करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी में एक बार फिर रूकावटें आने लगी है।
सूत्रों के अनुसार करिश्मा कपूर के अपने पति संजय कपूर के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे है। इस कारण करिश्मा अपने पति संजय का घर छो़ड कर अपनी मां बबीता के घर चली गई है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए करिश्मा की मां बबीता ने अपने दामाद संजय को दिल्ली से मुंबई बुलाया और करिश्मा के साथ मतभेद दूर करने के कुछ सुझाव दिये।
काफी लंबी बातचीत के बाद पता चला है कि इन दोनों ने अपनी शादी को आखिरी मौका देने की बात कही है। इससे पहले भी इन दोनों का रिश्ता टूटते टूटते बचा था मगर काफी कोशिशों के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए थे।
Showing posts with label sexy Karishma. Show all posts
Showing posts with label sexy Karishma. Show all posts
Thursday, July 22, 2010
करिश्मा की जिंदगी में फिर से रूकावटें
Wednesday, November 18, 2009
रेलवे कोर्ट में पेश हुई करिश्मा
12 साल पहले बिना इजाजत के फिल्म की शूटिंग के लिए नरैना में रेल रोकने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को शहर की रेलवे कोर्ट में पेश हुई।
सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। मामले के अन्य आरोपी फिल्म अभिनेता सन्नी देओल, सतीश शाह वे टीनू वर्मा के वकीलों ने भी इन्हें कोर्ट में पेश करने में असमर्थता जाहिर करते हुए इनकी ओर से हाजिरी माफी पेश की व आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। इस पर कोर्ट ने आरोप सारांश सुनाते हुए मामले में साक्ष्य की सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि तय की। साथ ही कोर्ट ने सन्नी देओल, सतीश शाह व टीनू वर्मा को निर्देश दिया कि वे आगामी सुनवाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हों।
Subscribe to:
Posts (Atom)