Showing posts with label Aishwarya Rai Bachchan. Show all posts
Showing posts with label Aishwarya Rai Bachchan. Show all posts

Tuesday, July 5, 2011

ऎश्वर्या राय बच्चन : तू ही हकीकत, तू ही आरजू. . . (भाग दो)

अब तक आपने पढा : किस तरह से एक रूढिवादी परिवार में जन्मी ऎश्वर्या राय ने स्वयं को विश्व प्रसिद्ध बनाया। इस दौरान उन्होंने अपने अभिनय के जलवे बिखेरे साथ ही इश्क को शिद्दत से महसूस किया और फिर उसकी विरह की पीडा को भी जिया। अब आगे पढिये. . .
सन् 2003 ऎश्वर्या को फिर से चर्चा में लाया जब ऎश्वर्या राय को कान फिल्म समारोह में जूरी मेम्बर के रूप में आमंत्रित किया गया। यह पहला मौका था जब किसी भारतीय अभिनेत्री को इस सम्मान से नवाजा गया था। उनकी इस उपलब्धि को टाइम मैगजीन और इंडिया टुडे ने अपने कवर पर सजाया। टाइम मैगजीन ने उन्हें उस वर्ष के विश्व के प्रसिद्ध 100 व्यक्तियों की सूची में शामिल किया।


इसके अतिरिक्त ऎश्वर्या उस वक्त यूएसए, यूके, चाइना, रूस, इज्रराइल, युनाइटेड स्टेट्स, इटली, स्पेन और फ्रांस में भी चर्चा पा चुकी थीं। उनकी अभिनय क्षमता से ज्यादा उनकी खूबसूरती के चर्चे हो रहे थे। ऎश्वर्या राय रोलिंग स्टोन मैगजीन के वार्षिकांक हॉट लिस्ट के साथ-साथ हैलो मैगजीन में विश्व की सर्वाधिक आकर्षक महिला के रूप में छायी रहीं। 2003 में विश्व से प्रकाशित होने वाली हर प्रसिद्ध पेपर और मैगजीन पर ऎश्वर्या के जलवे के चर्चे थे। 2004 में ऎश्वर्या राय ने अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर पहली इंगलिश फिल्म ब्राइड एण्ड प्रिजूडाइस में अभिनय किया।


इस फिल्म की निर्देशिका भारतीय मूल की गुरिन्दर चढ्ढा थीं। साथ ही वह पहली ऎसी भारतीय महिला थीं जिन्हें लंदन के विश्व प्रसिद्ध मोम घर मैडम तुसाद म्यूजियम में स्थापित किया गया। 2004 में ऎश्वर्या राय ने अपनी एक बेवसाइड लांच की। जबकि इससे पहले 17,000 ऎसी वेबसाइडें थी जो पूर्ण रूप से ऎश्वर्या को समर्पित थी अर्थात् जो दुनिया में ऎश्वर्या को ही दिखा रही थीं। इन उपलब्धियों के बीच ऎश्वर्या राय का करियर सफलता के साथ आगे बढता रहा। वे जहां बॉलीवुड में व्यस्त रहीं वहीं वे हॉलीवुड में भी अपनी अभिनय प्रतिभा का लोहा मनवाती रहीं।
वर्ष 2006 में कहा जा रहा था कि ऎश्वर्या राय को हॉलीवुड के बाण्ड सीरीज में जेम्स बाण्ड की नायिका का किरदार निभाने का न्यौता मिला है। लेकिन उन्होंने इस फिल्म को ठुकरा कर न सिर्फ अपने हॉलीवुड प्रवेश में रूकावटें पैदा की बल्कि कुछ समय के लिए उनकी इस बात के लिए आलोचना भी की गई। लेकिन ऎश्वर्या ने अपनी सफाई में सिर्फ इतना ही कहा कि मैं किसी भी सूरत में अपने जिस्म की नुमाइश करना पसन्द नहीं करूंगी।


जे.पी.दत्ता द्वारा बनाई गई फिल्म उमराव जान में वे पहली बार अभिषेक बच्चन के साथ नजर आई थीं। 2006 में इस फिल्म की शूटिंग जयपुर के सिटी पैलेस, आमेर और जयगढ में की गई थी। इस फिल्म के दृ़श्यों में अभिषेक बच्चन की आंखों में ऎश्वर्या के प्रति लगाव को दर्शकों ने महसूस किया। अभिषेक के लगाव ने ऎसी प्रगाढता अख्तियार की जिसने फिर एक नई प्रेम कहानी को जन्म दिया। फिल्म बनी और प्रदर्शित हुई लेकिन चली नहीं। हाँ ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन का प्रेम इतना परवान चढा कि मीडिया ने चटकारे लेना शुरू कर दिया। यही बात अभिषेक के पिता को पसन्द नहीं आई और उन्होंने इस मामले को ज्यादा हवा मिलने से पहले ही अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या के विवाह की घोषणा की दी। 2007 जनवरी में ऎश्वर्या ने सार्वजनिक तौर अभिषेक से सगाई करने की घोषणा की और 20 अप्रेल 2007 को उन्होंने अभिषेक के साथ जिन्दगी में साथ-साथ जीने-मरने की कसमें खाते हुए वास्तविक जिन्दगी में पति-पत्नी के रूप में एक-दूसरे को ग्रहण किया। इन दोनों की शादी का सर्वाधिक फायदा फिल्मकार मणि रत्नम को मिला जिन्होंने उन्हें गुरू में एक साथ पेश किया था। गुरू उनकी शादी के बाद प्रदर्शित होने वाली पहली फिल्म थी। फिल्म चली, खूब चली और इस जोडी को जबरदस्त प्रशंसा मिली। गुरू से पहले 2005 में एक फिल्म आई थी बंटी और बबली जिसमें अभिषेक बच्चन की नायिका रानी मुखर्जी थी। फिल्म तो यह सफल रही लेकिन इस फिल्म की सफलता में सबसे बडा योगदान ऎश्वर्या राय का भी रहा था। इस फिल्म के गीत कजरारे कजरारे तेरे कारे कारे नैना ने उन दिनों पूरे भारत में जबरदस्त धूम मचा दी थी।



इस गीत को ऎश्वर्या के साथ अमिताभ और अभिषेक के ऊपर फिल्माया गया था। उन दिनों अभिषेक का करियर खत्म होने के कगार पर था जिस वजह से अमिताभ बच्चन ने यश चोपडा के कहने पर इस फिल्म में अपने बेटे के साथ पहली बार परदे को शेयर किया। पिता-पुत्र को एक साथ देखने की लालसा दर्शक छिपा न सके और फिल्म सफलता के नए पायदानों को छूती गई।
अभिषेक से शादी के बाद ऎश्वर्या राय ने स्वयं को सीमित कर लिया है। वे फिल्में करती हैं लेकिन उन्हीं को जिसमें उनको लगता है कि मेरे परिवार को कोई शिकायत नहीं होगी। श्वसुर बनने के बाद अमिताभ बच्चन ने ऎश्वर्या के साथ एक मात्र फिल्म सरकार राज की है जिसमें भी वे उनकी बहू के किरदार में थी। इससे पहले वे उनके साथ क्यों हो गया ना, बंटी और बबली, हम किसी से कम नहीं और मोहब्बते में काम कर चुके हैं।
ऎश्वर्या राय को अमिताभ ने बहुत पहले ही विश्व की सर्वाधिक सुन्दर महिलाओं में शामिल किया था। उन्होंने उनके साथ नेत्र दान महादान नामक विज्ञापन फिल्म में भी काम किया है। वर्ष 1997 से लेकर 2011 के मध्य तक ऎश्वर्या ने कुल मिलाकर 29 फिल्म पुरस्कार प्राप्त किए हैं। वर्तमान समय की वे एकमात्र ऎसी अभिनेत्री ने जिन्होंने इस दरम्यान 9 बार फिल्म फेयर का अवार्ड जीता है। आज ऎश्वर्या राय मां बनने जा रही हैं ।
ऎश्वर्या के मां बनने की खबर ने भी इस परिवार को पूरे विश्व में चर्चा में ला दिया है। जबकि यह एक सामान्य सी घटना है लेकिन व्यावसायिक प्रतिस्पर्द्धा के दौर में इंसान सिर्फ अपना हित साधना चाहता है और यही काम बॉलीवुड के महान् और सदी के महानायक अमिताभ बच्चन ने किया है। उन्होंने इस खबर से 23 जून से शुरू हुए आइफा पुरस्कार समारोह को प्रभावित करने का प्रयास किया है। एक बारगी तो पूरे विश्व के साथ-साथ बॉलीवुड की नजरें भी बच्चन परिवार पर आ गई हैं। पूरा मीडिया आज सिर्फ बच्चन परिवार के लिए बोल रहा है। दर्शक और श्रोता सिर्फ और सिर्फ बच्चन परिवार के गुणगान कर रहा है। कहा जा रहा है कि अमिताभ को इस समाचार की पुष्टि लगभग दो माह पूर्व ही हो गईथी जब ऎश्वर्या राय कान फिल्म समारोह में शिरकत कर रही थी, लेकिन उन्होंने उस वक्त इस समाचार को दुनिया को नहीं बताया। वजह वे अपने साथ हुए आइफा द्वारा किए गए दुव्र्यवहार का बदला लेना चाहते थे और उन्होंने फिल्मों के नायक की तरह खलनायक बने आइफा से अपना बदला ले लिया। बॉलीवुड के दिग्गज सितारों की उपस्थिति के बावजूद आइफा समारोह को मीडिया में उतनी तवज्जो नहीं मिल पाई है जितनी अमिताभ बच्चन के साथ होने पर मिला करती थी।



वर्तमान में ऎश्वर्या राय रियलिस्टिक सिनेमा के लिए सुप्रसिद्ध निर्देशक मधुर भंडारकर की फिल्म हीरोइन में मुख्य नायिका का किरदार निभा रही हैं। इस फिल्म में काम करने की घोषणा मधुर और ऎश्वर्या ने इस वर्ष सम्पन्न हुए कान फिल्म समारोह में की थी। जब से मधुर भंडारकर और इस फिल्म के निर्माता यूटीवी के रॉनी स्क्रूवाला ने ऎश्वर्या राय के मां बनने का समाचार सुना है उन्हें अपनी फिल्म हीरोइन का भविष्य अंधेरे में दिख रहा है। कहा जा रहा है कि रॉनी स्क्रूवाला अपने इस प्रोजेक्ट ठंडे बस्ते में डालने का विचार कर रहे हैं। जबकि मधुर की इच्छा है कि वे इस फिल्म में नायिका ऎश्वर्या की शूटिंग को एक महीने के भीतर पूरा कर लें और बाकी कलाकारों का काम बाद में शूट किया जाए। उनका कहना है कि इस किरदार के लिए ऎश्वर्या से बढकर कोई और हो ही नहीं सकता। हीरोइन का क्या होगा यह तो पाठकों को अन्य स्रोतों से पता चल जाएगा। हालांकि हम भी इस बारे में जानकारी देते रहेंगे।
आलेख में अभी बहुत कुछ लिखा जा सकता है लेकिन हम पाठकों की नजरों में ऊबाऊ नहीं होना चाहते। फिलहाल इतना ही काफी है। अगर पाठकों के विचार हमें इस परिवार के बारे में और अधिक जानकारी देने के लिए मिलेंगे तो हम उन्हें इस परिवार के बारे में और भी कुछ ऎसा बताना चाहेंगे जिसके बारे में जानने के लिए वे बेताब होंगे। कुछ पुरानी यादों के साथ अमिताभ बच्चन और जया बच्चन, पिता - पुत्र, पति और पत्नी साथ ही आने वाले मेहमान के बारे में।

Tuesday, May 25, 2010

ऎश खा गई दीपिका से मात

Aishwarya-Deepika

फ्रांस के कान फिल्म समारोह बडे-बडे सितारे और फिल्मकार जमा होते है। इस समारोह में बेहतरीन फिल्म देने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। इन सब बातों के अलावा यह समारोह फैशन का अड्डा भी बन गया है। लिहाजा दुनिया भर की नजर कान समारोह के रेड कार्पेट पर होती है, जहां अभिनेता और अभिनेत्रियां एक से बढकर एक खूबसूरत लिबास में चहलकदमी करते है।
इस समारोह में बॉलीवुड की दो अभिनेत्रियां दीपिका पादुकोण और ऎश्वर्या राय बच्चान पहुंची। ऎश पिछले आठ वर्षो से इस समारोह की शान बढा रही है, लेकिन दीपिका के लिए यह पहला मौका था। इस समारोह में दीपिका और ऎश के कपडों में जमीन आसमान का फर्क था। दीपिका ने साडी पहनकर भारतीय संस्कृति का प्रचार किया, वहीं ऎश ने पाश्चात्य संस्कृति का काले रंग का गाउन पहना, लेकिन अफसोस इस बार वह दीपिका से मात खा गई, क्योंकि दीपिका ऎश से कहीं ज्यादा खूबसूरत नजर आ रही थीं।

Thursday, February 4, 2010

फिल्म के लिए ऎश को मिलेंगे 10 करोड

Aishwarya

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर को जब उनकी मेहनत की कीमत 7 करोड के निशान तक पहुंची, तो फिल्मी पंडित वाह-वाह कर उठे थे। अब इन पंडितों को वाहवाही के लिए कुछ नए शब्दों का चुनाव करना पडेगा, क्योंकि खबर है कि बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन को अगली फिल्म के लिए 10 करोड रूपए का ऑफर किया जा रहा है।
बताया ये भी जा रहा है कि ये ऑफर लेकर आए है निर्माता बॉबी पुष्करना, इन्हें फिल्म इंडस्ट्री में नेशनल अवार्ड विजेता फिल्म पेज थ्री के लिए शोहरत हासिल है। अब अगर इन खबरों में सच्चाई है तो ये जाहिर सी बात है कि अभिनेत्रियों के लिए नया युग शुरू हो गया है। जिस तरह की फीस वो इन दिनों फिल्मों के लिए वसूल रही है, ऎसी आकर्षक राशि की पहले कल्पना करना भी दुष्कर था।

Wednesday, February 3, 2010

विवेक को देख गुस्से में ऎश

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन का मूड एक बार फिर खराब हो गया। और इस बार भी इसकी वजह थे उनके पूर्व प्रेमी विवेक ओबराय। जानकारी के अनुसार जब रण फिल्म के प्रीमियर के दौरान ऎश्वर्या पहुंची तो विवेक को वहां देखकर अजीब सा मुंह बना लिया। इस दौरान अभिषेक बाहर ही थे जबकि ऎश और विवेक अंदर।
ऎश का मूड इतना खराब हो गया कि उन्होंने किसी दूसरे मेहमान से भी बात नहीं की। उनका चेहरा गुस्से से सुर्ख लाल हो गया था। ऎश इतनी गुस्से में थीं कि विवेक के जाते ही उन्होंने कुछ मीडियाकर्मीयों को बुलाया और पूछा कि विवेक को यहां आने के लिए आमंत्रण पत्र मिला था या नहीं!

Saturday, January 16, 2010

शाहरूख और ऎश्वर्या फिर साथ नजर आएंगे

बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन में अब ऑल इजवेल तभी तो दोनों बहुत जल्द एक साथ पर्दे पर नजर आने वाले है। जी, हां खबर है कि ऎश और शाहरूख की दुश्मनी अब खत्म हो गई है और दोनों एक साथ फिल्मों में वापसी करने वाले है।
ऎश्वर्या, शाहरूख की स्काई-फाई फिल्म आरए-1 में कैमियों रोल में नजर आने वाली है। इस फिल्म को डायरेक्ट कर रहे है अनुभव सिन्हा। फिलहाल ऎश फिल्म रावण की शूटिग में बिजी है। इससे पहले शाहरूख और देश फिल्म मोहब्बते, देवदास और जोश में साथ दिखे थे।

Thursday, November 19, 2009

अभि-ऎश करेंगे ओबामा संग डिनर

Abhishek-Aishwarya

अमेरिका के राष्ट्रपति बराक ओबामा के साथ डिनर पर प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के अलावा, अभिषेक बच्चन और ऎश्वर्या राय बच्चन भी शामिल होंगी। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा ने प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के सम्मान में 24 नवंबर को अपने पहले सरकारी डिनर का आयोजन किया हैं। ऎसे में जबकि इस प्रतिष्ठित भोज में शामिल होने के लिए होड-सी मची हुई हैं, तो अमेरिका की एक न्यूज मैग्जीन पॉलिटिको ने दस ऎसी जानी-मानी शख्सियतों की लिस्ट जारी की हैं, जिसे वह डिनर में आमंत्रित किए जाने के लिए अपनी पसंद के तौर पर देखते हैं।

खास बात यह है कि लिस्ट में इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी टॉप पर हैं। यहीं नहीं, बॉलीवुड के स्टार कपल ऎश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी शुमार हैं। पॉलिटिकों के अनुसार, इन हस्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी, अरूंधति रॉय, अभि-ऎश व गोपाल कृष्ण गांधी के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पॉलिटिको की विश लिस्ट में जो अन्य नाम शामिल हैं, वे है किसी अमेरिकी स्टेट के पहले गवर्नर चुने गए भारतीय अमेरिकी बॉबी जिंदल, तेजी से उभरते युवा डेमोक्रेटिक नेता राज गोयल, वाइट हाउस के संवाददाता रघुवीर गोयल और जनरल इलेक्ट्रिक के सीईओ जेफरी इमेल्ट।

ऎश की ब्रैंड वैल्यू

Aishwarya Rai Bachchan

बॉलीवुड अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन शादी के बाद भी अच्छा ब्रैंड वैल्यू रखती हैं। यह बात साबित होती हैं हाल ही में उनके द्वारा किए गए एक विज्ञापन की एवज में मिली फीस से। सूत्रों की मानें तो उनके और उनके पति अभिषेक बच्चन पर फिल्माए गए एक विज्ञापन की कीमत उन्होंने साढे सात करोड वसूली हैं।

यहीं नहीं सूत्र बताते है कि ऎश्वर्या अपने गलैमर और सैक्सी लुक की वजह से ही पिछले 12 सालों से इस प्रॉडक्ट से जुडी हुई हैं। हालांकि उनकी शादी हो गई हैं फिर भी वह इस ब्रांड की पहली पसंद बनी हुई हैं। जबकि उनके पति अभिषेक बच्चन से पहले सिर्फ दो ही पुरूष अभिनेता इस ब्रैंड से जुडे थे। वे दोनों थे पॉल न्यूमेन और शाहरूख खान। भले ही ऎश्वर्या के हाथों से कुछ ब्रैंड फिसल गए हैं मगर यह तो कहना पडेगा कि अब भी कुछ लोग उन पर पूरा भरोसा रखते हैं।

Tuesday, October 20, 2009

ऎश्वर्या फ्रेच सीख रही है

Aishwarya Rai Bachchan

निर्माता निर्देशक संजय लीला भंसाली की नई फिल्म "गुजारिश" में ऎश्वर्या राय बच्चन फ्रेच भाषा में संवाद बोलती नजर आयेंगी। दर्शक उनके इन संवादों को स्क्रीन पर हिंदी और अग्रेजी के सब टाइटल के जरिए समझ सकेंगे।
इस फिल्म के लिए ऎश्वर्या इन दिनों फ्रेंच भाषा सीख रही है। संजय लीला भंसाली ने गोवा में ही ऎश्वर्या के लिए फ्रेंच भाषा के टीम का इंतजाम किया है। इसके अलावा फिल्म गुजारिश में ऎश्वर्या का लुक भी कुछ अलग हटकर होगा।

Thursday, October 1, 2009

अभि-ऎश को विज्ञापन फिल्म के लिए 25 करो़ड रूपए

Abhi-Aish

सिल्वर स्क्रीन पर भले ही दर्शकों ने अभिनेता अभिषेक बच्चन और अभिनेत्री ऎश्वर्या राय बच्चन की जो़डी को नकार दिया हो। लेकिन अभि-ऎश पर्दे और छोटे पर्दे के साथ ही विज्ञापन फिल्में बनाने वालो की भी पहली पसंद है।
सूत्रों के अनुसार अभिषेक और ऎश्वर्या जल्द ही एक लोकप्रिय कंपनी के साबुन के विज्ञापन में नजर आने वाले है। खबरों की मानें तो अभि-ऎश की जो़डी को इस विज्ञापन के लिए 25 करो़ड रूपए दिए जाएंगे।
बॉलीवुड सूत्रों के अनुसार विज्ञापन की शूटिंग विदेश में की जाएगी। यह पूछे जाने पर कि आखिर इतनी ब़डी रकम वो भी एक एड फिल्म के लिए अभिषेक और ऎश्वर्या को क्यों दी जा रही है, तो सूत्रों ने कहा कि इस विज्ञापन के लिए लंबे समय से अभिषेक और ऎश्वर्या से बातचीत की जा रही थी। लेकिन वो इसके लिए तैयार नही थे। पिछले सप्ताह ही दोनों ने इस एड फिल्म के लिए हामी भरी है। गौरतलब है कि अभि-ऎश की यह पहली विज्ञापन फिल्म है।

Thursday, July 16, 2009

ऎश आंटी कहने से हुई खफा

Aishwarya Raiसोनम ने ऎश्वर्य को आंटी क्या बोला, ऎश सोनम को उसका जवाब देने के लिए बेकरार हो गई। और आखिर जवाब में ऎश ने बोल ही दिया कि अगर मैं हूं आंटी तो सोमन हैं जूनियर आर्टिस्ट। दरअसल, सोनम और ऎश की लडाई आज भी जारी है। कुछ दिन पहले सोनम ने ऎश को आंटी कहकर पुकारा था उसी दिन से ऎश की रातों की नीद और दिन का चैन उड गया। और तभी ऎश ने ठान लिया कि वो सोनम से अपना बदला लेकर रहेगी। और कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल के विमोचन पर ऎश को मौका मिल ही गया। ऎश जब वहां पहुंची तो मीडिया ने उनसे सिर्फ एक ही सवाल पूछा कि जब सोनम ने आपको आंटी बोला तो आपको कैसा लगा। इस पर बौखलाते हुए ऎश ने भी तपाक से जवाब मे कहा कि मेरा और सोनम की क्या तुलना सावरिया गर्ल तो सिर्फ एक जूनियर कलाकर है। मुझे नही लगता कि किसी वरिष्ठ कलाकार को अपने आपको साबित करने के लिए एक जूनियर कलाकर से तुलना की जरूरत है।

Friday, July 10, 2009

मोटी हो गई है ऎश्वर्या

Aishwarya Rai

बॉलीवुड अभिनेत्री और बच्चन परिवार की बहू ऎश्वर्या राय बच्चान इन दिनों थोडी मोटी हो गई है। आईफा अवार्ड समारोह में उनको मटकते देखकर वो पुराना फ्लैट टीवी का विज्ञापन याद आ गया जिसमें ऎश्वर्या अपना फ्लैट पेट दिखाकर चपटे टीवी की महता समझाती थी। शादी के बाद लडकी थोडी मुटाती है। ये मुटाना कतई बुरा नही लगता। उलटे जो लडकियां नही मुटाती, उन्हें देखकर शक होता है कि ससुराल में शायद कुछ ठीक नही चल रहा। शायद लडकी को कोई समस्या है। शादी के बाद लडकियों का रंग भी थोडा सा फेयर हो जाता है। ऎश्वर्या राय बच्चन की कमर के आसपास चर्बी की एक परत जमा हो गई है। सुखी-संतुष्ठ जीवन की निशानी..।
शादी के बाद माघुरी दीक्षित ने खुद को पहले की तरह स्लिम किया और फिर फिल्मों में आई, पर वो बात नही बची थी। ऎश्वर्या अब किसी भी स्पर्घा में नही है। वे जीरों फिगर के लिए पागल नही है। उन्हें कुछ भी साबित करने की इच्छा नही है। वे दाम्पत्य जीवन को बिना दुविघा के जी रही है