Showing posts with label High Court notice. Show all posts
Showing posts with label High Court notice. Show all posts

Wednesday, November 18, 2009

रेलवे कोर्ट में पेश हुई करिश्मा

Karishma

12 साल पहले बिना इजाजत के फिल्म की शूटिंग के लिए नरैना में रेल रोकने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को शहर की रेलवे कोर्ट में पेश हुई।

सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। मामले के अन्य आरोपी फिल्म अभिनेता सन्नी देओल, सतीश शाह वे टीनू वर्मा के वकीलों ने भी इन्हें कोर्ट में पेश करने में असमर्थता जाहिर करते हुए इनकी ओर से हाजिरी माफी पेश की व आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। इस पर कोर्ट ने आरोप सारांश सुनाते हुए मामले में साक्ष्य की सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि तय की। साथ ही कोर्ट ने सन्नी देओल, सतीश शाह व टीनू वर्मा को निर्देश दिया कि वे आगामी सुनवाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हों।

Saturday, November 14, 2009

ये चंदा कानून है, के लिए सब टीवी को नोटिस

yeh chanda kanoon hai

सब टीवी पर धारावाहिक "ये चंदा कानून है" में न्यायपालिका के गलत चित्रण और आपत्तिजनक तरीके से प्रदर्शित करने को लेकर मध्यप्रदेश उच्चा न्यायालय ने शनिवार को चैनल, आइडिया पिक्चर्स तथा सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय को नोटिस जारी कर चार सप्ताह में जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं।
वकील दीपांशु साहू द्वारा दायर याचिका की शनिवार को यहां सुनवाई करते हुए न्यायाधीश आर.एस. गर्ग एवं न्यायाधीश पी.के. जायसवाल की संयुक्त खण्डपीठ ने ये नोटिस जारी किए हैं। याचिकाकर्ता का कहना है कि इस धारावाहिक में अदालत का गलत चित्रण किया गया हैं। उच्चा न्यायालय द्वारा जारी नोटिस में कहा गया है कि क्यों न उनके खिलाफ अदालत की अवमानना का मामला चलाया जाए। सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय से कहा गया है कि ऎसे धारावाहिको के प्रसारण पर नियंत्रण के लिए उसके पास क्या प्रावधान हैं।