कई हिंदी व बंगाली फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाने वाली सोहा अली खान अब तेलुगु फिल्मों (टॉलीवुड) में काम करना चाहती हैं और वे किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रही हैं।
बॉलीवुड की सुपहहिट फिल्म रंग दे बसंती से प्रसिद्धी पाने वाले सोहा ने बताया, "आंध्रप्रदेश से किसी ने भी अच्छी फिल्म के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है। अगरे वे ऎसा करते हैं तो मैं ऎसे किसी प्रस्ताव पर जरूर विचार करूंगी।" सोहा ने कहा, मैंने कुछ क्षेत्रीय यानी बंगाली फिल्मों में काम किया है। तेलुगु सिनेमा के बारे में मैं पूरी तरह वाकिफ हूं और मैंने कई फिल्में देखी भी हैं। मैं तेलुगु फिल्मों का काफी सम्मान करती हूं। बॉलीवुड व टॉलीवुड के कई कलाकारों में काफी मेलजोल है। मेरा मानना है कि सिनेमा सीमाओं और भाषाओं में नहीं बंधा होता।
Sunday, November 8, 2009
टॉलीवुड में काम करना चाहती हैं सोहा
Thursday, November 5, 2009
पहली बार सोहा और शर्मिला एक साथ
अपने जमाने की मशहूर अभिनेत्री शर्मिला टैगोर ने फिल्म "लाइफ गोज ऑन" में पहली बार अपनी बेटी और अभिनेत्री सोहा अली खान के साथ अभिनय किया हैं। भारतीय मूल के ब्रितानी नागरिकों पर केंद्रित इस फिल्म का यहां चल रहे 11वें मुंबई फिल्म उत्सव (एमएफएफ) में प्रदर्शन हुआ। इस फिल्म के निर्देशन के साथ बॉलीवुड में बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरूआत कर चुकीं संगीता दत्त का कहना है कि शर्मिला टैगोर और सोहा ने पहली बार पर्दे पर एक साथ काम किया हैं। मैं लंबे समय से शर्मिला टैगोर को जानती हूं और बहुत शुरूआत से ही उनके द्वारा निभाई गई भूमिका में उनकी ही कल्पना करती थीं।
भारतीय मूल की ब्रिटेन में रहने वाली फिल्म निर्देशक दत्त ने कहा, मैंने निर्देशक रितुपर्णा घोष की फिल्म "अंतर महल" में सोहा के साथ काम किया था। "लाइफ गोज ऑन" की कहानी एक पिता और उसकी बेटी के बीच के सांस्कृतिक मतभेदों के इर्द-गिर्द घूमती हैं। फिल्म में अतीत के भी कुछ दृश्य उकेेरे गए हैं। फिल्म की कहानी और पटकथा दत्त ने ही लिखी हैं। यह कहानी शेक्सपीयर के नाटक किंग लीयर का समसामयिक रूपांतरण हैं। लेकिन इस फिल्म का अंत सुखद होता हैं।
Monday, October 19, 2009
सोहा ने इमरान को खुशी-खुशी "किस" किया
"जन्नत" की कामयाबी के बाद निदेशक कुणाल देशमुख की अगली फिल्म है "तुम मिले"। इस फिल्म में इमरान को खुद हीरोहन सोहा अली खान ने "किस" किया है। वह भी दो-दो बार जी हां, एक गाने में तो सोहा ने इमरान को खुशी-खुशी "किस" कर लिया, मगर निर्देशक कुणाल देशमुख द्वारा एक और किस-सीन की मांग किए जाने पर उन्होंने आपत्ति जता दी।
बहरहाल, सिचुएशन समझने के बाद सोहा ने इमरान का न सिर्फ दोबारा "किस" किया, बल्कि डायरेक्टर के पांइट ऑफ व्यू से फिल्माए गए इस सीन को करके वे खुश भी बहुत हैं। अब इसे इमरान का कमाल माना जाए या एक्टिंग के प्रति सोहा का समर्पण।
Monday, October 5, 2009
30 साल की हुई सोहा
बांग्ला फिल्म "अंतर महल" में शानदार ऎक्टिंग कर उन्होंने खूब वाहवाही बटोरी। "रंग दे बसंती" और "खोया खोया चांद" में भी उन्होंने दमदार ऎक्टिंग की। फिल्म "रंग दे बसंती" में बेहतरीन ऎक्टिंग करने के लिए उन्हें बेस्ट सपोटिंüग ऎक्ट्रिस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला था। सोहा की मां शर्मिला टैगोर नोबेल पुरस्कार विजेता रवींद्र नाथ टैगोर की दूर की रिश्तेदार है।
Monday, August 31, 2009
रैम्प पर चलना मुश्किल : सोहा
फिल्म "रंगे दे बसंती" की अदाकारा सोहा अली खान डिजाइन कपडे कैटवाक करने में सहज महसूस नहीं करती है। कैटवाक करने के बाद सोहा ने कहा कि मैरे लिए रैम्प पर चलना मुश्किल है लेकिन मैने अपनी बहन की खातिर ऎसा किया।
डिजाइनर कपडे पहनकर अपने आपको एक मॉडल की तरह संभालना कठिन काम है। मै इसे सचमुच पसंद नहीं करती। अपनी बहन सबा अली खान के डायमंड कलेक्शन शो में कल रात सोहा कैटवाक किया। उन्होंने अपनी बहन सबा की डायमंड कलेक्शन का उद्घाटन किया था। सोहा ने बताया कि वह अपने जीवन के विशेष अवसर पर अपनी बहन द्वारा डिजाइन की हुई चीजें पहनेगी जैसे शादी या कोई अन्य मौके पर।
Tuesday, June 30, 2009
सोहा की डे्रस को लेकर बवाल
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोहा अली खान की डे्रस आजकल विवाद का कारण बनी हुई है। हालांकि यह विवाद सेंसर बोर्ड या उनके भाई ने खडा नहीं किया है। दरअसल, सोहा जिस गेम शो की होस्ट बनी हुई है, उसी के कंटेस्टेंट्स के बीच सोहा की डे्रस को लेकर झगडा हो गया। शो के शूट के दौरान दो कंटेस्टेंट को फाइनल राउंड के लिए चुना गया। उनमें से एक चाहता था कि लिविंग रूम में आई पोड और कंप्यूटर होने चाहिए, जबकि दूसरा चाहता था कि उस रूम में सोहा की डे्रस रखी हो, जिस वह अपनी गर्लफे्रड को गिफ्ट कर सके। वैसे सोहा इस बात से काफी खुश हो रही थी। चलिए सोहा कोई आप पर न सही, लेकिन आपके कपडों पर तो फिदा है।