बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त ने अपने प्रॉडक्शन पर ध्यान देना शुरू कर दिया है। उन्होंने अपने प्रॉडक्शन हाउस के बैनर तले पांच फिल्में बनाने के लिए पांच निर्देशकों डेविड धवन, रोहित जुगरात, सोहम शाह, मिलन लूथरिया और अपूर्व लखिया को साइन किया है।
संजय ने बताया, मैंने इन निर्देशकों को अब से करीब डेढ साल पहले साइन किया था, लेकिन मेरे इलेक्शन कैंपेनिंग में व्यस्त होने के कारण मेरी फिल्में लेट हो गई। ऎसे में मुझे लगा कि नई फिल्में शुरू करने से पहले पहली फिल्मों को पूरा करना जरूरी है। इसलिए मैंने अपनी फिल्मों के काम को थोडा रोक दिया है।
Thursday, May 13, 2010
अब फिल्में बनाएंगे संजय
Saturday, April 3, 2010
संजय दत्त के खिलाफ चार्जशीट
बॉलीवुड अभिनेता संजय दत्त के खिलाफ मुख्यमंत्री मायावती के लिए जादू की झप्पी और पप्पी टिप्पणी करने के मामले में चार्जशीट दायर कर दी गई है। यह चार्जशीट मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अनिरूद्ध कुमार तिवारी की कोर्ट में दायर की गई है।
संजय दत्त ने 16 अप्रैल 2009 को बीते लोकसभा चुनाव के दौरान प्रतापगढ के के.पी.कॉलेज के मैदान में सपा की एक चुनावी रैली में मायावती को जादू की झप्पी और पप्पी देने की बात कही थीं। जिसके बाद संजय के खिलाफ धारा 294 के तहत मामला दर्ज किया गया था। जादू की झप्पी वाले बयान पर संजय दत्त के खिलाफ> बारांबकी, मऊ और अन्य जिलों में मामले दर्ज किए गए थे।
Tuesday, November 3, 2009
"गोलमाल-3" में संजू बाबा
फिल्म "ऑल द बेस्ट" की सफलता के बाद निर्देशक रोहित शेट्टी "गोलमाल-3" की प्लानिंग करने लगे है। रोहित को हालांकि फिल्म की स्क्रिप्ट फाइनल करनी हैं लेकिन उन्होंने कास्ट फाइनल कर ली हैं। इस सीरिज में संजय दत्त भी होंगे।
रोहित और अजय देवगन ने ये तय किया है। फिल्म में अजय, तुषार, श्रेयस तलपडे तो होंगे लेकिन अरशद वारसी और शरमन जोशी नहीं होंगे। करीना, बिपाशा और मुग्धा गोडसे भी "गोलमाल-3" में रहेंगी। फिल्म अगले साल अप्रैल में फ्लोर पर होगी। इसकी शूटिंग किसी और देश में होगी। रोहित कहते है मैं स्क्रिप्ट पर काम कर रहा हूं। जब मैं स्क्रिप्ट पूरी कर लूंगा तब ही कोई घोषणा करूंगा।
Friday, October 23, 2009
जादू, तिलिस्म, एक्शन और रोमांच से भरपूर: "अलादीन"
भारत को जादू-टोने, तिलिस्मों और अंधविश्वासों वाला देश माना जाता हैं। बॉलीवुड भी इससे अछूता नहीं हैं और इससे जुडे विषयों पर फिल्में बनाने का हिंदी फिल्म उद्योग का लंबा इतिहास हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को रिलीज हो रही फिल्म "अलादीन" हैं। हालांकि, अमिताभ बच्चन, रितेश देशमुख और संजय दत्त जैसे कलाकारों से सजे अलादीन का पैमाना इससे पहले बनी सभी बॉलीवुड फिल्मों से ऊंचा और अलग हैं। सुजय घोष द्वारा निर्देशित यह फिल्म "अलादीन के चिराग" की कहानी का आधुनिक रूपांतरण हैं और इसमें व्यावसायिक फिल्म के सभी मसाले इस खूबी से डाले गए है कि कोई आश्चर्य नहीं यदि यह दर्शकों को अपनी ओर आकर्षित करने में कामयाब रहे।
फिल्म की कहानी अलादीन चटर्जी (रितेश देशमुख)से शुरू होती है जो अनाथ है और ख्वैश शहर में रहता हैं। अलादीन को बचपन से ही कासिम और उसके गुर्गे लगातार परेशान करते हैं, लेकिन उसकी जिंदगी में जास्मिन (जैक्लीन फर्नाडिस) का प्रवेश होते ही सबकुछ तेजी से बदल जाता हैं। जास्मिन उसे एक जादुई चिराग देती हैं। जीनियस यानी जेनी (अमिताभ बच्चन) इसी जादुई चिराग का गुलाम है और उसके कहे हर आदेश को उसे मानना पडता हैं। जेनी जल्द से जल्द इस गुलामी से दूर जाना चाहता हैं और इसके लिए वो अलादीन की तीन ख्वाहिशें पूरी करने को भी राजी हैं।
अलादीन को इसके लिए तैयार करने के इरादे से जेनी उसके हर काम में टांग अडाने की कोशिश भी करता हैं। लेकिन यहीं पर कहानी में रिंगमास्टर (संजय दत्त) की एंट्री होती हैं और फिल्म का रूख पूरी तरह बदल जाता हैं। रिंगमास्टर जेनी का पुराना मालिक हैं और वो जेनी को खत्म करने के इरादे से वहां पहुंचता हैं। अलादीन की कहानी में कॉमेडी, एक्शन और रोमांच का बेहतरीन तडका हैं।
Friday, July 3, 2009
अजय ने बिपाशा को ब्लैकबैरी फोन गिफ्ट किया
बॉलीवुड अभिनेता और अब निर्माता बने अजय देवगन "ऑल द बेस्ट" नामक फिल्म बना रहे है। फिल्म का निर्देशन रोहित शेट्टी कर रहे है। इस फिल्म में अजय के अलावा बिपाशा बसु, संजय दत्त, फरदीन खान, मुग्घा गोडसे जैसे कलाकार है। फिल्म की शूटिंग के दौरान यह महसूस किया गया कि संजय दत्त के लिए भी एक नायिका होनी चाहिए। मल्लिका शेरावत से लेकर तब्बू तक के नामों पर विचार किया गया पर बात नही बनी। आखिरकार बिपाशा बसु को ही फिल्म में एक और भूमिका सौंप दी गई। वे फिल्म में अफ्रीकन महिला का किरदार भी निभाएंगी। उनके मेकअप के लिए खासतौर से हॉलीवुड से मेकअप मैन को बुलाया गया। दोहरी भूमिका होने के कारण बिपाशा ने दोहरी मेहनत की।
लेकिन निर्माता अजय देवगन उस समय आश्चर्यचकित रह गए जब बिपाशा ने अतिरिक्त भूमिका के बदले एक भी पैसा लेने से इंकार कर दिया। अजय ने इसके बदले में बिपाशा को "ब्लैकबैरी" फोन उपहार में दे दिया। अजय जानते थे कि बिपाशा इसे खरीदने वाली थी।
Monday, June 29, 2009
हाथ व आंखों पर पट्टी बांघ चलती ट्रेन से कूदे संजय दत्त
उन्होंने बताया कि ट्रेन से कूदने से पहले वह थोडा घबराए जरूर थे, लेकिन सभी चीजें ठीक तरह से हो गई। शाह ने बताया कि इस दृश्य को मुंबई में फिल्माना संभव नही था, इसलिए हमने गोआ में इसे फिल्माया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। पांच दिनों में पांच ट्रेनों के उपयोग के साथ यह मंहगा दृश्य फिल्माया गया। डेढ करोड रूपए सिर्फ इसी दृश्य को फिल्माने में खर्च हुआ। लक में इमरान खान, श्रुति हसन और मिथुन चक्रवर्ती की भी भूमिकाएं है। यह फिल्म 24 जुलाई को प्रदर्शित होगी।