Showing posts with label Sanjay dutt in blue. Show all posts
Showing posts with label Sanjay dutt in blue. Show all posts

Monday, October 19, 2009

दीपावली पर रही "ब्लू" की धूम

Blue निर्माता: ढिलिन मेहता
निर्देशक: एंथनी डिसूजा
संगीत: ए.आर. रहमान
कलाकार:
अक्षय कुमार, संजय दत्त, लारा दत्ता, जायद खान, राहुल देव, काइली मिनॉग, कैटरीना कैफ (विशेष भूमिका)


निर्माता ढिलिन मेहता की करोडों की लागत से बनी फिल्म "ब्लू" इस साल की सबसे ज्यादा बहुप्रतीक्षित फिल्म हैं, विशाल समुद्र को पर्दे पर लेकर आई यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में प्रदर्शित हुई हैं। शायद ही भारतीय फिल्म इतिहास में पानी के अंदर इस तरह के दृश्य फिल्माए गए हों। इस फिल्म के निर्माण में विश्व के तमाम तकनीशियनों ने अपनी सेवाएं दी हैं। इस फिल्म को देखने के लिए साहस, संकल्प शक्ति, धैर्य, दूरदृष्टि और आपकी जेब भरी होनी चाहिए।
नवोदित निर्देशक एंथनी डिसूजा ने पैसों और अपनी दक्षता का सबसे अच्छा उपयोग किया है। बहमास की पृष्ठभूमि में फिल्माई गई इस फिल्म की कहानी कई चरित्रों के आपसी जटिल रिश्तों की दास्तां बयां करती हैं। सागर (संजय दत्त) और सैम (जायद खान)भाई हैं। सागर का सपना है कि कभी उसकी भी नाव होगी। यंग जेनरेशन के लडकों की तरह भागदौड करने वाला समीर बैकॉक में अंजाने में ही माफिया (राहुल देव) के पाले में फंस जाता है। वहां से भागा-भागा वह बहामास पहुंचता है, लेकिन भाई लोग उसका वहां भी पीछा नही छो़डते। समीर की जान केवल सागर ही बचा सकता है, लेकिन इसके लिए सागर को अपने पिता की मौत के गम से दुबारा गुजरना होगा। अराव (अक्षय कुमार) इनका दोस्त है। अराव बहुत बडा उद्योगपति है, और साथ ही घमंडी भी। वह चालबाज इंसान हैं। सागर और अराव के बीच तकरार पैदा हो जाती है। मोना (लारा दत्ता) सागर की प्रेमिका हैं। कैटरीना कैफ फिल्म में अतिथि की भूमिका में ग्लैमरस और आकष्ाüक लगी हैं।
इस फिल्म की कहानी ज्यादा उलझन भरी नहीं है और एंथनी डिसूजा ने इसकी खूबसूरती को अच्छी तरह पेश किया हैं। फिल्म के हैरतअंगेज स्टंट्स को देखकर आप अपनी उंगली दातों तले दबा लेंगे। फिल्म की अधिकांश शूटिंग समुंद्र के अंदर हुई हैं और आप फिल्म को देखने के बाद अंडरवाटर सिनेमेटोग्राफर(पीट जूक्रिनी) की सराहना और तारीफ करते नहीं थकेंगे। जेम्स बोमोलिक इस फिल्म के एक्शन डॉयरेक्टर हैं। अंतर्राष्ट्रीय पॉप स्टार काइली मिनॉग ने एक खास आइटम नंबर फिल्म के लिए किया है। ऑस्कर विजेता संगीतकार ए.आर. रहमान और साउंड इंजीनियर रेसुल पुकोट्टी ने भी अपना योगदान "ब्लू" को दिया है। इस फिल्म में देखने के लिए सभी चीजें है जो एक फिल्म में देखने को मिलती हैं। इस त्यौहारी मौसम में फिल्म "ब्लू" बॉक्स ऑफिस पर एकदम धमाल मचा देगी।

Friday, August 14, 2009

एक्शन और ग्लैमर से भरपूर फिल्म है "ब्लू"

Sanjay Dutt

निर्देशक एंथनी डिसूजा की आगामी फिल्म "ब्लू" में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार और संजय दत्त के हैरतअंगेज स्टंट्स के साथ-साथ बॉलीवुड अभिनेत्री लारा दत्ता और कैटरीना कैफ के जलवे भी देखने को मिलेंगे। एक्शन से भरपूर फिल्म "ब्लू" बॉलीवुड की अब तक की सबसे महंगी फिल्म है।

इस फिल्म के ज्यादातर सीन पानी के नीचे, बहामास में फिल्माए गए है, और इसलिए इस फिल्म का नाम भी है "ब्लू"। अगर इन सीन्स को देखकर आपकों ऎसा लगे की ये सब क्रिएटेड है, और किसी स्विमिंगपूल को समुंद्र का इफेक्ट दिया गया है, या फिर ये कोई कंप्यूटर गिमिक है, तो आप गलत है, क्योंकि इन सारे सितारों ने असल में समुंद्र के नीचे 80 फीट की गहराई में उतर कर किए है, सारे स्टंट। शूटिंग शुरू होने से पहले बकायदा इन सभी सितारों को ट्रेनिंग दी गई मगर फिर भी शूट के दौरान अक्षय कुमार को चोट आ गई।

इस फिल्म में सिर्फ दिल दहलाने वाले स्टंट्स ही नही बल्कि ग्लैमर का तडका भी है, और ये तडका लगाएंगी कैट और लारा। लारा ने खासतौर पर इस फिल्म में बिकनी पहनने के लिए वजन भी घटाया है। तो आप देखेंगे कि ब्रैंड न्यू लारा को बिकनी में अन्डरवाटर स्टंट करते हुए जो काफी चैलेन्जिग था। इसके अलावा कैटरीना भी फिल्म में एक अलग अंदाज और तेवर के साथ नजर आएंगी।