Showing posts with label karishma kapoor. Show all posts
Showing posts with label karishma kapoor. Show all posts

Thursday, July 22, 2010

करिश्मा की जिंदगी में फिर से रूकावटें

Karishma Kapoor

करिश्मा कपूर की शादीशुदा जिंदगी में एक बार फिर रूकावटें आने लगी है।
सूत्रों के अनुसार करिश्मा कपूर के अपने पति संजय कपूर के साथ रिश्ते कुछ ठीक नहीं चल रहे है। इस कारण करिश्मा अपने पति संजय का घर छो़ड कर अपनी मां बबीता के घर चली गई है। इस मामले की गंभीरता को समझते हुए करिश्मा की मां बबीता ने अपने दामाद संजय को दिल्ली से मुंबई बुलाया और करिश्मा के साथ मतभेद दूर करने के कुछ सुझाव दिये।
काफी लंबी बातचीत के बाद पता चला है कि इन दोनों ने अपनी शादी को आखिरी मौका देने की बात कही है। इससे पहले भी इन दोनों का रिश्ता टूटते टूटते बचा था मगर काफी कोशिशों के बाद दोनों साथ रहने को तैयार हो गए थे।

Friday, May 7, 2010

करीना के नक्शेकदमों पर करिश्मा की बेटी

Kareena Kapoor

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर के वॉर्डरोब में दुनिया के सबसे महंगे डिजाइनर कपडों की भरमार है। वे अपनी कमाई का आधा हिस्सा अपने लाइफ स्टाइल पर खर्च कर देती है। यहीं नहीं करीना अपनी बडी बहन करिश्मा के बच्चों को भी महंगे-महंगे गिफ्ट देती हैं।
अपनी मौसी से प्रभावित होकर करिश्मा के बेटी समायरा भी उनके नक्शेकदम पर चलने लगी हैं। वे भी मौसी की तरह डिजाइनर कपडे और एसेसरीज पहनने लगी है। करिश्मा अपनी बेटी को नियंत्रित करने में असमर्थ हैं, क्योंकि करीना उसे अपनी बेटी की तरह प्यार करती है।

Wednesday, January 27, 2010

अवॉर्ड की खुशी में पार्टी

जब से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, तब से सम्मान पाने वाले अदाकार अपने-अपने तरीकों से खुशियों का इजहार किए जा रहे है। फिल्म रॉकऑन के लिए अर्जुन रामपाल को सपोर्टिग मेल अभिनेता का अवार्ड मिला है। जबकि उनकी खुशी में शामिल हुए दोस्तों में फरहान अख्यर, प्राची देसाई के अलावा शाहरूख खान और कैटरीना कैफ भी थे।
पार्टी में फराह खान शाहरूख से गप्पे मारते हुए दिखी। पार्टी में धमाल करने के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर भी आए थे। करिश्मा कपूर भी मौजूद थी।

Monday, December 14, 2009

करिश्मा और बिपाशा भी जानेंगी.. राज पिछले जन्म का

Karishma-Bipasa

एनडीटीवी इमेजिन पर प्रसारित हो रहे शो "राज पिछले जन्म का" ने बहुत ही कम समय में काफी लोकप्रियता हासिल कर ली हैं। इस शो में शेखर सुमन के बाद अब सेलेब्रिटीज की लंबी लाइन अपने पिछले जन्म की यात्रा पर जाने को उत्सुक हैं। शेखर सुमन ने इस शो के जरिए अपने मृत बेटे की आत्मा से मुलाकात की। दर्शक यूं ही सितारों के जीवन से जुडी बातें जानने को बेताब रहते है और बातें अगर उनके पिछले जन्म की हों तो बेताबी खुद-ब-खुद बढ़ जाती हैं।
रियलिटी शो की राह पर चल चुके इमेजिन का यह शो काफी पसंद किया जा रहा हैं। शो से जुडे सूत्रों की मानें तो मोनिका बेदी पिछले जन्म में पुर्तगाली महिला थीं, सेलिना अमेरिकन महिला और संभावना बार डांसर। इन तीनों सेलिब्रिटीज के शो जल्दी ही प्रसारित होने वाले हैं। बताया तो यह भी जा रहा है कि सुष्मिता सेन, संजय दत्त, करिश्मा कपूर, बिपाशा बसु भी अपने पिछले जन्म के राज खोलने इस शो पर आ रहे हैं।

Wednesday, November 18, 2009

रेलवे कोर्ट में पेश हुई करिश्मा

Karishma

12 साल पहले बिना इजाजत के फिल्म की शूटिंग के लिए नरैना में रेल रोकने के मामले में बॉलीवुड अभिनेत्री करिश्मा कपूर मंगलवार को शहर की रेलवे कोर्ट में पेश हुई।

सुनवाई के दौरान उन्होंने आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। मामले के अन्य आरोपी फिल्म अभिनेता सन्नी देओल, सतीश शाह वे टीनू वर्मा के वकीलों ने भी इन्हें कोर्ट में पेश करने में असमर्थता जाहिर करते हुए इनकी ओर से हाजिरी माफी पेश की व आरोपों को अस्वीकार करते हुए अंवीक्षा चाही। इस पर कोर्ट ने आरोप सारांश सुनाते हुए मामले में साक्ष्य की सुनवाई के लिए 22 जनवरी की तिथि तय की। साथ ही कोर्ट ने सन्नी देओल, सतीश शाह व टीनू वर्मा को निर्देश दिया कि वे आगामी सुनवाई को कोर्ट में व्यक्तिगत रूप से पेश हों।

Thursday, July 23, 2009

सैफ ने करिश्मा का दिल जीता

Karishma-Saif

आजकल सैफ अली खान और करीना कपूर बॉलीवुड की सबसे हॉट जोडी के रूप में चर्चित हँ। यह जोडी तो सभी की पहली पसंद बन चुकी है। अब तो यह बेबो से परिवार को भी पसंद आने लगी है। बेबो की बहन लोलो यानी करिश्मा कपूर ने तो यहां तक कहा दिया कि यह जोडी सबसे ज्यादा क्यूट है। करिश्मा तो सैफ को छोटे नवाब कहती है।
भले ही सैफ का ज्यादा बोलना किसी को अच्छा लगे या न लगे। लेकिन सैफ की बातूनी स्टाइल व हर बात के बाद छोटे नवाब का थैंक्स कहना और फिर शर्मा कर गर्दन नीचे कर लेना करिश्मा को बहुत भाता है। सैफ की सादगी पर अब तक बेबो ही फिदा थी लेकिन छोटे नवाब ने थैंक्स कहकर लोलो का भी दिल जीत लिया।