Showing posts with label Abhishek-Aishwarya-Obama Dineer. Show all posts
Showing posts with label Abhishek-Aishwarya-Obama Dineer. Show all posts

Thursday, November 19, 2009

अभि-ऎश करेंगे ओबामा संग डिनर

Abhishek-Aishwarya

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा, अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय बच्चन भी शामिल होंगी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में 24 नवंबर को अपने पहले सरकारी डिनर का आयोजन किया हैं। ऎसे में जबकि इस प्रतिष्ठित भोज में शामिल होने के लिए होड-सी मची हुई हैं, तो अमेरिका की एक न्यूज मैग्जीन पॉलिटिको ने दस ऎसी जानी-मानी शख्सियतों की लिस्ट जारी की हैं, जिसे वह डिनर में आमंत्रित किए जाने के लिए अपनी पसंद के तौर पर देखते हैं।

खास बात यह है कि लिस्ट में इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। यहीं नहीं, बॉलीवुड के स्टार कपल ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शुमार हैं। पॉलिटिकों के अनुसार, इन हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, अरूंधति रॉय, अभि-ऎश व गोपाल कृष्ण गांधी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पॉलिटिको की विश लिस्ट में जो अन्य नाम शामिल हैं, वे है किसी अमेरिकी स्टेट के पहले गवर्नर चुने गए भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल, तेजी से उभरते युवा डेमोक्रेटिक नेता राज गोयल, वाइट हाउस के संवाददाता रघुवीर गोयल और जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ जेफरी इमेल्ट।