Showing posts with label Kareena Advertisment. Show all posts
Showing posts with label Kareena Advertisment. Show all posts

Tuesday, November 3, 2009

साइज जीरो लैपटॉप का प्रचार करेंगी करीना

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भले ही अब खुद साइज जीरो न रह गई हों लेकिन एक जापानी कंपनी ने उन्हें अपने साइज जीरो लैपटॉप का ब्रैड एम्बैस्डर बनाया हैं। गौरतलब है कि करीना पहली भारतीय महिला होगी जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के किसी ब्राडं का प्रचार करने का मौका मिला हो।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने करीना को अपना एम्बैस्डर बनाने से पहले काफी रिसर्च की थीं और एक पब्लिक पोल के आधार पर ही करीना का नाम चुना गया हैं। खास बात तो ये है कि करीना के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कंपनी ने मुंबई में ही एक आर्टिफिशियल सेट तैयार किया है। दिन में वक्त न होने की वजह से करीना सुबह सुबह यहां एड शूट करती हैं।

Monday, November 2, 2009

करीना नहीं करेगी मांसाहारी विज्ञापन

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर ने अपने एक विज्ञापन के दौरान कहा कि वे अब विज्ञापनों के लिए काम करने के मामले में विशेष रूप से सर्तकता बरतेंगी।
उन्होंने स्पष्ट किया कि अब वह मैकडॉनाल्ड या बर्गर किंग जैसी कंपनियों के लिए विज्ञापन नही करेंगी। वे मैकडॉनाल्ड या बर्गर किंग के मांसाहारी उत्पादों का समर्थन नहीं कर सकती। करीना ने कहा, मैं शराब या तंबाकू का भी समर्थन नहीं करूंगी। यह एक नीति है, जिस पर मैं हमेशा चलूंगी। इसके अतिरिक्त, एक अच्छे ब्रांड का समर्थन करने पर आपको अपने प्रशंसकों से जुडने में मदद मिलती हैं। मैं बहुत सोच-समझकर इस विषय में निर्णय लेती हूं।