बॉलीवुड अभिनेत्री रिया सेन भी अब छोटे पर्दे पर दिखाई देने वाली है। हालाकि वे एक धारावाहिक में विशेष भूमिका में नजर आने वाली है। रिया को टीवी पर लाने का काम कर दिखाया है पारितोष पेंटर ने, जिनके साथ रिया ने पेईगं गेस्ट नामक फिल्म की थी।
परितोष का टीवी शो श्री आदि मानव सब टीवी पर दिखाया जा रहा है शुक्रवार को रात 9 बजे प्रसारित होने वाले शो में रिया नजर आएंगी। किसी टीवी धारावाहिक से जुडने का यह रिया का पहला अवसर है। रिया के मुताबिक इस शो में वे अभिनेत्री रिया सेन ही बनी है। धारावाहिक में दिखाया गया है कि एक परिवार डिनर डेट विद रिया सेन प्रतियोगिता जीतने में कामयाब होता है और उन्हें रिया के साथ समय बिताने का अवसर मिलता है।
Saturday, January 16, 2010
रिया सेन अब छोटे पर्दे पर भी
Wednesday, October 21, 2009
आमिर खान भी छोटे पर्दे पर नजर आएंगे
शाहरूख खान और सलमान खान की छोटे पर्दे पर सफल पारी के बाद अब फिल्म उद्योग के तीसरे खान यानी आमिर खान की बारी है।
सूत्रों के अनुसार मिस्टर परफेक्शनिस्ट एक मशहूर हस्तियों के कार्यक्रम के जरिए छोटे पर्दे पर आगाज कर सकते है। इस कार्यक्रम को यशराज फिल्म्स बना रहा है। आमिर खान के कार्यक्रम से जुडी चर्चाओ पर एक सूत्र का कहना है कि ये बात अक्सर उठती रही है कि आमिर छोटे पर्दे पर आ सकते है। अब यह कहा जा सकता है कि यशराज के इस रियलिटी कार्यक्रम के जरिए वो छोटे पर्दे पर धमाकेदार आगाज करने वाले है।
आमिर इस कार्यक्रम की मेजबानी करेंगे। इस कर्यक्रम में देश की मशहूर हस्तियों को आम लोगों की तरह रहते दिखाया जागा। तो इंजार कीजिए आमिर के टीवी शो का।
Thursday, October 8, 2009
छोटे पर्दे पर धारावाहिक व रियल्टी शो का निर्माण करेगी "यशराज फिल्म्स"
चालीस सालों से फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स अब छोटे पर्दे के लिए टीवी धारावाहिक और रियल्टी शो का भी निर्माण करेगी। अपनी इस योजना के तहत इसने सोनी टीवी के साथ एक करार किया है। करार के तहत यशराज फिल्म्स सोनी टीवी चैनल के लिए फिक्शन और नॉन-फिक्शन सामग्री तैयार करेगी।
यशराज फिल्म्स के चेयरमैन यश चोप़डा ने यहां एक बयान में जारी कर कहा कि यशराज फिल्म्स ने पिछले चालीस सालों में फिल्म बनाने के मामले में अगुवाई की हैं। हमने एक शानदार टीम की बदौलत अपने लिए खास जगह बनाई है, यह करार हमें टीवी कंटेंट देने का मौका दे रहा है जिसमें हम यकीन करते है। हमारा टीवी कंटेंट टीवी देखने वाले दर्शकों की विशाल संख्या को व्यस्त रखेगा और इससे उनका मनोरंजन भी होगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एनपी सिंह ने टीवी को भारत में सबसे ब़डा जन माध्यम करार देते हुए कहा कि यशराज फिल्म्स और सोनी टीवी के बीच हुआ करार टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में काफी उच्च गुणवत्ता की सामग्री पेश करेगा।
एकता ने "क" को छोडकर "ब" का दामन थामा
एकता कपूर ने अपने ब्रांड नेम "क" से कुछ दिनों के लिए ब्रेक ले लिया है। कुछ दिनों पहले तक हर किसी चैनल पर उनके ही धारावाहिकों को देखा जा सकता था। लेकिन कुछ दिनों से उनके धारावाहिकों की टीआरपी में काफी गिरावट आई। फिर धीरे-धीरे उनके कृष्णा कॉटेज, क्योकि सास भी कभी बहू थी, कहानी घर-घर की जैसे धारावाहिक विभिन्न चैनलों से गायब होने लगे।
उन्होंने समझ लिया है कि केवल "क" अक्षर से उनका भला नहीं होने वाला है। इसलिए एकता ने अब "क " को छोडकर "ब" अक्षर पर नजरे जमा ली है। उनके दो नए धारावाहिक "बेताब दिल की तमन्नाह है" व "प्यारा बंधन" 6 अक्टूबर से सोनी चैनल पर आने वाले है।
Thursday, October 1, 2009
एकता नए धारावाहिक लेकर आई
एकता कपूर सास-बहू धारावाहिकों की श्रृंखला के स्थान पर अब नए विषयों पर धारावाहिक बनाने की शुरूआत कर दी है। वास्तविक जिंदगी पर पर आधारित एकता के दो नए धारावाहिक जल्द ही प्रदर्शित होने वाले है।
एकता के नए धारावाहिक "बेताब दिल की तमन्ना" का आज शुक्रवार को प्रदर्शन हुआ। इसका प्रसारण सोनी एंटरमेंट टेलीविजन पर होगा। बालाजी फिल्म्स की क्रिएटिव डायरेक्टर एकता ने इस अवसर पर कहा सास-बहू की थीम के बाद हम वास्तविक जिंदगी के धारावाहित ला रहे है, जो शहरी जंगल की क़डवी वास्तविकता बताएंगी। एकता प्यार का बंधन नाम से एक अन्य व्यावसायिक धारावाकि बनाएंगे। एकता प्यार का बंधन नाम से एक अन्य व्यावसायिक धारावाहिक भी लाने वाली है। इस अवसर पर एकता के पिता जीतेंद्र भी मौजूद थे।
पत्रकारों ने जीतेंद्र से छोटे पर्दे पर पदार्पण के बारे में सवाल किया, जिस पर उन्होंने जवाब दिया यह एकता पर निर्भर करता है, जब उनके पास मेरे लिए अच्छी कहानी होगी, मैं टीवी पर दिखूंगा।