बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान और अभिनेत्री कैटरीना कैफ भले ही अपने रिश्ते को लेकर खामोश रहें लेकिन एमएसएन इंडिया द्वारा कराए गए एक सर्वेक्षण में उन्हें दशक की सबसे हॉट जो़डी चुना गया है। सर्वेक्षण में अभिनेता शाहरूख खान को दशक का सुपरस्टार चुना गया है। सलमान-कैटरीना ने अभिषेक बच्चान-ऎश्वर्या राय, बिपाशा बसु-जॉन अब्राहम और सैफ अली खान-करीना कपूर को पीछे छो़डते हुए सर्वेक्षण में यह स्थान हासिल किया है।
एमएसएन इंडिया ने एक ऑनलाइन सर्वेक्षण कराया था, जिसमें उसने अपने पाठकों से अपने पसंदीदा बॉलीवुड कलाकारों को डिकेड स्पेशल फॉर बॉलीवुड की विभिन्न श्रेणियों में वोट देने के लिए कहा था। दशक की सबसे हॉट जो़डी की श्रेणी में 38,648 पाठकों ने वोट दिए थे। इस श्रेणी में सलमान और कैटरीना की जो़डी ने 36 प्रतिशत वोट हासिल कर पहला स्थान पाया है। अभिषेक-ऎश्वर्या की जो़डी को 27 प्रतिशत, बिपाशा-जॉन को 13 प्रतिशत और करीना-सैफ को केवल छह प्रतिशत वोट मिले हैं।
कैटरीना को दशक की सबसे आकर्षक अभिनेत्री भी चुना गया है। उन्हें इस श्रेणी में सर्वेक्षण में 33 प्रतिशत वोट मिले हैं। बिपाशा को 13 प्रतिशत, ऎश्वर्या को 10 प्रतिशत और प्रियंका चोप़डा को केवल नौ प्रतिशत वोट मिले हैं। शाहरूख को दशक का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता चुना गया है। उन्हें 29 प्रतिशत वोट मिले हैं, जबकि आमिर खान को 26 प्रतिशत और अमिताभ बच्चान को 16 प्रतिशत वोट मिले हैं।
फिल्मकार रामगोपाल वर्मा की आग को दशक की नाकामयाब फिल्म चुना गया है, फिल्म को 48 प्रतिशत वोट मिले हैं। इस श्रेणी में आग के बाद द्रोण, लव स्टोरी 2050 और टशन का नाम आता है। दशक के सबसे हॉट चुंबन दृश्य के लिए मर्डर फिल्म के इमरान हाशमी और मल्लिका शेरावत के चुंबन दृश्य को 39 प्रतिशत वोटों के साथ चुना गया है। उनके बाद धूम 2 में ऋतिक-ऎश्वर्या के चुंबन दृश्य को 21 प्रतिशत वोट मिले हैं।
कुर्बान में सैफ-करीना के चुंबन दृश्य को 16 प्रतिशत और गुरू में आर. माधवन-विद्या बालन के चुंबन दृश्य को सात प्रतिशत वोट मिले हैं।
Thursday, April 29, 2010
दशक की सबसे हॉट जो़डी सलमान-कैटरीना : सर्वेक्षण
Friday, October 2, 2009
समारोह के दौरान कैटरीना का गाउन फटा
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ उस समय घबरा गई जब उनका पसंदीदा लाल गाउन पीछे से फट गया।
हुआ यूं की कैटरीना रविवार को एक पुरस्कार समारोह में पुरस्कार लेने के लिए अपना नाम बुलाये जाने के लिए स्टेज के पीछे ख़डी थी। इसी बीच उनके एक फ्रेंड ने उनके गाउन पर पैर रख दिया, जिससे वह पीछे से फट गया। कैटरीना काफी घबरा गई क्योंकि पुरस्कार के लिए उनका नाम बुलाया ही जाने वाला था। कैटरीना ने सहज होते हुए अपने डिजाइनर अनिता श्रोफ को मदद के लिए बुलाया।
अनीता ने कैटरीना को शांत रहने को कहा और उनका गाउन पांच मिनट में सिल दिया। गाउन इस बारीकी से सिला कि कैटरीना खुद उसे पक़ड नहीं पाई। वे खुशकिस्मत रहीं की नाम बुलाए जाने तक उनका गाउन सिल कर तैयार हो गया था। इस तरह वो अपना पुरस्कार लेने पहुंचीं।
Monday, July 13, 2009
करीना की बहुत बडी प्रशंसक हूं: कैटरीना
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर पर आरोप लगाने वाली अभिनेत्री कैटरीना कैफ ने दावा किया है कि वह करीना की बहुत बडी प्रशंसक है। दरअसल कुछ दिनों पहले कैटरीना ने एक इंटरव्यू में कहा था कि फिल्मों की ओर दर्शकों को खींचने के लिए उन्हें छोटे कपडे पहनने और अपनी टांगे दिखाने की जरूरत नही है।
उन्होंने यह हमला "कमबख्त इश्क" में करीना के छोटे कपडों को लेकर किया था। अब कैटरीना का कहना है कि वह करीना के काम की प्रशंसक है, और फिल्म "कमबख्त इश्क" में उनकी एक्टिंग को उन्होंने लुत्फ उठाया। "न्यूयार्क" की सफलता और इसमें अपनी एक्टिंग की प्रशंसा पाकर उत्साहित कैटरीना ने कहा कि अपनी अनोखी कहानी के कारण "न्यूयार्क" एक विशेष फिल्म थी।
मैं खुश हूं कि मेरी मुलाकात कबीर खान जैसे अच्छे डायरेक्टर से हुई। प्रियदर्शन की अगली फिल्म "दे दना दन" के बारे में उन्होंने बताया कि मैंने खुद को चार बार घायल किया। मेरे पीठ और गर्दन अब भी दर्द दे रहे है। अक्षय का कहना है कि हमने इस फिल्म के लिए इतना खून बहाया है कि फिल्म जरूर हिट होगी।
Friday, July 3, 2009
कैटरीना पर फिदा हुए निर्देशक
बॉलीवुड अभिनेत्री कैटरीना कैफ के बारे में निर्देशक प्रकाश झा और कबीर खान का कहना है कि कैटरीना एक बेहतरीन अदाकारा है। झा और कबीर मानते है कि वर्ष 2003 में फिल्म "बूम" से अपना फिल्मी करियर की शुरूआत करने वाली कैटरीना ने अपने अभिनय कौशल और हिंदी उच्चारण में काफी सुघार किया है। कबीर ने कहा कि हाल ही में प्रदर्शित फिल्म "न्यूयार्क" में कैटरीना ने शानदार अभिनय किया है।
फिल्म उद्योग के लिए वह एक बडी कलाकार के तौर पर उभरी है। झा भी कैटरीना की अभिनय क्षमता और हिंदी पर पकड के कारण उनके मुरीद हो गए है। झा का कहना है कि मेरी आगामी फिल्म "राजनीति" में कैटरीना ने शानदार अभिनय और हिंदी पर अपनी पकड के कारण सबका मन मोह लिया।
वह एक बेहतरीन कलाकार है। बडे-बडे निर्देशकों से मिल रही तारीफ को लेकर कैटरीना का कहना है कि मेरे लिए यह सम्मान की बात है। राष्ट्रीय पुरस्कार जीत चुके निर्देशकों से मिल रही तारीफ सचमुच दिल को खुशी पहुंचाने वाली है। मैं पूरी मेहनत और लगन के साथ लगातार सुघार करने की कोशिश में जुटी हूं।
Thursday, July 2, 2009
न्यूयार्क ने रिकोर्ड तोडा, 3 दिन मे 35 करोड रूपए कमाए
दुनियाभर के 900 से अघिक सिनेमाघरों में प्रदर्शित होने वाली यशराज फिल्मस की ताजातरीन फिल्म "न्यूयार्क" ने पहले तीन दिन में कुल 35 करोड रूपए का कारोबार किया है। निर्माता आदित्य चोपडा और कबीर खान द्वारा निर्देशित यह फिल्म 26 जून को प्रदर्शित हुई थी। यशराज फिल्म्स ने एक बयान में कहा कि इस फिल्म ने 2009 के पहले सप्ताहांत में कमाई के सभी फिल्मों के रिकार्ड तोड दिए है। भारत में सफलता के झंडे गाडने के अलावा इस फिल्म ने अमेरिका, ब्रिटेन और संयुक्त राज्य अमीरात में भी अच्छा व्यवसाय किया है। यह फिल्म आस्ट्रेलिया में तीसरे स्थान पर है, और ब्रिटेन में इस हफ्ते दसवें स्थान पर है।
अमेरिका में यह फिल्म 60 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है, जबकि ब्रिटेन मे 40 और यूएई में 30 सिनेमाघरों में प्रदर्शित की गई है। इस फिल्म की कहानी तीन दोस्तों पर आघारित है, जिनकी जिंदगी 9/11 के आतंकी हमले के बाद पूरी तरह बदल गई। फिल्म में जॉन अब्राहम, कैटरीना कैफ, नील नितिन मुकेश और इरफान खान ने मुख्य भूमिका निभाई है।
Tuesday, June 30, 2009
कैट और करीना आकर्षक है : अक्षय
बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार कैटरीना कैफ और करीना कपूर के साथ फिल्मों में काम करने के बाद यह तय नहीं कर पाए है। इन दोनों अभिनेत्रियों में से कौन बेहतर है। उनका कहना है कि दोनों बेहतरीन और आकर्षक अदाकारा है। अक्षय कैटरीना के साथ "नमस्ते लंदन" और "सिंह इज किंग" जैसी फिल्मों में काम कर चुके है। दूसरी और वह करीना के साथ "अजनबी" और "ऎतराज" जैसी फिल्मों में नजर आए। गौरतलब है कि अक्षय और करीना की नई फिल्म "कम्बख्त इश्क" इसी शुक्रवार हो रिलीज हो रही है। अक्षय ने कहा कि कैटरीना और करीना दोनोे ही अच्छी है। दोनों में बेहतर कौन है यह फिल्म में उनकी भूमिका पर निर्भर करता है। दोनों अभिनेत्रियों आकर्षक है।