Showing posts with label Aamir-kat in kagaj ke phool. Show all posts
Showing posts with label Aamir-kat in kagaj ke phool. Show all posts

Wednesday, July 15, 2009

"कागज के फूल" की रीमेक में आमिर-कैटरीना

Aamir-Katrinaमशहूर अभिनेता, निर्माता एवं निर्देशक गुरूदत की फिल्म "कागज के फूल" को नए रंग रूप में पर्दे पर उतारा जाएगा। और इसमें आमिर खान और कैटरीना कैफ की जोडी अभिनय करते दिखाई पड सकती है। दोनों मिलकर बीते जमाने की मशहूर जोडी गुरूदत और वहीदा रहमान को एक बार फिर पर्दे पर पेश करेंगे।
गुरूदत की जीवनी लिखने वाली नसरीन मुन्नी कबीर और निर्देशक राकेश ओमप्रकाश मेहरा के बीच "कागज के फूल" को फिर पर्दे पर उतारने के बारे में बातचीत चल रही है। राकेश ओमप्रकाश मेहरा ने कहा कि परियोजना को अभी अंतिम रूप नही दिया गया है।
गुरूदत की जीवनी लिखने वाली नसरीन कुछ समय पहले मेरे पास आई थी। उनके साथ फिल्म "कागज के फूल" को फिर से बनाने के बारे में हमारी विस्तृत चर्चा हुई, लेकिन अभी इसे अंतिम रूप नही दिया गया है। नसरीन ने इस फिल्म में गुरूदत के किरदार के लिए आमिर खान और वहीदा रहमान के किरदार के लिए कैटरीना कैफ का नाम सुझाया था। फिल्म "कागज के फूल" वष 1959 में बनी क्लासिक फिल्म है जिसमें गुरूदत ने सुरेश सिन्हा के किरदार को अपने अभिनय से जीवंत कर दिया था।
इस फिल्म को हालांकि इस वष सफलता नही मिली और बॉक्स ऑफिस पर औंघे मुंह लुढक गई। लेकिन 1980 में जब इस फिल्म को दोबारा पर्दे पर उतारा गया तो लोगों ने इसे काफी पसंद किया था। मेहरा ने कहा कि अगर सबकुछ योजना के अनुरूप हुआ तो अक्टूबर से फिल्म की शूटिंग शुरू हो जाएगी।