिस वह अपनी गर्लफे्रड को गिफ्ट कर सके। वैसे सोहा इस बात से काफी खुश हो रही थी। चलिए सोहा कोई आप पर न सही, लेकिन आपके कपडों पर तो फिदा है।