बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों जिम में खूब पसीना बहा रही है। अपने साहसिक कामों के लिए मशहूर डिंपल गर्ल प्रीति जिंटा ने टि्वटर पर लिखा, मैं जिम जा रही हूं ताकि सभी खलनायकों से लडने के लिए मांसपेशियों को मजबूत बना सकूं। सभी खलनायकों, अब होशियार हो जाओ। मैं जिम जा रही हूं। बहरहाल बॉडी बनाने के चक्कर में प्रीति काफी थक गई और उन्होंने ट्वीट किया, जिम से निकली हूं और मैं अब एक कदम भी नहीं चल सकती हूं। मेरा पूरा शरीर थक गया है लेकिन फिर भी मैं अपने आपको दुनिया में सबसे ऊपर महसूस कर रही हूं।
Thursday, July 22, 2010
Friday, March 5, 2010
मुंबई पुलिस से काफी परेशान प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा मुंबई पुलिस से काफी परेशान है। प्रीति ने टि्वटर नेटवर्किग साइट के जरिए मुंबई पुलिस के प्रति नाराजगी जताई है। मुंबई पुलिस के रवैये से परेशान प्रीति ने टि्वटर पर लिखा है कि खार पुलिस स्टेशन में 5 घंटे गुजारने के बाद भी उनकी एफआईआर दर्ज नहीं की गई। प्रीति जिंटा की मुश्किल यह थीं कि वह यह शिकायत एक आम आदमी की तरह दर्ज कराना चाहती थीं।
प्रीति का कहना है कि वह अगर चाहतीं तो बाकायदा प्रेस कांफ्रेंस के जरिए अपनी समस्या बता देती। उन्होंने लिखा, वह भी एक आम इंसान है और इसलिए वे भी आम आदमी की तरह मामला दर्ज करवाना चाहती थीं लेकिन उनकी शिकायत को पुलिस ने दरकिनार करते हुए उन्हें 5 घंटे तक थाने में बैठने को मजबूर कर दिया। प्रीति ने कहा, अगर वे चाहती तो अपनी समस्याएं मीडिया के सामने रख सकती थीं। उन्होंने लिखा पिछले 10 दिनों से वह एफआईआर दर्ज करवाना चाहती है लेकिन पुलिस ने उनकी नहीं सुनी।
गौरतलब है कि प्रीति जिंटा और फिल्म प्रोड्यूसर कमाल अमरोही के बीच कुछ दिनों से संपत्ति को लेकर विवाद चल रहा है। जोगेश्वरी-विक्रोली लिंक रोड पर बने कमाल अमरोही स्टूडियों के मालिकाना हक को लेकर उनके बेटों-बेटी में विवाद चल रहा है और इस स्टूडियों में प्रीति का भी पैसा लगा हुआ है। इस विवाद में प्रीति कमाल के एक बेटे शानदार अमरोही की मदद कर रही है। खार पुलिस स्टेशन में प्रीति शानदार को मिल रही धमकियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाना चाहती थीं लेकिन पुलिस ने उन्हें यह कहकर वापस कर दिया कि यह दीवानी का मामला है, इसलिए हम फौजदारी का कोई भी मामला दर्ज नहीं कर सकते।
Thursday, February 25, 2010
आईपीएल में बहुत व्यस्त हैं प्रीति
इन दिनों बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा आईपीएल को लेकर काफी व्यस्त हैं। इसी व्यस्तता के कारण प्रीति अभी कोई और काम हाथ में लेना नहीं चाहतीं।
दरअसल प्रीति पिछले दो वर्षो से किसी फिल्म में नहीं दिखी हैं और वे आईपीएल को लेकर बेहद व्यस्त हैं। प्रीति ने टि्वटर पर इसका जिक्र करते हुए लिखा है कि वे एक बार में सिर्फ एक ही काम करना चाहती हैं। वहीं इंडस्ट्री के जानकारों का कहना है कि प्रीति को किसी भी फिल्म में रोल नहीं मिल रहा है, क्योंकि 2008 में आई उनकी फिल्म हीरोज बेहद फ्लॉप रही थी।
Saturday, January 30, 2010
रैम्प पर जलवे नहीं बिखेरेंगी प्रीति
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने अपने टि्वटर एकांउट में कहा है कि मै महज यह स्पष्ट करना चाहती हूं कि मै बेंगलुरू फैशन वीक में रैम्प पर नहीं चलूंगी। क्योकि मेरा ऎसा कोई कार्यक्रम नहीं था। मै नहीं जानती यह अफवाह कैसे शुरू हुई।
अभिनेत्री प्रीति जिंटा ने तमाम अफवारों को नकारते हुए आज स्पष्ट किया कि बेंगलुरू फैशन वीक के दौरान वह रैम्प पर जलवा नही बिखरेगी। इस फैशन वीक में अब्दुल हैदर, नम्रता जी, रमेश देम्बला और शांतनु तथा निखिल जैसे डिजाइनर इस में हिस्सा ले रहे है।
Wednesday, December 23, 2009
जरूरी नहीं साइज जीरो: प्रीति जिंटा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा नए साल में दोबारा बडे पर्दे पर छाने के लिए बेताब है लेकिन फिल्म और विज्ञापन पाने के लिए अपनी साइज जीरो करने का £नका कोई इरादा नहीं हैं। बॉलीवुड में इन दिनों भले ही बेबो, प्रियंका और कैटरीना अपना जलवा बिखेर रही हों लेकिन प्रीति इससे किसी तरह से दबाव में नहीं हैं।
प्रीति का कहना है, मेरा मानना है कि मेरा अपना आकर्षण हैं। मैं कभी भी हॉट-शॉट मॉडल नहीं रही। लोगों के लिए मैं एक सामान्य सी पडोस में रहने वाली लडकी थीं। £न्होंने कहा, मैं नही मानती कि साइज जीरो होना जरूरी है। मेरे ख्याल से स्वस्थ होना ज्यादा जरूरी है। कुछ लोग प्राकृतिक तौर पर पतले होते है लेकिन भूखे रहकर साइज जीरो होना बेवकूफी है। छडी की तरह होना इतना भी कूल नहीं।
Friday, November 13, 2009
प्रिटी ने बॉलीवुड को अलविदा कहा
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रिटी जिंटा अब फिल्मों में नहीं बल्कि हावर्ड बिजनेस स्कूल की क्लास रूम में नजर आएंगी। चौंकिए मत, ये किसी फिल्म की स्क्रिप्ट का हिस्सा नहीं हैं बल्कि सच्चाई हैं।
प्रीति अब फिल्मी दुनिया को अलविदा कह बिजनेस के गुर सिखने जा रही हैं। उनका एडमिशन हो चुका हैं और अगले ही महीने को हॉवर्ड जा रही हैं। वैसे आपको बता दें कि बॉलीवुड से ब्रेक का फैसला सिर्फ कुछ दिनों के लिए हैं। दरअसल प्रिटी पढाई करना चाहती हैं। उनका कहना है कि वो अपना ज्यादा समय यूएस में बिताती हैं। इसलिए वो चाहती है कि निगोसिएटिंग एंड डील मेकिंग का वो सर्टिफाइड कोर्स करें। इसके साथ ही वो एक टीवी रियलिटी शो बिहाइंड द सीम्स का प्रोडक्शन भी कर रही हैं।
Monday, October 26, 2009
बॉलीवुड में प्रीति की वापसी
आईपीएल में अपनी टीम की हार और नेस वाडिया से अलगाव से बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा बुरी तरह हिल गई थीं। कुछ महीने उन्होंने भारत के बाहर बिताए। नई ताजगी के साथ एक बार फिर वे बॉलीवुड लौटी है और फिल्मों में अपनी नई शुरूआत के लिए तैयार हैं।
नेस वाडिया के प्यार और क्रिकेट के चक्कर में प्रीति फिल्मों को लगभग भूला ही बैठी थीं। उसके बाद वे लंबे समय के लिए विदेश चली गई। लोगों को लगा कि अब प्रीति अभिनय नहीं करना चाहती है और शादी कर विदेश में ही बसना चाहती हैं। प्रीति का कहना है कि लंबे समय से उन्होंने ब्रेक नहीं लिया था, इसलिए वे विदेश चली गई थीं। अब वे तरोताजा महसूस कर रही हैं और नई फिल्मों की स्क्रिप्ट सुन रही हैं। उनके अनुसार उनको लेकर जल्दी ही कुछ फिल्मों की घोषणा होने वाली हैं। गौरतलब है कि हालिया प्रदर्शित फिल्म "मैं और मिसेज खन्ना" में प्रीति ने एक आइटम सॉन्ग किया था।
Wednesday, July 15, 2009
युवराज-प्रीति में बढती नजदीकियां
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा और उनके दोस्त नेस में अलगाव हो चुका है। और इसकी पुष्ठि प्रीति ने खुद की है। अब हर टूटे दिल को एक ऎसे इंसान की तलाश होती है, जो उसकी कद्र कर सके। कुछ इसी तरह का मामला प्रीति और युवराज सिंह के बीच चल रहा है।एक तरफ प्रीति का नेस से अलगाव हो चुका है, तो दूसरी ओर युवराज भी बॉलीवुड अभिनेत्री किम शर्मा और दीपिका पादूकोण के साथ प्यार में घोखा खा चुके है। इसलिए दोनों ही अब एक-दूसरे के करीब आते जा रहे है। इन दोनों में प्यार हाल ही में आयोजित आईपीएल मैचों के दौरान परवान चढा। लीग के मैच में हर जीत के बाद प्रीति सबसे पहले युवराज को ही अपने गले लगाती थी। और उन दोनों की आंखों ही आंखों में काफी बातें हो जाया करती थी। वहीं इन दोनों के बीच जो कुछ भी चल रहा है उसे प्रीति के घर के बगल में ही एक नया घर खरीद कर युवराज ने और भी हवा दे दी।
Wednesday, July 1, 2009
नेस ने प्रीति की परेशानी बढाई
बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा इन दिनों में काफी ही परेशान सी लग रही है। प्रीति जिंटा और मशहूर उद्योगपति नेस वाडिया के साथ पहले ही चर्चा में रहने के बाद इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के द्वितीय संस्कार में तो दोनों के बीच कुछ ज्यादा ही दूरिया आ गई। प्रीति का रिश्ता खत्म करने के बाद नेस को तो नई दोस्त मिल गई, लेकिन बेचारी प्रीति अकेली पड गई।
प्रीति और नेस में आई दूरी को प्रीति ने सही मानते हुए इन सभी से एक महीने के लिए बाहर क्या गई नेस ने मौका देखा और एक नई दोस्त आयशा थापर से दोस्ती कर ली।
दिल्ली की मॉडल और नेस की पुरानी दोस्त आयशा आजकल नेस नाडिया के साथ बाहों में बाहे डालकर एक पार्टी में दोनो एक-दूसरे के बहुत नजदीक और बेहद खुश नजर आए।