बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर भले ही अब खुद साइज जीरो न रह गई हों लेकिन एक जापानी कंपनी ने उन्हें अपने साइज जीरो लैपटॉप का ब्रैड एम्बैस्डर बनाया हैं। गौरतलब है कि करीना पहली भारतीय महिला होगी जिन्हें अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर इस तरह के किसी ब्राडं का प्रचार करने का मौका मिला हो।
बताया जा रहा है कि कंपनी ने करीना को अपना एम्बैस्डर बनाने से पहले काफी रिसर्च की थीं और एक पब्लिक पोल के आधार पर ही करीना का नाम चुना गया हैं। खास बात तो ये है कि करीना के बिजी शेड्यूल को देखते हुए कंपनी ने मुंबई में ही एक आर्टिफिशियल सेट तैयार किया है। दिन में वक्त न होने की वजह से करीना सुबह सुबह यहां एड शूट करती हैं।
Tuesday, November 3, 2009
साइज जीरो लैपटॉप का प्रचार करेंगी करीना
Monday, October 26, 2009
जलपरी बनी म्यांऊ-म्यांऊ करती करीना
फिल्मों में अभिनेत्री करीना कपूर को हम कई रूपों में देख चुके हैं। हॉट और बिंदास बेबो ने अपने करीब एक दशक के फिल्मी करियर में अलग-अलग किरदारों में अपने अभिनय का जलवा बिखेरा है और खासी सफल भी रहीं हैं। लेकिन अब करीना एक अलग ही अंदाज में हमारे सामने आने वाली हैं।
पहली बार वो एक जलपरी के रूप में दिखेगी, लेकिन किसी फिल्म में नहीं, बल्कि एक घडी के विज्ञापन में। दरअसल करीना एक इटालियन घडी के विज्ञापन में दो रूपों में नजर आने वाली हैं। इस विज्ञापन फिल्म मे करीना केवल जलपरी के रूप में ही नहीं, बल्कि म्यांऊ-म्यांऊ करती हुई बिल्ली के रूप में भी दिखेगी। इस विज्ञापन में बेबो काले कपडो, कसे हुए बालों में कैटवूमन के रूप में दिखेगी।
Friday, July 3, 2009
दुल्हन के रूप में करीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर गीताजंलि डायमंड के नए ब्रॉन्ड के विज्ञापन शूट में दुल्हन के रूप में नजर आएंगी। भारतीय परंपरावादी पोशाक में सजी करीना गीताजंलि डायमंड के नए ब्रॉन्ड की ब्रैन्ड एम्बैस्डर बन गई है। करीना के चेहरे पर खुशी देखकर ऎसा लग रहा था कि यह खुशी ब्रांड एंबेस्डर की नही बल्कि दुल्हन बनने की थी। करीना कपूर आज एक ऎसा नाम बन गया है, जो किसी भी ब्रैन्ड की पब्लिसिटी के लिए काफी है।
वैसे गीतांजली से पहले करीना कई प्रोडक्ट्स को एंडोर्स कर चुकी है।जैसे ग्लोबस, गारनीयर, पेप्सी, बोरोप्लस, एयरटेल और लक्स। गौरतलब है, कि करीना के अलावा कैटरीना, ऎश्वर्या, समीरा, बिपाशा, नेहा घूपिया और लारा दत्ता, जैसी अभिनेत्रियां भी गीतांजली की ब्रैन्ड एम्बैसडर रह चुकी है। लेकिन करीना गीतांजली के उस ब्रैन्ड को एंडोर्स कर रही है, जो खास दुल्हनों के लिए लाया जाएगा।