बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश बैंकाक में ताइक्वांडो का गहन प्रशिक्षण लेने के बाद केवल मार्शल आर्ट का प्रदर्शन ही नहीं कर रहे हैं बल्कि उन्होंने अंतर्वस्त्र से जुडे एक विज्ञापन में एक्शन दृश्यों का निर्देशन भी किया है।
नील ने कहा, मेरी योजना आने वाले दिनों में अपनी एक फिल्म का निर्देशन करना है और यह मैं जल्द ही करूंगा। इस बीच बैंकाक में मैंने अंतर्वस्त्र जेन-एक्स के विज्ञापन से जुडे सभी स्टंट दृश्यों का निर्देशन किया है।
आप कह सकते है बतौर निर्देशक मेरे करियर की शुरूआत हो चुकी है। गौरतलब है कि पिछले हफ्ते शूटिंग छोडकर अचानक नील ताइक्वांडो सीखने के लिए बैंकॉक चले गए थे।
Monday, March 29, 2010
नील ने किया स्टंट दृश्यों का निर्देशन
Saturday, March 13, 2010
नील-प्रियंका में ब्रेकअप
बॉलीवुड अभिनेता नील नितिन मुकेश और उनकी गर्लफ्रेंड डिजाइनर प्रियंका भाटिया ने अपने संबंधों पर पूर्ण विराम लगा दिया है। दोनों पिछले लगभग दो वर्षो से साथ-साथ थे। ब्रेकअप की यह घटना इंडस्ट्री समेत दोनों के परिजनों के लिए किसी झटके से कम नहीं है, क्योंकि कुछ ही दिन पहले नील ने कहा था कि उनके और प्रियंका के बीच शादी की औपचारिकता ही बची है।
ब्रेकअप की घटना की पुष्टि करने के लिए जब नील से संपर्क किया गया तो उन्होेने कहा, मैं इस मुद्दे पर कोई चर्चा नहीं करना चाहता, लेकिन जब पूछ ही लिया है तो मैं झूठ भी नहीं बोल सकता। यह सच है कि अब मैं और प्रियंका कपल नहीं रहे हैं हालांकि हम अभी भी अच्छे दोस्त हैं और आगे भी रहेंगे।
Thursday, July 2, 2009
न्यूयार्क ने रिकोर्ड तोडा, 3 दिन मे 35 करोड रूपए कमाए
दुनियाभर के 900 से अघिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली यशराज फिल्मस की ताजातरीन फिल्म "न्यूयार्क" ने पहले तीन दिन में कुल 35 करोड रूपए का कारोबार किया है। निर्माता आदित्य चोपडा और कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून को प्रदर्शित हुई थी। यशराज फिल्म्स ने एक बयान में कहा कि इस फिल्म ने 2009 के पहले सप्ताहांत में कमाई के सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड दिए है। भारत में सफलता के झंडे गाडने के अलावा इस फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमीरात में भी अच्छा व्यवसाय किया है। यह फिल्म आस्ट्रेलिया में तीसरे स्थान पर है, और ब्रिटेन में इस हफ्ते दसवें स्थान पर है।
अमेरिका में यह फिल्म 60 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जबकि ब्रिटेन मे 40 और यूएई में 30 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आघारित है, जिनकी जिंदगी 9/11 के आतंकी हमले के बाद पूरी तरह बदल गई। फिल्म में जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।