Showing posts with label Pooja Batra. Show all posts
Showing posts with label Pooja Batra. Show all posts

Saturday, September 4, 2010

अमेरिकी धारावाहिक आउटसोस्र्ड में पूजा

Pooja Batra

अचानक ही फिल्मी पर्दे से गायब हो गईं पूर्व भारतीय सुंदरी व अभिनेत्री पूजा बत्रा अब हॉलीवुड में अपने अभिनय का जादू बिखेरेंगी। वह जल्दी ही एक अमेरिकी धारावाहिक "आउटसोस्र्ड" में अभिनय करती दिखेंगी। वह इस धारावाहिक से अभिनय के क्षेत्र में वापसी करने के साथ अपनी कास्टिंग कंपनी के जरिए भारतीय कलाकारों को मनोरंजन उद्योग में पैर जमाने के लिए भी मदद कर रही हैं।
छत्तीस वर्षीय पूजा ने 2003 में एक चिकित्सक सोनू अहलूवालिया से विवाह किया था। वर्तमान में वह लास एंजेलिस में बस गई हैं और वहां अपनी कास्टिंग कंपनी "ग्लो बेल इंकार्पोरेटेड" चला रही हैं। अब वह पूरे पांच साल के अंतराल के बाद पर्दे पर दिखेंगी। पूजा ने "विरासत", "हसीना मान जाएगी" और "नायक-द रियल हीरो" सहित 21 से ज्यादा बॉलीवुड फिल्मों में अभिनय किया है। पूजा ने कहा, ""मैं अमेरिका में अभिनय कर रही हूं। मैंने यहां एक शो के लिए अनुबंध किया है, उम्मीद करती हूं कि मेरी भूमिका बढे़गी। इस शो का नाम "आउटसोस्र्ड" है। यह एबीसी चैनल के लिए है। मैं इसके सफल होने की कामना करती हूं।"" पूजा अंतिम बार 2005 में "ताजमहल-एन इटरनल लव स्टोरी" में अभिनय करती दिखी थीं। मुंबई के एक कॉल सेंटर की पृष्ठभूमि पर आधारित "आउटसोस्र्ड" का निर्देशन केन क्वापिस कर रहे हैं। इसमें पूजा के अलावा रिजवान मांजी, साचा धवन, रिबेका हेजलवुड जैसे कलाकार अभिनय कर रहे हैं। पूजा हाल ही में राष्ट्रीय राजधानी में समाप्त हुए "वैन हुसैन इंडिया मेंस वीक" (वीएचआईएमडब्ल्यू) में शामिल हुई थीं। पूजा कहती हैं कि वह अब भी बॉलीवुड को भूली नहीं हैं और यदि अच्छी भूमिकाएं मिलें तो वहां फिर काम करना चाहती हैं।

Sunday, July 5, 2009

"कमबख्त इश्क" की शुरूआत में पूजा बत्रा को घन्यवाद क्यों ?

फिल्म "कमबख्त इश्क" के शुरूआत में बॉलीवुड अभिनेत्री पूजा बत्रा को घन्यवाद दिया गया है। ये घन्यवाद पूजा को इसलिए दिया गया है क्योंकि शादी के बाद पूजा अमेरिका में बस गई और हॉलीवुड के कलाकारों से उनके अच्छे संबंघ है। निर्माता साजिद नाडियाडवाला ने जब "कमबख्त इश्क" में हॉलीवुड कलाकारों को लेने की बात सोची तो उन्होंने पूजा की मदद ली। पूजा ने इन सितारों की मुलाकात साजिद से करवाई और हॉलीवुड सुपरस्टार्स को फिल्म करने के लिए राजी भी किया। साजिद ने पूजा की सराहना करते हुए उन्हें घन्यवाद दिया।