Showing posts with label Abhishek Bacchan. Show all posts
Showing posts with label Abhishek Bacchan. Show all posts

Friday, September 24, 2010

मेघना की फिल्म में नजर आ सकते हैं अभिषेक और जॉन

meghna might look in the film abhishek and john


फिल्म "दोस्ताना" में समलैंगिक जो़डे का किरदार निभाने वाले अभिषेक बच्चान और जॉन अब्राहम एक बार फिर से साथ नजर आ सकते हैं। उभरती फिल्मकार मेघना गुलजार की आगामी फिल्म "मिलते हैं" में दोनों को साथ रखने की कोशिशें चल रही हैं।

फिल्म के निर्देशक अभिषक के संपर्क में हैं जबकि निर्माता संजय गुप्ता फिल्म में जॉन को रखने के सिलसिले में उनसे संपर्क साधे हुए हैं। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक इस प्रस्ताव को नजरअंदाज नहीं कर सकते क्योंकि फिल्म में मुख्य अभिनेत्री की भूमिका निभाने वाली विद्या बालन और खुद मेघना ने उनसे बात की है। सूत्रों के मुताबिक अभिषेक की मां जया बच्चान और मेघना के पिता गुलजार ने एक साथ फिल्मी परदे पर काफी लम्बा सफर तय किया है। जया जहां गुलजार को भाई मानती हैं वहीं अभिषेक मेघना को बहन की तरह मानते हैं। अभिनेत्री विद्या बालन ने फिल्म "पा" में अभिषेक के साथ अभिनय किया था। विद्या ने फिल्म में अभिनय को लेकर अपनी सहमति दे दी है। मेघना ने कहा,""हां, यह सच है कि फिल्म में काम करने को लेकर जॉन से मिली हूं। इस बारे में और अधिक नहीं बता सकती। अभिषेक मेरे लिए बहुत प्रिय है। हालांकि इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है।""

Tuesday, January 12, 2010

गिनीज बुक में जूनियर बी

Abhishek

पिछल वर्ष फरवरी में महज 12 में घंटे अपनी फिल्म दिल्ली 6 के प्रचार के लिए ज्यादा से ज्यादा शहरों में जाकर अभिषेक बच्चन ने एक रिकॉर्ड बनाया था। इसे अब गिनीज बुक ऑफ वल्र्ड रिकार्डस में स्थान दे दिया गया है।
जूनियर बी पहले भारतीय कलाकर है, जिन्हें गिनीज बुक में स्थान मिला है। इससे उत्साहित अभिषेक कहते है , मैं यह गौरव पाकर बेहद खुश हूं। इसके साथ ही मैं यह भी कहना चांहूगा कि यह पुरस्कार पूरे भारत के लिए है और मै इसे भारतीयों को समर्तित करता हूं।

Monday, November 23, 2009

गर्व से कहूंगी कि बिग बी मेरे पहले बच्चे हैं: विद्या बालन

Vidya Balan

फिल्म "पा" में बिग बी यानी अमिताभ बच्चन की मां की भूमिका निभाने वाली बॉलीवुड अभिनेत्री विद्या बालन ने कहा कि अब वह सभी को गर्व से कह सकेंगी कि बिग बी उनके पहले बच्चे हैं।
बालन ने कहा, इस भूमिका को निभाने के बाद मैं गर्व से अपने बच्चों को कह सकूंगी कि बिग बी मेरे पहले बच्चे हैं। मैंने सपने में भी नहीं सोचा था कि मैं कभी बॉलीवुड के इस महान कलाकार की मां की भूमिका निभाऊंगी। उन्होंने कहा, बच्चनजी के साथ काम करने का बहुत ही बढिया अनुभव रहा। मेरे लिए यह एक विशेष फिल्म हैं। फिल्म "पा" में बालन और अभिषेक बच्चन की जोडी हैं। पिता-पुत्र के भावनात्मक संबंधों पर यह फिल्म आधारित हैं।

Thursday, November 19, 2009

अभि-ऎश करेंगे ओबामा संग डिनर

Abhishek-Aishwarya

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा, अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय बच्चन भी शामिल होंगी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में 24 नवंबर को अपने पहले सरकारी डिनर का आयोजन किया हैं। ऎसे में जबकि इस प्रतिष्ठित भोज में शामिल होने के लिए होड-सी मची हुई हैं, तो अमेरिका की एक न्यूज मैग्जीन पॉलिटिको ने दस ऎसी जानी-मानी शख्सियतों की लिस्ट जारी की हैं, जिसे वह डिनर में आमंत्रित किए जाने के लिए अपनी पसंद के तौर पर देखते हैं।

खास बात यह है कि लिस्ट में इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। यहीं नहीं, बॉलीवुड के स्टार कपल ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शुमार हैं। पॉलिटिकों के अनुसार, इन हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, अरूंधति रॉय, अभि-ऎश व गोपाल कृष्ण गांधी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पॉलिटिको की विश लिस्ट में जो अन्य नाम शामिल हैं, वे है किसी अमेरिकी स्टेट के पहले गवर्नर चुने गए भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल, तेजी से उभरते युवा डेमोक्रेटिक नेता राज गोयल, वाइट हाउस के संवाददाता रघुवीर गोयल और जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ जेफरी इमेल्ट।

Thursday, October 1, 2009

अभि-ऎश को विज्ञापन फिल्म के लिए 25 करो़ड रूपए

Abhi-Aish

सिल्वर स्क्रीन पर भले ही दर्शकों ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन की जो़डी को नकार दिया हो। लेकिन अभि-ऎश पर्दे और छोटे पर्दे के साथ ही विज्ञापन फिल्में बनाने वालो की भी पहली पसंद है।
सूत्रों के अनुसार अभिषेक और ऎश्वर्या जल्द ही एक लोकप्रिय कंपनी के साबुन के विज्ञापन में नजर आने वाले है। खबरों की मानें तो अभि-ऎश की जो़डी को इस विज्ञापन के लिए 25 करो़ड रूपए दिए जाएंगे।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार विज्ञापन की शूटिंग विदेश में की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि आखिर इतनी ब़डी रकम वो भी एक एड फिल्म के लिए अभिषेक और ऎश्वर्या को क्यों दी जा रही है, तो सूत्रों ने कहा कि इस विज्ञापन के लिए लंबे समय से अभिषेक और ऎश्वर्या से बातचीत की जा रही थी। लेकिन वो इसके लिए तैयार नही थे। पिछले सप्ताह ही दोनों ने इस एड फिल्म के लिए हामी भरी है। गौरतलब है कि अभि-ऎश की यह पहली विज्ञापन फिल्म है।

Thursday, August 27, 2009

अगि्नपथ रीमेक: कौन बनेगा विजय दीनानाथ चौहान

Hrithik - Amitabh

निर्देशक करण जौहर फिल्म "अगि्नपथ" का रीमेक बनाने जा रहे है। लेकिन उनको अपनी रीमेक "अगि्नपथ" के लिए अमिताभ बच्चन जैसा कलाकार नजर नही आ रहा है, जो फिल्म में विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभा सके। कभी अभिषेक बच्चन का नाम लिया जाता है तो कभी रितिक रोशन का। इस बारे में करण ने स्पष्ट किया है कि उन्होंने अभी तक किसी के भी नाम पर विचार नही किया है। करण ने कहा कि यह फिल्म वर्ष 1990 में प्रदर्शित हिट फिल्म "अगि्नपथ" की रीमेक होगी। कहानी में कोई बदलाव नही होगा, लेकिन प्रस्तुतिकरण में नयापन होगा। फिल्म का निर्माण घर्मा प्रोड्क्शन के बैनर तले होगा। उन्होंने कहा कि आगामी फिल्म का निर्देशन करण मल्होत्रा कर सकते है।

मल्होत्रा ने जौहर की बहुप्रतीक्षित फिल्म "माई नेम इज खान" में सह निर्देशक का काम किया है। गौरतलब है कि हाल ही में खबर आई थी कि इस किरदार को अभिषेक बच्चान या रितिक रोशन निभांएगे।

Thursday, August 6, 2009

"पा" के लिए वजन बढा रहे है अभिषेक

Abhishek Bacchan

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन अपनी नई फिल्म "पा" में अपने किरदार को रियल टच देने के लिए आजकल अपना वजन बढा रहे है। फिल्म "पा" में अभिषेक एक पॉलीटीशियन का किरदार निभा रहे है।

सबसे दिलचस्प बात यह है कि अभिषेक ने अपने किरदार के लिए सचिन पायलट और मिलिंद देवडा जैसे नौजवान नेताओं से प्रेरणा ली है। इससे पहले "गुरू" के लिए भी अभिषेक ने अपना वजन बढाया था। इस फिल्म में अमिताभ के किरदार को लेकर भी खासी चर्चा है।

Monday, August 3, 2009

10 घंटे तक भूखे-प्यासे जंगल में छिपे रहे: अभि-ऎश

Aish-Abhi

निर्देशक मणिरत्नम की फिल्म "रावण" की शूटिंग के दौरान एक हाथी बेकाबू हो गया और उसने महावत को मार डाला। उस समय फिल्म के कलाकार ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी निर्देशक मणिरत्नम के साथ मौजूद थे। पहले खबर आई थी कि अभि और ऎश वैन में होने से बच गए, लेकिन असलियत कुछ और ही है।

फिल्म से जुडे एक सूत्र के अनुसार बुधवार सुबह ऎश्वर्या, अभिषेक और मणिरत्नम शूटिंग स्थल पर पहुंचे। वे उस हाथी को देखना चाहते थे जो शूटिंग में हिस्सा लेने वाला था। लेकिन हाथी भूखा था और भीड देखकर गुस्से में आ गया। अचानक हाथी बेकाबू हो गया और भगदड मच गई। जिसे जहां जगह मिली वो वहीं छिप गया। अभिषेक, ऎश्वर्या और मणिरत्नम भी जंगल मे जाकर छिप गए और दस घंटे तक भूखे-प्यासे बैठे रहे। वह वहां रास्ता भटक गए थे।
सूत्र के अनुसार ऎश और अभि के बारे में कोई खबर नही थी, इसलिए सबकों चिंता हुई। जब हाथी को काबू में कर लिया गया तब उनको ढूंढने के लिए जंगल में लोगों की फौज दौड पडी। 10 घंटे के बाद उन्हें खोज लिया गया। दोनों के माता-पिता भी उनकी सुरक्षा को लेकर चिंतित थे। गौरतलब है कि मणिरत्नम की फिल्म "रावण" लगातार मुसीबतों के जंजाल में फंसती जा रही है। पहले मणिरत्नम गंभीर रूप से बीमार हुए। फिर हाथी बेकाबू हो गया। जंगल में शूटिंग के कारण वायरल इंफेक्शन और मलेरिया से यूनिट के कई लोग बीमार हो चुके है।

Tuesday, July 7, 2009

"अगि्नपथ" में मिथुन दा का किरदार निभाएंगे रितेश

निर्माता करण जौहर की आगामी फिल्म "अगि्नपथ" आजकल चर्चा में है। अमिताभ बच्चान की मशहूर फिल्म "अगि्नपथ" में मिथुन चक्रवर्ती ने क्लासिक नारियलवाला का किरदार निभाया था, और कृष्णा अयर एमए का किरदार निभाने वाले मिथुन दा को फिल्मफेयर पुरस्कार भी मिला था। सूत्रों के अनुसार करण की फिल्म "अगि्नपथ" में मिथुन दा का किरदार रितेश देशमुख निभाने वाले है। करण मिथुन दा के किरदार के लिए रितेश के पास गए और रितेश ने इस किरदार को निभाने के लिए हां कर दी। फिल्म "ब्लफमास्टर" में रितेश के सह अभिनेता अभिषेक बच्चन इस फिल्म में अपने पापा(अमिताभ)विजय दीनानाथ चौहान का किरदार निभा रहे है।

Sunday, July 5, 2009

कैब्रिज यूनिवर्सिटी से "पा" फिल्म की यूनिट को भगाया

बॉलीवुड अभिनेता अभिषेक बच्चन, विद्या बालन और "पा" फिल्म की पूरी यूनिट को कैब्रिज यूनिवर्सिटी का ग्राउंड छोडना पडा।

खबर है कि उन्होंने यहां शूटिंग न करने का नियम तोडा था। सूत्रों के अनुसार लंदन में आर बाल्की की फिल्म "पा" की शूटिंग हो रही थी। कैब्रिज यूनिवर्सिटी में इसका एक सीन शूट होेने वाला था लेकिन बाल्की एक्शन कहते इससे पहले ही पूरी यूनिट को यहां से जाने के लिए कह दिया गया। यहां का कडा नियम है कि स्कॉलर्स के अलावा कोई भी ग्राउंड पर खडा नही हो सकता।
बा्की और यूनिट तब वहां पहुंची जब ग्राउंड पर लोग नही थे। उनके पास परमीशन थी। वे शूट के लिए तैयार थे। अचानक कॉलेज के अघिकारियों ने उन्हें पैकअप करने के लिए कह दिया। उन्होंने कहा कि वे ग्राउंड पर शूट नही कर सकते यह नियम के खिलाफ है। बाल्की ने उन्हें समझाया लेकिन वे नही माने और यूनिट को वहां से जाना पडा। आखिरकार यूनिट को दूसरे कॉलेज में शूटिंग करनी पडी।

Thursday, June 25, 2009

परिवार बढाने की तैयारी में ऎश्वर्या-अभिषेक

सुनने में आया है कि इन दिनों ऎशवर्या राय बच्चन अपना काम तेजी से निपटा रही है, क्योंकि वे और अभिषेक अब मम्मी-पापा बनना चाहते है। वैसे तो ऎश्वर्यापर बच्चन परिवार का दबाव नही है, लेकिन अब वे और अभिषेेक यह महसूसकरने लगे है, कि परिवार को बढाया जाना चाहिए। अप्रत्यक्ष रूप से बिग बी कईबार यह इच्छा व्यक्त कर चुके है कि वे रीयल लाइफ में भी दादा बने। ऎश की उम्रभी हो चली है, और वे भी जल्दी से मां का रोल निभाना चाहती है। कहा जा रहा हैकि 2010 में वे अपना परिवार बढाएंगे। यानी एक और स्टार का आगमन होनेवाला है।