फिल्म "ऑल द बेस्ट" की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी "गोलमाल-3" की प्लानिंग करने लगे है। रोहित को हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करनी हैं लेकिन उन्होंने कास्ट फाइनल कर ली हैं। इस सीरिज में संजय दत्त भी होंगे।
रोहित और अजय देवगन ने ये तय किया है। फिल्म में अजय, तुषार, श्रेयस तलपडे तो होंगे लेकिन अरशद वारसी और शरमन जोशी नहीं होंगे। करीना, बिपाशा और मुग्धा गोडसे भी "गोलमाल-3" में रहेंगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में फ्लोर पर होगी। इसकी शूटिंग किसी और देश में होगी। रोहित कहते है मैं स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। जब मैं स्क्रिप्ट पूरी कर लूंगा तब ही कोई घोषणा करूंगा।
Tuesday, November 3, 2009
"गोलमाल-3" में संजू बाबा
Monday, October 12, 2009
मुसीबत में फंसी "ऑल द बेस्ट"
दिपावली पर प्रदर्शित होने वाली निर्माता अजय देवगन की फिल्म "ऑल द बेस्ट" मुसीबत में फंस गई है। निर्माता किरण रामसे ने अजय देवगन के खिलाफ मामला दर्ज करवाया है।
किरण का कहना है कि "ऑल द बेस्ट" की स्क्रिप्ट हूबहू उनकी अंडर प्रोडक्शन फिल्म "अंकल समझा करो" जैसी है। किरण के अनुसार उन्होंने नवंबर 2006 में पारितोष पेंटर से उनकी लिखी स्क्रिप्ट पर फिल्म बनाने के अधिकार खरीदे थे। पारितोष ने उनसे 2007 में स्क्रिप्ट वापस लेनी चाही थीं, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया था।
उधर देवगन फिल्म्स से जुडे लोगों का कहना है कि उनकी फिल्म अमेरिकन प्ले "राइट बैड रांग हसबैंड" पर आधारित है। इस प्ले पर फिल्म बनाने के बदले में उन्होंने अमेरिकन कंपनी को चालीस हजार डॉलर चुकाए हैं। उनका कहना है कि सब कुछ जानने के बावजूद किरण रामसे ने फिल्म प्रदर्शित होने के कुछ दिन पहले ही यह मामला जानबूझ कर उठाया है।
फिलहाल मामला अदालत में है और सोमवार तक स्थिति स्पष्ट होगी।