Showing posts with label Arbaz Khan blog. Show all posts
Showing posts with label Arbaz Khan blog. Show all posts

Monday, September 20, 2010

जल्द मनाएंगे दबंग की सफलता का जश्न : अरबाज

Salman Khan

सलमान खान अभिनीत फिल्म "दबंग" को बॉक्स ऑफिस पर मिल रही सफलता के बाद इस फिल्म के निर्माता अरबाज खान बहुत जल्द जश्न मनाने की योजना बना रहे हैं।
अरबाज ने बताया,""फिल्म "दबंग" की सफलता पर हम लोग बहुत जल्द जश्A मनाने की योजना बना रहे हैं।
हालांकि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं है। इस जश्A में सभी दोस्तों और सहयोगियों को आमंत्रित किया जाएगा। इस सफलता पर हम अपनी खुशी बांटना चाहते हैं।"" अनुराग कश्यप के भाई और नवोदित निर्देशक अभिनव कश्यप की पहली फिल्म "दबंग" में अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री सोनाक्षी सिन्हा ने अभिनय किया है। फिल्म "दबंग" की सफलता सिर्फ अरबाज के लिए खुशी की बात नहीं है बल्कि उनके परिवारवालों के लिए भी एक बहुत ब़डी उपलब्धि है। फिल्म को मिल रही सफलता पर अरबाज ने कहा,""इस खुशी को मैं बयां नहीं कर सकता। सचमुच यह एक सपने जैसा है।""

Tuesday, July 7, 2009

व्यस्तता के बावजूद अमिताभ नियमित ब्लाग कैसे लिखते है: अरबाज

अभिनय से अब प्रोडक्शन के क्षेत्र में कदम रख रहे अरबाज खान का कहना है कि इतनी व्यस्तता के बावजूद अमिताभ बच्चन नियमित ब्लाग कैसे लिख लेते है। मुझे लगता है कि बिग बी को अपने ब्लाग के माघ्यम से अपने प्रशंसकों से जुडना बहुत अच्छा लगता है। उन्होंने अपने ब्लाग में लिखा है कि परिवार के साथ छुटि्टयां मनाते समय अन्य कार्यो के लिए समय निकाल पाना लगभग असंभव हो जाता है। ऎसे में मेरे लिए नियमित ब्लॉग लिख पाना मुश्किल होता है। अभिनय के बाद प्रोडक्शन के क्षेत्र में हाथ आजमाने वाले अरबाज ने अपने ब्लॉग में लिखा कि प्रोड्यूसर बनना रोमांचक और चुनौतीपूर्ण है। प्रोड्यूसर के तौर पर मुझे लगता है कि हम विभिन्न मुद्दों पर लोगों को सहमत करने की कला सीख लेते है। लेकिन इसमें समय बहुत लगता है। अरबाज के पहले होम प्रोडक्शन की फिल्म का नाम "दबंग" है। इसके बारे में अरबाज ने लिखा कि यह उन लोगों की कहानी है, जो नियमों का उल्लंघन करना अपनी शान समझते है, और परिणाम की चिंता किए बिना कोई भी कदम उठा लेते है।