कई हिंदी व बंगाली फिल्मों में काम करके अपनी पहचान बनाने वाली सोहा अली खान अब तेलुगु फिल्मों (टॉलीवुड) में काम करना चाहती हैं और वे किसी अच्छे ऑफर का इंतजार कर रही हैं।
बॉलीवुड की सुपहहिट फिल्म रंग दे बसंती से प्रसिद्धी पाने वाले सोहा ने बताया, "आंध्रप्रदेश से किसी ने भी अच्छी फिल्म के लिए मुझसे संपर्क नहीं किया है। अगरे वे ऎसा करते हैं तो मैं ऎसे किसी प्रस्ताव पर जरूर विचार करूंगी।" सोहा ने कहा, मैंने कुछ क्षेत्रीय यानी बंगाली फिल्मों में काम किया है। तेलुगु सिनेमा के बारे में मैं पूरी तरह वाकिफ हूं और मैंने कई फिल्में देखी भी हैं। मैं तेलुगु फिल्मों का काफी सम्मान करती हूं। बॉलीवुड व टॉलीवुड के कई कलाकारों में काफी मेलजोल है। मेरा मानना है कि सिनेमा सीमाओं और भाषाओं में नहीं बंधा होता।
Showing posts with label soha in tollywood. Show all posts
Showing posts with label soha in tollywood. Show all posts
Sunday, November 8, 2009
टॉलीवुड में काम करना चाहती हैं सोहा
Subscribe to:
Posts (Atom)