Showing posts with label stepmom new film. Show all posts
Showing posts with label stepmom new film. Show all posts

Tuesday, October 6, 2009

अभिनय सीख रही हैं करीना

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। फिल्मों में आने से पहले उन्होंने कोई अभिनय प्रशिक्षण नहीं लिया था। लेकिन आगामी फिल्म "स्टेपमॉम" के लिए करीना अभिनय का प्रशिक्षण ले रहीं है।
फिल्म "स्टेपमॉम" के आगामी हिंदी संस्करण के लिए करीना कार्यशाला में हिस्सा ले रहीं है। वह अपनी अभिनय कला को और निखारना चाहती हैं। फिल्म में करीना अभिनेत्री काजोल के साथ नजर आएंगी। कार्यशाला में करीना के साथ निर्देशक सिद्धार्थ मल्होत्रा भी हिस्सा ले रहे है।
करीना ने कहा कि इससे पहले मैं विशाल भारद्वाज की फिल्म "ओमकारा" के लिए कार्यशाला में हिस्सा लिया था। आगामी फिल्म "स्टेपमॉम" एक समसामजिक विषय पर आधारित फिल्म हैं। फिल्म में मेरा किरदार सामान्य ल़डकी का हैं। हॉलीवुड फिल्म "स्टेपमॉम" वष्ाü 1998 में प्रदर्शित हुई थीं। फिल्म की कहानी दो महिलाओं के जीवन पर आधारित हैं।