Showing posts with label Shahid Kapoor on Twitter. Show all posts
Showing posts with label Shahid Kapoor on Twitter. Show all posts

Thursday, July 23, 2009

सानिया के लिए शाहिद ने की दुआ

अभी तक दर्शकौं में शाहिद कपूर की इमेज लवर बॉय और चॉकलेटी हीरो की रही है। हालांकि कहा तो यह जा रहा है कि अपनी आगामी फिल्म "कमीने" से वह अपनी यह इमेज बदलेन जा रहे है। इस फिल्म मे उन्होंने बैड बॉय जैसा रोल किया है।

शाहिद कहते है कि मैने यह रोल इमेज बदलने के लिए नहीं किया है। दरअसल मैने और विशाल ने डेढ साल पहले इस रोल को डिस्कस करके फाइनल किया था। मेरे किरदार का हकलाकर बोलना बहुत ही इंटरेस्टिंग है।

गौरतलब है कि शाहिद के साथ अमृता राव, विद्या बालन और अब प्रियंका चोपडा जैसी इंडस्ट्री की कई हीरोहनों के नाम जोडे गए। लेकिन शाहिद का इस बारे में कुछ और ही कहना है। वह बताते है कि लोग समझते है कि मेरी लाइफ बहुत कलरफुल है। जबकि ऎसा कुछ भी नहीं है। मै हमेशा कहता हूं कि मै नॉर्मल इंसान हूं। मेरे बे्रकअप के बारे में सभी जानते है। और उसके बाद से लोग मेरा नाम किसी न किसी के साथ जोडते ही रहे है। लेकिन मै बताना चाहूंगा कि फिलहाल मै सिंगल हूं।

न तो मै किसी के साथ रिलेशनशिप में हूं और न ही मेरी किसी के साथ डेटिंग चल रही है। कभी टेनिस खिलाडी सानिया मिर्जा के साथ भी शाहिद का नाम लिया गया था। हालांकि अब उनकी सगाई हो चुकी है। गौरतलब है कि शाहिद इस प्रोग्रैम में शाहिद शामिल नहीं हुए थे। इस बारे में उनका कहना है कि सानिया मेरी अच्छी दोस्त है। शूटिंग में बिजी होने की वजह से मैं उसकी सगाई में शामिल नहीं हो सका। मैं उसके लिए बेहतरी की दुआ करता हूं।

Sunday, July 12, 2009

टि्वटर ने बंद कर दी शाहिद का जाली आई डी

Shahid Kapoor

प्रचारक के आग्रह पर टि्वटर ने बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर के जाली आई डी को बंद कर दिया है। पिछले दिनों शाहिद की ओर से शिकायत दर्ज कराई गई थी। पिछले कुछ महीनों से शाहिद के एक प्रशंसक ने अपने प्रिय स्टार शाहिद के नाम पर जाली अकाउंट खोल दिया था। लोगों से उसने कुछ इस तरह विचार बांटे मानो खुद शाहिद कपूर हो। शाहिद कपूर के प्रशंसक भ्रमित होकर उसे शाहिद कपूर समझ बैठे। वह रोजाना शाहिद की फिल्मों और उससे जुडी गतिविघियों के बारे में जानकारी देता था। जब शाहिद को लगा कि यह उनके प्रशंसकों के साथ घोखा है, तो उन्होंने टि्वटर में अपनी शिकायत दर्ज करवाई।