Showing posts with label Bindu Singh. Show all posts
Showing posts with label Bindu Singh. Show all posts

Wednesday, July 8, 2009

अक्षय कुमार ने की विंदू की तारीफ

मशहूर अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को डेविड घवन अपने लिए भाग्यशाली मानते है। इसलिए जब डेविड घवन के सहायक शब्बीर खान ने "कमबख्त इश्क" निर्देशित की तो उन्होंने विंदू को अपनी फिल्म में लिया। विंदू को टाइगर के रोल में काफी प्रशंसा मिली। अक्षय कुमार खुद दारा सिंह के बहुत बडे प्रशंसक है, विंदू की तारीफ करते हुए अक्षय कहते है कि विंदू की भूमिका फिल्म का एक प्रमुख हिस्सा है और उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपना रोल निभाया है। उन्होंने ज्यादातर रफ-टफ रोल निभाए है, लेकिन इसमें वे दर्शकों को हंसाते है। फिल्म में नाम उनका टाइगर है, लेकिन उनका चरित्र एकदम इसके विपरीत है। उनके "भाई मैं मार दूं इन सबको" और "भाई बोलो मुझे क्या करना है", जैसे संवादों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। अक्षय को विंदू का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी आगामी दो फिल्मों के लिए विंदू की सिफारिश भी कर डाली है।