कबीर खान निर्देशित फिल्म "न्यूयार्क" में अभिनेता जॉन अब्राहम को काफी सराहना मिल रही है। यहां तक की फिल्म को देखकर उनकी प्रेमिका बिपाशा बसु भी खुद को रोने से रोक नही पाई। जॉन ने बताया कि बिपाशा फिल्मों को लेकर मेरी काफी आलोचना करती है। किसी भी फिल्म में मेरे लुक को लेकर पहले से ही बता देती है, कि फिल्म चलेगी या नही। "न्यूयार्क" के लिए उसका कहना था कि जॉन प्रशंसा के लिए तैयार रहो और सच में वही हुआ। सभी लोग मेरे अभिनय की तारीफ कर रहे है। जब बिपाशा ने फिल्म को देखा तो मेेरे टार्चर वाले सीन को देखकर वो रोने लगी।
Friday, July 10, 2009
Friday, July 3, 2009
कैटरीना पर फिदा हुए निर्देशक
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में निर्देशक प्रकाश झा और कबीर खान का कहना है कि कैटरीना एक बेहतरीन अदाकारा है। झा और कबीर मानते है कि वर्ष 2003 में फिल्म "बूम" से अपना फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कैटरीना ने अपने अभिनय कौशल और हिंदी उच्चारण में काफी सुघार किया है। कबीर ने कहा कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म "न्यूयार्क" में कैटरीना ने शानदार अभिनय किया है।
फिल्म उद्योग के लिए वह एक बडी कलाकार के तौर पर उभरी है। झा भी कैटरीना की अभिनय क्षमता और हिंदी पर पकड के कारण उनके मुरीद हो गए है। झा का कहना है कि मेरी आगामी फिल्म "राजनीति" में कैटरीना ने शानदार अभिनय और हिंदी पर अपनी पकड के कारण सबका मन मोह लिया।
वह एक बेहतरीन कलाकार है। बडे-बडे निर्देशकों से मिल रही तारीफ को लेकर कैटरीना का कहना है कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकों से मिल रही तारीफ सचमुच दिल को खुशी पहुंचाने वाली है। मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ लगातार सुघार करने की कोशिश में जुटी हूं।
Thursday, July 2, 2009
न्यूयार्क ने रिकोर्ड तोडा, 3 दिन मे 35 करोड रूपए कमाए
दुनियाभर के 900 से अघिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली यशराज फिल्मस की ताजातरीन फिल्म "न्यूयार्क" ने पहले तीन दिन में कुल 35 करोड रूपए का कारोबार किया है। निर्माता आदित्य चोपडा और कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून को प्रदर्शित हुई थी। यशराज फिल्म्स ने एक बयान में कहा कि इस फिल्म ने 2009 के पहले सप्ताहांत में कमाई के सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड दिए है। भारत में सफलता के झंडे गाडने के अलावा इस फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमीरात में भी अच्छा व्यवसाय किया है। यह फिल्म आस्ट्रेलिया में तीसरे स्थान पर है, और ब्रिटेन में इस हफ्ते दसवें स्थान पर है।
अमेरिका में यह फिल्म 60 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जबकि ब्रिटेन मे 40 और यूएई में 30 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आघारित है, जिनकी जिंदगी 9/11 के आतंकी हमले के बाद पूरी तरह बदल गई। फिल्म में जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।