मशहूर अभिनेता दारा सिंह के बेटे विंदू दारा सिंह को डेविड घवन अपने लिए भाग्यशाली मानते है। इसलिए जब डेविड घवन के सहायक शब्बीर खान ने "कमबख्त इश्क" निर्देशित की तो उन्होंने विंदू को अपनी फिल्म में लिया। विंदू को टाइगर के रोल में काफी प्रशंसा मिली। अक्षय कुमार खुद दारा सिंह के बहुत बडे प्रशंसक है, विंदू की तारीफ करते हुए अक्षय कहते है कि विंदू की भूमिका फिल्म का एक प्रमुख हिस्सा है और उन्होंने बेहतरीन तरीके से अपना रोल निभाया है। उन्होंने ज्यादातर रफ-टफ रोल निभाए है, लेकिन इसमें वे दर्शकों को हंसाते है। फिल्म में नाम उनका टाइगर है, लेकिन उनका चरित्र एकदम इसके विपरीत है। उनके "भाई मैं मार दूं इन सबको" और "भाई बोलो मुझे क्या करना है", जैसे संवादों ने दर्शकों को खूब हंसाया है। अक्षय को विंदू का काम इतना पसंद आया कि उन्होंने अपनी आगामी दो फिल्मों के लिए विंदू की सिफारिश भी कर डाली है।
Wednesday, July 8, 2009
Tuesday, July 7, 2009
"कमबख्त इश्क" का कारोबार पाक सहित अन्य देशो में 46 करोड से पार
पिछले शुक्रवार को 2000 से अघिक पर्दो पर एक साथ दुनिया भर में दिखाई जा रही साजिद नाडियावाला की फिल्म "कमबख्त इश्क" ने अपने प्रदर्शन के शुरूआती सप्ताह में जोरदार सफलता दर्ज करते हुए सिनेमाघरों में 46 करोड रूपए से ऊपर का कारोबार किया है। पहली बार निर्देशन कर रहे शब्बीर खान की इस फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर मुख्य भूमिका में है। फिल्म ने भारत में 32 करोड और विदेश में 14 करोड रूपए का कारोबार किया है। फिल्म यूके में आठवें पायदान पर पहुंच गई। अमेरिका में भी सात लाख डॉलर के साथ फिल्म ने अच्छा कारोबार किया। पाकिस्तान में भी महज 15 प्रिंटों के बावजूद फिल्म ने एक लाख डॉलर से अघिक की कमाई की है, जो कि पाकिस्तान में किसी बॉलीवुड फिल्म का सर्वाघिक कारोबार है। हालांकि समीक्षकों ने फिल्म की फूहडता की आलोचना की है, लेकिन दर्शकों ने उनकी राय दरकिनार कर "कमबख्त इश्क" को पसंद किया है। गौरतलब है कि "कमबख्त इश्क" में अक्षय करीना के साथ हॉलीवुड के कलाकारों ने भी काम किया है।
"कमबख्त इश्क" को डैड जरूर पसंद करेंगे: करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "कमबख्त इश्क" 3 जुलाई को रिलीज हुई, लेकिन इस मौके पर उनके पिता रणघीर कपूर भारत में नही है। वे लिस्बन में छुटि्टयां मना रहे है। साथ ही करीना की बहन करिश्मा कपूर भी भारत से बाहर है। फिल्म प्रदर्शित होने से पूर्व फिल्म इंडस्ट्री के खास लोगों के लिए स्पेशल शो रखा गया था। करीना अपने परिवार की कमी इस शो के दौरान महसूस कर रही थी। करीना के पिता भारत से बाहर जरूर है, लेकिन वे लगातार उनसे संपर्क में है।
वह उनके स्वास्थ्य और डाइट के बारे में जरूर पूछती है। हाल ही में रणघीर कपूर ने दो फिल्में साइन की है, और करीना इससे बेहद खुश है। करीना का कहना है कि उन्हें काम करना चाहिए। वे बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता है। मेरी कॉमिक टाइमिंग मुझे डैड से ही मिली है। करीना ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि "कमबख्त इश्क" को डैड जरूर पसंद करेंगे।
"कमबख्त इश्क" को डैड जरूर पसंद करेंगे: करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर और अभिनेता अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म "कमबख्त इश्क" 3 जुलाई को रिलीज हुई, लेकिन इस मौके पर उनके पिता रणघीर कपूर भारत में नही है। वे लिस्बन में छुटि्टयां मना रहे है। साथ ही करीना की बहन करिश्मा कपूर भी भारत से बाहर है। फिल्म प्रदर्शित होने से पूर्व फिल्म इंडस्ट्री के खास लोगों के लिए स्पेशल शो रखा गया था। करीना अपने परिवार की कमी इस शो के दौरान महसूस कर रही थी। करीना के पिता भारत से बाहर जरूर है, लेकिन वे लगातार उनसे संपर्क में है।
वह उनके स्वास्थ्य और डाइट के बारे में जरूर पूछती है। हाल ही में रणघीर कपूर ने दो फिल्में साइन की है, और करीना इससे बेहद खुश है। करीना का कहना है कि उन्हें काम करना चाहिए। वे बहुत प्रतिभाशाली अभिनेता है। मेरी कॉमिक टाइमिंग मुझे डैड से ही मिली है। करीना ने कहा कि मैं विश्वास के साथ कह सकती हूं कि "कमबख्त इश्क" को डैड जरूर पसंद करेंगे।
Monday, July 6, 2009
मै अहंकारी नहीं हूं : करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर का कहना है कि फिल्म "कमबख्त इश्क" में पुरूषों से नफरत करने वाली लडकी की जो भूमिका मैने निभाई है। असल मे उसके जैसे मै नहीं हूं। सिर्फ समानता यह है कि निजी जीवन में और फिल्मी किरदार में मेरा नाम "बेबो" है। फिल्म "कमबख्त इश्क" के रिलीज के मौके पर करीना ने कहा कि मैने एक नारीवादी की भूमिका निभाई है। इसकी वजह को भी फिल्म में बताया गया है। ईश्वर का शुक्रिया कि इसे गंभीर रूप से नहीं दिखाया गया है। फिल्म में करीना के सुपरमॉडल किरदार का नाम "सिमरिता राय" है। फिल्म में उन्हें "बेबो" भी कहा गया है। और इस नाम से उनका एक नृत्य भी है। करीना ने कहा कि इतफाक से फिल्म में मुझे "बेबो" कहकर भी पुकार गया है। सूत्रौं के अनुसार उनके निजी जीवन और फिल्म के बीच बस एक समानता यह है कि दोनों जगह उनका पुकारने वाला नाम "बेबो" है।
अभिनेत्री ने कहा कि मुझे ऎसा होना पसंद नहीं है और निश्चित तौर पर मै पुरूषों से नफरत नहीं करती हू। और मै अहंकारी नहीं हू। फिल्म के प्रचार के लिए अपने सहयोगी कलाकार अक्षय कुमार के साथ आई करीना ने कहा कि फिल्म में मै एक नारीवादी चरित्र निभा रही हूं जबकि अक्षय ने पुरूषवादी की भूमिका निभाई है।
गौरतलब है कि यह बॉलीवुड की पहली फिल्म है जिसमें स्टेलन, डेनिस रिचड्र्स और रूथ सहित अंतरराष्ट्रीय कलाकारों का एक दल है। यह अक्षय-करीना की सातवीं फिल्म है।
Sunday, July 5, 2009
"कमबख्त इश्क" की शुरूआत में पूजा बत्रा को घन्यवाद क्यों ?
फिल्म "कमबख्त इश्क" के शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा को घन्यवाद दिया गया है। ये घन्यवाद पूजा को इसलिए दिया गया है क्योंकि शादी के बाद पूजा अमेरिका में बस गई और हॉलीवुड के कलाकारों से उनके अच्छे संबंघ है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने जब "कमबख्त इश्क" में हॉलीवुड कलाकारों को लेने की बात सोची तो उन्होंने पूजा की मदद ली। पूजा ने इन सितारों की मुलाकात साजिद से करवाई और हॉलीवुड सुपरस्टार्स को फिल्म करने के लिए राजी भी किया। साजिद ने पूजा की सराहना करते हुए उन्हें घन्यवाद दिया।
Friday, July 3, 2009
मुझे बॉलीवुड का "किंग" नही "मसखरा" कहलाना पसंद है: अक्षय
अभिनेत्री करीना कपूर के साथ फिल्म "कमबख्त इश्क" के प्रचार के सिलसिले में दिल्ली आए बॉलीवुड एक्शन अभिनेता अक्षय कुमार ने एक साक्षात्कार में कहा कि मुझे बॉलीवुड का "किंग" कहलाने से नफरत है। इससे बेहतर है कि मुझे "मसखरा" कहा जाए। मेरी मुख्य चिंता लोगों का मनोरंजन करने की है। "कमबख्त इश्क" में अक्षय हॉलीवुड स्टंटमैन की भूमिका अदा कर रहे है। इस फिल्म में अक्षय ने सिलवेस्टर स्टैलन, बॉण्ड गर्ल रिचर्ड और बै्रन्डन रथ जैसे हॉलीवुड के चेहरों के साथ काम किया है। अक्षय का कहना है कि उनके लिए तर्क कोई मायने नही रखता। उन्होंने 810 तस्वीर जैसी तर्कपूर्ण फिल्म में काम किया, लेकिन यह फ्लॉप हो गई। अक्षय ने कहा कि फिल्में जिंदगी से ज्यादा बडी होती है। उनकी इस फिल्म में कॉमेडी भी है, एक्शन भी है, भावनाएं भी है, और सेक्स के लिए लडाई भी।
बॉलीवुड में कई फिल्मों में अपने स्टंट को लेकर चर्चित अक्षय को सबसे अच्छा एक्शन हीरों कहा जा सकता है, लेकिन उनका कहना है कि कई डरावने कारनामों को करने से पहले डर से उबरने में उन्हें भी संघर्ष करना पडता है। फिल्म में रिचर्ड के साथ अपने किस सीन पर उन्होंने सिर्फ इतना कहा कि जितनी जरूरत थी, मैंने सिर्फ वही किया है।
उन्होंने कहा, "कमबख्त इश्क" सम्मिलित संस्कृतियों का प्रतिनिघित्व करती है। मैंने वही किया जो जरूरी था। अक्षय ने कहा कि भावनात्मक रोल करना बहुत आसान होता है, इसमें आपकों सिर्फ थोडा-सा गि्लसरीन लगाना होता है, लेकिन कॉमेडी करके लोगों को हंसाना बहुत मुश्किल काम है।
"कमबख्त इश्क" मसालेदार फिल्म
निर्देशक: साजिद खान,
संगीतकार: अनुमलिक, सुलेमान मर्चेघण्ड, आर डी वी,
गीतकार : आर डी बी, साबिर खान, अंविता गुरमान,
कलाकार : अक्षय कुमार, करीना कपूर, आफताब शिवदसानी, अमृता अरोडा, सिल्वेस्टर स्टेलोन, डेसी।
समीक्षा: निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक साजिद खान की फिल्म "कमबख्त इश्क " के जरिए बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और अभिनेत्री करीना कपूर की जोडी ने पर्दे पर घमाल मचा दिया है। साजिद नाडियाडवाला चमक दमक भारी फिल्में बनाने के लिए जाने जाते है, और इनकी नई फिल्म "कम्बख्त इश्क" भी इस श्रेणी की फिल्म है।
फिल्म "कमबख्त इश्क" एक कॉमेडी फिल्म है। फिल्म की कहानी ऎसे दो लोगों के इर्द-गिर्द घूमती है, जो शादी के खिलाफ है। लेकिन मौज-मस्ती करने से कोई परहेज नही। विराज(अक्षय कुमार)फिल्म में स्टंट मैन का रोल निभा रहे है। स्टंट करके पैसे कमाना और लडकियों पर उडा देना उसका पसंदीदा शौक है। सिमरीता(करीना कपूर)सर्जन बनने वाली है, और बाकी समय में मॉडलिंग करती है। वह एक सुपर मॉडल है। विराज और सिमरीता को शादी का शौक नही।
विराज महिलाओं को मजेदार चीज कहते है, वहीं सिमरीता को जीवन जीने के लिए किसी पुरूष की जरूरत नही है। विराज अपने छोटे भाई लकी(आफताब शिवदसानी)को बहुत चाहता है। लेकिन लकी विराज से थोडा अलग है। लकी प्यार को पूजा समझता है और अपनी प्रेमिका कामिनी(अमृता अरोडा) से शादी करना चाहता है। विराज अपने भाई लकी को शादी करने से मना करता है। उसे बहुत समझाता है। लडकियों की बुराई करके वह अपने भाई का दिल कामिनी से हटाना चाहता है। वहीं दूसरी ओर सिमरीता अपनी सहेली कामिनी को भी शादी के लिए मना करती है। लेकिन दोनों नही मानते है। लकी और कामिनी की शादी होती है, यहां पर विराज और सिमरीता की मुलाकात होती है। न चाहते हुए भी उन्हें शादी का हिस्सा बनना पडता है। उनमें टकराव की वजह से तनाव की परिस्थितियां पैदा होती है। तभी अचानक एक घटना घटती है, जिसके कारण उन्हें साथ रहना पडता है, जोकि उन्होंने सपने में भी नही सोचा था। फिल्म में मघ्यांतर से पहले का भाग काफी शानदार है। लेकिन उसके बाद फिल्म घीमी हो जाती है और अंत में फिर से उसमें जान आती है।
क्यों देखे:-
यह एक मसाला फिल्म है, जो विशुद्ध रूप से मनोरंजन के लिए बनाई गई है। यानी आप दिमाग घर पर रख कर आइए और बस मजा लिजिए। क्योंकि मजे की सारी चीजे इस फिल्म में मौजूद है। आप हंसते भी है, उदास भी होते है, और ग्लैमर भी भरपूर है। और सबसे अच्छी बात यह है कि फिल्म में कई हॉलीवुड स्टार जैसे सिल्वेस्टर स्टेलन, डेनिस रिचड्र्स आदि भी दिखाई देंगे। इस फिल्म में अक्षय करीना की कैमिस्ट्री देखने लायक है।
क्यों ना देखें:-
फिल्म में मघ्यांतर से पहले का भाग काफी शानदार बना है, लेकिन उसके बाद फिल्म घीमी हो जाती है और अंत में फिर से उसमें जान आती है। चुंकि यह फिल्म मसालेदार है तो सार्थक प्रेमियों के लिए निराशा ही हाथ आती है।
अंत में:-
इस फिल्म की 2000 प्रिंट रिलीज की गई है, फिल्म में अक्षय कुमार और करीना कपूर है। फिल्म में कई हॉलीवुड कलाकार है। फिल्म में काफी कॉमेडी और जबरदस्त एक्शन है, और कई महिनों से दर्शकों को एक बडी घमाकेदार फिल्म का इंतजार है, यदि अब भी यह फिल्म ना चले तो इसे साजिद नाडियाडवाला का दुर्भाग्य समझा जाना चाहिए, वरना तो यह एक हीट फिल्म है।
फिल्म "कमबख्त इश्क" रिलीज
निर्माता साजिद नाडियाडवाला और निर्देशक शब्बीर खान की फिल्म "कमबख्त इश्क" आज रिलीज हो चुकी है। अक्षय कुमार और करीना कपूर अभिनीत इस फिल्म का बजट करीब 80 करोड रूपये है। बॉलीवुड की यह पहली फिल्म है, जिसकी शूटिंग हॉलिवुड के दो नामी स्टूडियों में तीन महीने से ज्यादा चली। पिछले साल साजिद नाडियाडवाला ने इस फिल्म को डेढ सौ करोड में बनाने की प्लानिंग की थी, लेकिन बाद में इसे घटाकर अस्सी करोड रूपए कर दिया गया।
इस फिल्म पर खर्च होने वाले भारी-भरकम बजट को देख साजिद ने "ईरोज फिल्म्स" के हेड सुनील लुल्ला को अपने साथ सह-निर्माता बनाया। फिल्म की लीड जोडी के लिए अक्षय और करीना को सबसे पहले साइन किया गया। इस प्रोजेक्ट के ओके होने के बाद साजिद ने डायरेक्टर शब्बीर खान को हॉलीवुड भेजा। शब्बीर ने यहां यूनिवर्सल स्टूडियों और कोडक थिएटर में अपने इस प्रोजेक्ट पर काम किया और सेट वगैरह बनवाए।
इसी दरम्यान शब्बीर ने सिल्वेस्टर स्टेलॉन, ब्रैंडन रूथ, डेनिस रिचड्र्स और हॉली वैलेंस को अपनी फिल्म में काम करने के लिए राजी किया। इस फिल्म को दिल्ली-यूपी में "इरोज फिल्म्स" द्वारा डेढ सौ प्रिंटों में रिलीज किया गया है। दर्शकों में इस फिल्म के क्रेज का अंदाज इसी से लगाया जा सकता है कि रिलीज से पहले ही दिल्ली, मुंबई सहित कई बडे शहरों में पहले तीन दिन की साठ फीसदी से ज्यादा टिकट एडवांस में बिक चुकी है।
Wednesday, July 1, 2009
"कमबख्त इश्क" के गाने पर आरोप
साजिद नदियाडवाला की फिल्म "कमबख्त इश्क" में पश्चिमी घुन पर आघारित गीत में मंत्रों के विकृत रूपांतरण तथा अश्लील चित्रण का आरोप लगाते हुए कई धार्मिक एवं सामाजिक संगठनों ने इसके खिलाफ आवाज उठाई और चेतावनी दी है कि यदि इस गीत को फिल्म से नहीं निकाला गया तो आंदोलन तेज कर कानूनी रास्ता अपनायेगे। हिन्दु जनजागृति समिमि के मुंबई ठाणसे एवं रायगड जिलों के समन्वयक शिवाजी वटकर के अनुसार इस फिल्म में "ऊं मंगलम् गरूडघ्वजम्" मंत्र को "ऊं मंगलम् कमऑन इन लव, ऊं मंगलम् कमिंग इन लव" बना दिया गया है। जिस पर कम कपडों वाली युवती अश्लील हावभाव में थिरकती है। इससे हिन्दु भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचती है।