Showing posts with label vivan shah. Show all posts
Showing posts with label vivan shah. Show all posts

Monday, March 22, 2010

प्रियंका के पति बनेंगे नसीरूद्दीन शाह और उनका बेटा विवान

Priyanka Chopra

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपडा को लेकर फिल्मकार विशाल भारद्वाज फिल्म सात खून माफ बना रहे है। इसमें प्रियंका के सात पति नजर आएंगे। इन सात पतियों के लिए कइयों को चुना गया और हटाया गया। लेकिन अब जो फाइनल लिस्ट बनी है वो इस प्रकार है- नसीरूद्दीन शाह, इरफान खान, नील नितिन मुकेश, जॉन अब्राहम, अन्नू कपूर, विवान शाह और एक विदेशी कलाकार। चौकाने वाले नाम है नसीरूद्दीन शाह और विवान शाह। दोनों के बीच बाप-बेटे का रिश्ता है, लेकिन स्क्रीन पर दोनों प्रियंका के हसबैंड के रूप में नजर आएंगे। इस फिल्म से विवान अपने करियर की शुरूआत करेंगे।
विवान के बडे भाई ईमाद एक-दो फिल्म कर चुके है। नसीर फिल्म में प्रियंका के सबसे अधिक उम्र वाले और विवान सबसे युवा पति बनेंगे। विवान की उम्र महज बीस वर्ष है। फिल्म में प्रियंका का रोल बेहद सशक्त है। कमीने में प्रियंका की शानदार एक्टिंग से प्रभावित होकर विशाल ने उन्हें सात खून माफ की कठिन भूमिका सौंपी है।