Showing posts with label Preity - ness wadia. Show all posts
Showing posts with label Preity - ness wadia. Show all posts

Monday, October 26, 2009

बॉलीवुड में प्रीति की वापसी

Preity Zinta

आईपीएल में अपनी टीम की हार और नेस वाडिया से अलगाव से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा बुरी तरह हिल गई थीं। कुछ महीने उन्होंने भारत के बाहर बिताए। नई ताजगी के साथ एक बार फिर वे बॉलीवुड लौटी है और फिल्मों में अपनी नई शुरूआत के लिए तैयार हैं।

नेस वाडिया के प्यार और क्रिकेट के चक्कर में प्रीति फिल्मों को लगभग भूला ही बैठी थीं। उसके बाद वे लंबे समय के लिए विदेश चली गई। लोगों को लगा कि अब प्रीति अभिनय नहीं करना चाहती है और शादी कर विदेश में ही बसना चाहती हैं। प्रीति का कहना है कि लंबे समय से उन्होंने ब्रेक नहीं लिया था, इसलिए वे विदेश चली गई थीं। अब वे तरोताजा महसूस कर रही हैं और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रही हैं। उनके अनुसार उनको लेकर जल्दी ही कुछ फिल्मों की घोषणा होने वाली हैं। गौरतलब है कि हालिया प्रदर्शित फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" में प्रीति ने एक आइटम सॉन्ग किया था।

Wednesday, July 15, 2009

युवराज-प्रीति में बढती नजदीकियां

Yuvraj Singhबॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके दोस्त नेस में अलगाव हो चुका है। और इसकी पुष्ठि प्रीति ने खुद की है। अब हर टूटे दिल को एक ऎसे इंसान की तलाश होती है, जो उसकी कद्र कर सके। कुछ इसी तरह का मामला प्रीति और युवराज सिंह के बीच चल रहा है।
एक तरफ प्रीति का नेस से अलगाव हो चुका है, तो दूसरी ओर युवराज भी बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और दीपिका पादूकोण के साथ प्यार में घोखा खा चुके है। इसलिए दोनों ही अब एक-दूसरे के करीब आते जा रहे है। इन दोनों में प्यार हाल ही में आयोजित आईपीएल मैचों के दौरान परवान चढा। लीग के मैच में हर जीत के बाद प्रीति सबसे पहले युवराज को ही अपने गले लगाती थी। और उन दोनों की आंखों ही आंखों में काफी बातें हो जाया करती थी। वहीं इन दोनों के बीच जो कुछ भी चल रहा है उसे प्रीति के घर के बगल में ही एक नया घर खरीद कर युवराज ने और भी हवा दे दी।

Wednesday, July 1, 2009

नेस ने प्रीति की परेशानी बढाई

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों में काफी ही परेशान सी लग रही है। प्रीति जिंटा और मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के साथ पहले ही चर्चा में रहने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के द्वितीय संस्कार में तो दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही दूरिया आ गई। प्रीति का रिश्ता खत्म करने के बाद नेस को तो नई दोस्त मिल गई, लेकिन बेचारी प्रीति अकेली पड गई।

प्रीति और नेस में आई दूरी को प्रीति ने सही मानते हुए इन सभी से एक महीने के लिए बाहर क्या गई नेस ने मौका देखा और एक नई दोस्त आयशा थापर से दोस्ती कर ली।
दिल्ली की मॉडल और नेस की पुरानी दोस्त आयशा आजकल नेस नाडिया के साथ बाहों में बाहे डालकर एक पार्टी में दोनो एक-दूसरे के बहुत नजदीक और बेहद खुश नजर आए।