Showing posts with label Shahrukh's Birthday. Show all posts
Showing posts with label Shahrukh's Birthday. Show all posts

Sunday, November 1, 2009

बादशाह हुए 44 साल के

Shahrukh

छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरूआत करके बॉलीवुड के सिंहासन तक पहुंचने वाले फिल्म अभिनेता शाहरूख खान आज भी सिने प्रेमियों के दिलों पर राज करते है। फिल्म इंडस्ट्री में किंग खान के नाम से मशहूर शाहरूख खान का जन्म 2 नवंबर 1965 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता ट्रांसपोर्ट व्यवसाय से जुडे हुए थे। शाहरूख खान अपनी प्रारभिक शिक्षा दिल्ली के सेंट कोलंबस स्कूल से पूरी की और उसके बाद स्त्रातक की शिक्षा दिल्ली के मशहूर हंसराज कॉलेज से प्राप्त की।

अभिनय से जूडने और संचार की विभिन्न विधाओं को नजदीक से समझने के लिए उन्होंने जामिया मिलिया इस्लामिया विश्वविद्यालय में स्त्रातकोत्तर की उपाधिग्रहण की।
वर्ष 1988 में शाहरूख खान ने बतौर अभिनेता छोटे पर्दे के धारावाहिक फौजी से अपने करियर की शुरूआत की और 1991 में अपने सपनों को साकार करने के लिए वह मुंबई आ गए। उन्हीं दिनों हेमा मालिनी अपनी फिल्म दिल आशना है का निर्माण कर रही थी और उन्हे अभिनेत्री दिव्या भारती के अपोजिट नए चेहरे की तलाश थी।
शाहरूख खान को जब इस बात का पता चला तो वह अपने दोस्तों की मदद से इस फिल्म के लिए स्क्रीन टेस्ट देने गए और चून लिए गए। इस बीच उन्हें फिल्म दीवाना में काम करने का अवसर मिला।
उसी वर्ष फिल्म फैयर की और से उन्हें नए अभिनेता का फिल्म फेयर पुरस्कार भी मिला। इस बीच फिल्म खिलाडी के निर्देशक अब्बास मस्तान की नजर शाहरूख खान पर पडी। उस समय वह अंग्रेजी के नौबल ए किस बिफोर डेथ पर एक फिल्म बनाना चाह रहे थे। उन्होंने कई लोगों को फिल्म की कहानी सुनाई लेकिन कोई भी अभिनेता फिल्म में काम करने को तैयार नहीं हुआ। बाद में जब उन्होंने फिल्म की कहानी शाहरूख खान को सुनाई तो उन्होंने इस फिल्म को चुनौती के तौर पर लिया और इसके लिए हामी भर दी।