Showing posts with label Balaji Films. Show all posts
Showing posts with label Balaji Films. Show all posts

Friday, December 25, 2009

लव सेक्स और धोखा से सदमें में एकता कपूर

Ekta Kapoor

डिजीटल तकनीक से फिल्माई गई दिबाकर बनर्जी की फिल्म लव सेक्स और धोखा देखने के बाद निर्माता एकता कपूर सदमें में है। फिल्म में आज के समय की निजता और गोपनीयता का अभाव दिखाया गया है। इस फिल्म के साथ प्रयोगात्मक सिनेमा की दुनिया में अपनी शुरूआत करने वाली एकता को आpर्य है कि उनके निर्देशक ने उन्हें क्या बनाकर दिया है।
एकता ने कहा कि फिल्म के कैमरा बहुत हिलता है। उन्होंने बताया कि फिल्म में तीन कहानियां है, जिनमें एक कहानी एक महिला को छुपे हुए कैमरे से फिल्माने से संबंधित है। वह कहती है कि फिल्म देखने के बाद उन्हें न केवल फिल्म की तकनीक बल्कि फिल्म में ली गई सामग्री से भी धक्का पहुंचा है। उन्होंने कहा कि फिल्म में जो सामग्री रखी गई है उससे लगता है कि आज मोबाइल कैमरा और एमएमएस के निजता बिल्कुल नहीं है।
अब एकता कहती है कि वह नहीं जानती कि वह किस तरह से इस फिल्म को प्रदर्शित करेंगी। वह कहती है कि यह सोचना तो दूर की बात है कि लोग इस फिल्म को किस तरह से लेते है सबसे पहले तो यह है कि हम इस फिल्म को कैसे प्रदर्शित करते है। उन्होंने कहा कि दिबाकर के लिए वह जो चाहते थे वह बनाना आसान था लेकिन फिल्म के प्रदर्शन की जिम्मेदारी उनकी है।

Thursday, October 8, 2009

एकता ने "क" को छोडकर "ब" का दामन थामा

Ekta Kapoor

एकता कपूर ने अपने ब्रांड नेम "" से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया है। कुछ दिनों पहले तक हर किसी चैनल पर उनके ही धारावाहिकों को देखा जा सकता था। लेकिन कुछ दिनों से उनके धारावाहिकों की टीआरपी में काफी गिरावट आई। फिर धीरे-धीरे उनके कृष्णा कॉटेज, क्योकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की जैसे धारावाहिक विभिन्न चैनलों से गायब होने लगे।
उन्होंने समझ लिया है कि केवल "क" अक्षर से उनका भला नहीं होने वाला है। इसलिए एकता ने अब "क " को छोडकर "" अक्षर पर नजरे जमा ली है। उनके दो नए धारावाहिक "बेताब दिल की तमन्नाह है" व "प्यारा बंधन" 6 अक्टूबर से सोनी चैनल पर आने वाले है।

Thursday, October 1, 2009

एकता नए धारावाहिक लेकर आई

Ekta Kapoor

एकता कपूर सास-बहू धारावाहिकों की श्रृंखला के स्थान पर अब नए विषयों पर धारावाहिक बनाने की शुरूआत कर दी है। वास्तविक जिंदगी पर पर आधारित एकता के दो नए धारावाहिक जल्द ही प्रदर्शित होने वाले है।
एकता के नए धारावाहिक "बेताब दिल की तमन्ना" का आज शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। इसका प्रसारण सोनी एंटरमेंट टेलीविजन पर होगा। बालाजी फिल्म्स की क्रिएटिव डायरेक्टर एकता ने इस अवसर पर कहा सास-बहू की थीम के बाद हम वास्तविक जिंदगी के धारावाहित ला रहे है, जो शहरी जंगल की क़डवी वास्तविकता बताएंगी। एकता प्यार का बंधन नाम से एक अन्य व्यावसायिक धारावाकि बनाएंगे। एकता प्यार का बंधन नाम से एक अन्य व्यावसायिक धारावाहिक भी लाने वाली है। इस अवसर पर एकता के पिता जीतेंद्र भी मौजूद थे।
पत्रकारों ने जीतेंद्र से छोटे पर्दे पर पदार्पण के बारे में सवाल किया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया यह एकता पर निर्भर करता है, जब उनके पास मेरे लिए अच्छी कहानी होगी, मैं टीवी पर दिखूंगा।