Showing posts with label Kajol-Ajay. Show all posts
Showing posts with label Kajol-Ajay. Show all posts

Friday, March 19, 2010

मां बनने वाली हैं काजोल

Kajol

बॉलीवुड अभिनेत्री काजोल फिर मां बनने वाली हैं। देवगन परिवार इस खुशी पर जश्न मना रहा है। अजय देवगन भी इस समय अपने डायरेक्टरों से मुंबई के पास ही शूटिंग करने के लिए कह रहे है, ताकि वह काजोल के साथ समय बिता सके।
काजोल इन दिनों अजय की ही फिल्म तानपुर का सुपरहीरो में काम कर रही हैं। साथ ही वे करण जौहर की फिल्म स्टेपमॉम में भी काम कर रही हैं। एक महीने बाद काजोल एक्टिंग बंद कर देंगी। फिलहाल काजोल और अजय के एक बेटी न्यासा है।

Thursday, August 6, 2009

पति हो तो अजय जैसा: काजोल

Kajol-Ajay

बॉलीवुड अभिनेता अजय देवगन और काजोल की जोडी बॉलीवुड के लिए एक मिसाल है। जहां बॉलीवुड में पति-पत्नी या प्रेमी-प्रेमिका का रिश्ता ज्यादा दिनों तक टिक नही पाता, वहीं अजय और काजोल में शादी के कई वर्षो के बावजूद आज भी उतना ही प्यार है, जितना आरंभिक दिनों में था।

5 अगस्त को काजोल का जन्मदिन है। अजय भला यह दिन कैसे भूल सकते है। गिफ्ट देकर काजोल को चौंकाना उनकी पुरानी आदत है। इस वर्ष काजोल को उनके जन्मदिन का उपहार अजय ने कुछ दिनों पहले ही दे दिया। एक चमचमाती "ऑडी क्यू-7" कार उन्हौंने पिछले दिनों काजोल को बर्थडे गिफ्ट के रूप में दी। यही नही वे 5 अगस्त का पूरा दिन काजोल और अपनी बेटी न्यासा के साथ गुजारेंगे। काजोल की जुबां पर इन दिनों एक ही वाक्य है, "पति हो तो अजय जैसा"।