Showing posts with label Kareena Kapoor Rate. Show all posts
Showing posts with label Kareena Kapoor Rate. Show all posts

Tuesday, December 1, 2009

करीना बन सकती है सबसे महंगी नायिका

Kareena

बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर जल्द ही हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की सबसे महंगी नायिका बन सकती हैं। अगर सूत्रों पर यकीन करें तो रोहित शेट्टी की "गोलमाल-3" के लिए उन्हें 10 करोड रूपए का भारी-भरकम ऑफर दिया गया हैं। अगर वह इसे स्वीकार कर लेती है तो वह ऎश्वर्या राय बच्चन को पीछे छोड देंगी, जो हिंदी फिल्म उद्योग की फिलहाल सबसे महंगी अभिनेत्री हैं। इस बारे में करीना या रोहित से औपचारिक बातचीत नहीं हो सकी हैं।
हालांकि, सूत्रों का कहना है कि "जब वी मेट" के बाद करीना की सफलता का ग्राफ तेजी से ऊपर बढा हैं। यहीं वजह है कि उन्हें "कम्बख्त इश्क" के लिए ढाई करोड रूपए और फिर इससे अधिक धनराशि "गोलमाल रिटन्र्स" के लिए दी गई। चूंकि रोहित की यह फिल्म हिट रही है तो वह इसका अगला भाग यानी "गोलमाल-3" बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इसी के लिए रोहित ने करीना को 10 करोड रूपए का ऑफर दिया हैं।