बॉलीवुड के दो करिश्माई कलाकार अमिताभ बच्चान और ऋतिक रोशन यहां चल रहे "एचडीआईएल-इंडिया काउचर वीक" में डिजाइनर करन जौहर और वरूण बहल के संग्रह के लिए शोस्टॉपर बने लेकिन शाहरूख खान ने अपनी मधुर मुस्कान से वहां मौजूद सभी लोगों का दिल जीत लिया।
बिग बी और ऋतिक गुरूवार शाम रैम्प पर उतरे और उनके आकर्षक व्यक्तित्व ने समां बांध दिया था। अमिताभ काले रंग के ओवरकोट में नजर आए तो ऋतिक मिलिट्री जैकेट में दिखे। दोनों कलाकारों के रैम्प पर उतरने के बाद डिजाइनर करन ने दर्शकों की पहली पंक्ति में बैठे शाहरूख को भी रैम्प पर बुलाया। इस पर खुद अमिताभ ने अपना हाथ आगे बढ़ाकर दर्शकों के बीच बैठे शाहरूख को मंच पर खींच लिया। जब वहां मौजूद लोगों ने "कभी खुशी कभी गम" के तीनों कलाकारों को रैम्प पर एक साथ चलते देखा तो पूरा माहौल तालियों की ग़डग़डाहट से गूंज उठा। शाहरूख ने अमिताभ और ऋतिक को गले लगाया और उन्हें शुभकामनाएं दीं। दर्शकों में बॉलीवुड अभिनेत्री प्रीति जिंटा, करिश्मा वकरीना कपूर, सैफ अली खान, अनिल कपूर, सोनम कपूर, रानी मुखर्जी, शाहरूख की पत्नी गौरी, ऋतिक की पत्नी सुजान, उर्मिला मातोंडकर, रवीना टंडन, राहुल खन्ना, डीनो मोरिया भी मौजूद थे।
Thursday, October 7, 2010
रैम्प पर उतरे अमिताभ,ऋतिक, शाहरूख ने चुराया दिल
Friday, August 13, 2010
मैडम तुसाद संग्रहालय का हिस्सा बने शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान यहां टाइम्स स्क्वेयर स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय का हिस्सा बन गए हैं। अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ शाहरूख का मोम का पुतला यहां लगाया गया है।
गुरूवार को बॉलीवुड के एक्जिऑन नृत्य समूह की एक रंगारंग प्रस्तुति के बीच 45 वर्षीय शाहरूख के मोम के पुतले का अनावरण हुआ। इस दौरान उन्हीं की फिल्म "माई नेम इज खान" के गीतों पर नृत्य समूह ने अपनी प्रस्तुति दी। संग्रहालय की लास एंजेलिस स्थित शाखा में पहले से ही शाहरूख का पुतला है। उनका नया पुतला न्यूयार्क स्थित संग्रहालय में ताजमहल की प्रतिकृति के ठीक सामने स्थापित किया गया है।
यहां पहुंचने वाले दर्शकों को बॉलीवुड के किसी फिल्मी सेट जैसा एहसास होता है। शाहरूख अमिताभ बच्चान के बाद दूसरे ऎसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्हें संग्रहालय में जगह मिली है। पिछले साल अमिताभ का मोम का पुतला संग्रहालय का हिस्सा बना था। संग्रहालय की नौवीं मंजिल पर स्थित एक छोटे से कमरे में शाहरूख का पुतला रखा गया है। इस कमरे के बाद स्थित कमरे में अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं के पुतले हैं।
इनमें महात्मा गांधी, फिदेल कास्त्रो, हेलन किलर, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, यासीर अराफात और नेपोलियन जैसी हस्तियां शामिल हैं। इस अवसर पर शाहरूख की फिल्म "माई नेम इज खान" की डीवीडी भी जारी की गई। अब यह डीवीडी अमेरिका में 27.98 डॉलर और कनाडा में 43.48 डॉलर में खरीदी जा सकती हैं। शाहरूख ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। वह "न्यूजवीक" पत्रिका की 2008 की "50 मोस्ट पॉवरफुल पीपल इन द वल्र्ड" सूची में शामिल थे।
Thursday, June 24, 2010
रोमांटिक फिल्म करने को बेकरार किंग खान
रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास पिछले काफी समय से कोई भी रोमांटिक फिल्म नहीं आई है।
शाहरूख इन दिनों साइन्स फिक्शन रा.वन की शूटिंग कर रहे हंै और इसके बाद वे थ्रिलर फिल्म डॉन-2 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए फिलहाल शाहरूख को रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखने के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा। खुद शाहरूख भी एक रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेकरार हैं। शाहरूख इन दिनों ग्रीस में अपनी फैमिली के संग छुटि्टयां मना रहे हैं जहां उन्होंने 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म चलते-चलते की शूटिंग की थीं। शाहरूख कहते है यहां आकर मुझे फिर से कुछ उसी तरह की लव स्टोरी में काम करने का मन कर रहा है।
Tuesday, May 4, 2010
एक दिन में 3 बार देखी थी लव स्टोरी: शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान का कहना है कि उन्होंने कुमार गौरव और विजेता अभिनीत फिल्म "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी।
यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इसी से कुमार गौरव ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म का निर्माण उनके पिता राजेंद्र कुमार और निर्देश राहुल रवैल ने किया था। यह फिल्म बेहद सफल रही थी। शाहरूख का कहना है कि हाल ही में जब वह कुमार गौरव से मिले तो "लव स्टोरी" से जु़डी उनकी यादें ताजा हो गई। उन्होंने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर के जरिए मंगलवार को उन्होंने अपनी यादों को सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा, ""मैंने "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी। उस दौरान मैं कुमार गौरव जैसा बनना चाहता था। पिछले दिनों जब मैं उनसे (कुमार गौरव) मिला तो उन्हें इस बारे में बताया। यह सुनकर उन्होंने मुझे गले लगा लिया।""
उल्लेखनीय है कि शाहरूख इन दिनों फिल्म "रा वन" बनाने में व्यस्त हैं। इसमें वह एक सुपर हीरो की भूमिका में नजर आएंगे।
Tuesday, April 27, 2010
शाहरूख को मिला नया नाम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को एक नया नाम मिल गया है। फिल्म इंडस्ट्री में आजकल उनको प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से पुकारा जा रहा है। ये सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा साथ ही सोच रहे होेगे ऎसा क्यों। दरअसल यह नाम उनको मीडिया ने नहीं दिया है, बल्कि खुद शाहरूख के दोस्तों ने दिया है।
शाहरूख का कहना है, मेरे लगातार विवादों में घिरे रहने की वजह से दोस्तों ने मुझे प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से बुलाना शुरू कर दिया है। मैं खुद मुश्किलों में घिरा रहता हूं। मैं सोचता हूं कि यह सही भी है। लेकिन मुझे लगता है कि एक सुलझा हुआ अडल्ट कहलाना काफी बोरियत भरा होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल में कथित वित्तीय गडबडियों के सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दफ्तर पर छापा मारा था। इससे पहले भी शाहरूख किसी न किसी विवाद में फंसते रहे है।
Wednesday, April 7, 2010
मैंने तो केवल मजाक किया था: शाहरूख
बॉलीवुड के सुपरस्टार शाहरूख खान ने निर्वस्त्र होकर नृत्य करने संबंधी बयान को मजाक करार दिया है। उन्होंने कहा था कि अगर उनकी टीम "कोलकाता नाइट राइडर्स" इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में जीत जाती है, तो वे निर्वस्त्र होकर नृत्य करेंगे।
शाहरूख ने सोशल नेटवर्किंग वेबसाइट "टि्वटर" पर लिखा है, ""कुछ अखबारों में पढ़ा कि मेरे इस मजाक की वजह से मुझे अदालत में जाना प़ड सकता है। लोगों के अंदर समझ कब पैदा होगी।"" उन्होंने कहा, ""मैंने आईपीएल में निर्वस्त्र नृत्य करने को लेकर मजाक किया था। इस तरह तो कोई अब मजाक भी नहीं कर सकता।""
Tuesday, March 23, 2010
गुस्से में शाहरूख
सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर एक ऎसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसके जरिए फैंस अपने फेवरेट स्टार्स से कम्युनिकेट कर सकते है, लेकिन कई बार फैंस ऎसी साइट्स का गलत फायदा उठाने लगते है और बेतुके सवाल पूछ कर उन्हें परेशान करने लगते है। ऎसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के साथ।
शाहरूख को फैंस ने टि्वटर के जरिए ये कहा कि वो इस्लाम को मानते है तो इतनी शराब और सिगरेट क्यों पीते है। इतना ही नहीं शाहरूख से उनके धर्म को लेकर भी फैंस बेतुके सवाल पूछ रहे है, जिससे शाहरूख का पारा चढ गया है। शाहरूख ने कहा, मैं क्या पीता हूं क्या खाता हूं इससे मेरे धर्म का क्या संबंध है, ये तो मेरी निजी रूचि है मैं अपनी मर्जी से जीने का हकदार हूं। कोई मुझे ये न बताए कि मुझे अपने धर्म का सम्मान कैसे करना चाहिए। ऎसा ही एक वाक्या करण जौहर के साथ घट चुका है जिनसे टि्वटर के जरिए ये पूछा गया था कि वो गे है या नहीं।
Saturday, March 13, 2010
नाराज हैं शाहरूख-गौरी
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान और उनकी पत्नी गौरी खान इन दिनों काफी नाराज हैं। उनकी नाराजगी की वजह यह है कि पिछले दिनों उनके घर मन्नत में हुई प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें किसी ने सोशल नेटवर्किग साइट पर डाल दीं।
शाहरूख और गौरी ये कतई नहीं चाहते थे कि उनकी प्राइवेट पार्टी की तस्वीरें सार्वजनिक हों। हालांकि उन्हें घर की बाहर की तस्वीरों से कोई परेशानी नहीं थीं लेकिन घर के अंदर की तस्वीरों के सार्वजनिक होने से वो काफी खफा हैं। ये तस्वीरें कैसे ली गई और किसने इन्हें साइट पर डाला उन्हें नहीं पता है।
Friday, February 26, 2010
शाहरूख ने की किस से तौबा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि वे अब ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे। शाहरूख के अनुसार वे अपने को-स्टार्स को किस करने में बहुत ही असहज महसूस करते है, जिसके कारण अब वे अपनी किसी भी फिल्म में किस नहीं करेंगे। वैसे शाहरूख ने ऑन स्क्रीन किस सीन्स बहुत ही कम किए है।
शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत में माया मेमसाब फिल्म में काफी उत्तेजक दृश्य किए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऎसा नहीं किया। अब उनके फैंस इसी सोच में पड गए है कि हीरोइनों के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में रोमांस करने के लिए मशहूर शाहरूख अगर किस से तौबा करेंगे, तो उनकी रोमांटिक इमेज का भला क्या होगा।
Monday, February 15, 2010
बाल ठाकरे के साथ गलतफहमी दूर करूंगा: शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म माई नेम इज खान के प्रीमियर के लिए बर्लिन में है लेकिन उनका ध्यान मुंबई में है। शाहरूख का कहना है कि उन्हें अहंकार नहीं है और वह शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के साथ गलतफहमी दूर करेंगे। शाहरूख ने कहा, मैं बालासाहेब और उद्धव जी को अच्छी तरह जानता हूं और यदि कोई गलतफहमी है तो मैं उसे दूर करूंगा। मुझे कोई अहंकार नहीं है और न ही झूठा आत्मसम्मान है। माई नेम इज खान लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, बर्लिन में रिलीज हुई हैं और यदि मुंबई के दर्शक भी इसे देखते है तो मुझे बहुत खुशी होगी। शाहरूख ने कहा, फिल्म माई नेम इज खान का अपना कोई रूख नहीं है इसमें केवल समस्याएं दिखाई गई है। जब मैं राजनीति में शामिल होऊंगा तो मेरा एक रूख होगा। इंशाअल्लाह, मेरे वक्तव्यों को लेकर कोई मसला नहीं रहेगा, हम बातचीत से विवाद सुलझा सकते है।
शाहरूख द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाडियों को शामिल किए जाने के अपने बयान पर माफी न मांगने के बाद शिव-सेना उनकी फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रही थीं। सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कई थियेटरों में तोड-फोड की। इन थियेटरों में माई नेम इज खान का प्रदर्शन होना था। शिव सेना कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद शाहरूख के कई प्रशंसक शुक्रवार को फिल्म देखने पहुंचे। अपनी फिल्म के प्रदर्शन पर थियेटरों पर किए गए हमले पर शाहरूख ने कहा, मेरा कोई रूख नहीं है, कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। यदि मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं माफी चाहता हूं। मैं लोगों को खुश करने के व्यवसाय से जुडा हुआ हूं। शाहरूख ने कहा कि फिल्म के निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने पहले के फिल्मकारों के अपेक्षा कही अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्में बनाई है और वह केवल पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाते है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म करण और उनके निर्देशन के दौर में हुआ इसलिए वह बहुत भाग्यशाली है।
Thursday, February 4, 2010
बॉलीवुड में अकेले पडे शाहरूख
बॉलीवुड के किंग खान माने जाने वाले अभिनेता शाहरूख खान अब बॉलीवुड में अकेले पड गए है। पहली बार उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अकेले रह गए है। दरअसल किंग खान के दोस्तों ने उनसे किनारा कर लिया है। यही नहीं, शाहरूख की फिल्में पिटती जा रही है। सफलता उनसे दूर हो रही है। शायद इसलिए वे दूसरे लोगों में अपनी खुशी तलाश रहे है।
फरहा खान और करण जौहर से दूरियों के बाद शाहरूख ने अब अरिंधम चौधरी का सहारा लिया है। लेकिन अरिंधम ने भी शाहरूख का ज्यादा साथ नहीं दिया। पा के प्रीमियर के दौरान शाहरूख और करण जौहर ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। शाहरूख के बेहद करीबी माने-जाने वाले यशराज प्रोडक्शन्स के आदित्य चोपडा ने भी अब शाहरूख से किनारा कर लिया है। अपनी अगली फिल्म की कामयाबी के लिए उन्होंने शाहरूख के बजाय रणबीर कपूर को चुना हैं।
शाहरूख के समर्थन में आए कई सेलिब्रिटी
शिवसेना के निशाने पर आये शाहरूख खान आज मुम्बई लौट सकते है। अपनी नई फिल्म माय नेम इज खान के प्रमोशन के लिए गए शाहरूख ने लंदन में इस मुद्दे पर अपना दु:ख जताया था। शिवसेना द्वारा शाहरूख खान पर की गई टिप्पणियों के बाद बालीवुड के सितारे सामने आए है। प्रीति जिंटा, महेश भट्ट, और बालीवुड के कई सितरे शाहरूख के समर्थन में आगे आ गए है। किंग खान ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों को नही लेने पर खेद जताया था।
शाहरूख कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक है। शाहरूख के खेद जताने पर शिवसेना ने शाहरूख पर कई इल्जाम लगाए थे। एक चैनल को भट्ट ने कहा कि ठाकरे जिस तरह से किंग खान के साथ बर्ताव से पेश आ रहा उससे पूरे बॉलीवुड के सितारों में सन्नाटा से पसर गया है। महेश भट्ट ने यह भी कहा कि शाहरूख को जिस प्रकार निशाना बनाया जा रहा है उस पर अभी तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।
प्रीतीश नंदी ने भी टि्वटर पर बोली कि किंग खान और उनकी फिल्म को लेकर शिवसेना द्वारा चलाया जा रहा इस अभियान से अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने ठाकरे के डर की वजह से सामने तो नहीं आ सकी मगर उन्होंने टि्वटर पर शाहरूख का समर्थन किया है। वहीं संगीतकार विशाल भारद्वाज भी टि्वटर पर शाहरूख खान पर हो रहे गलत बयानबाजी से काफी व्यथित है। भारद्वाज ने भी कहा कि शाहरूख खान ने किसी भी तरह से गलत नही बोला। अनुपम ने टि्वटर पर कहा कि गृह मंत्री देश के साहसी गृह मंत्री है उन्होंने पाकिस्तान के खिलाडियों को आईपीएल में शामिल नही किये जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी।
Tuesday, January 19, 2010
आमिर और शाहरूख आमने-सामने
बॉलीवुड अभिनेता आमिर और शाहरूख एक बार फिर आमने-सामने है। बॉलीवुड के ये दो टॉप खान एक-दूसरें के खिलाफ जब तक बयानबाजी करते रहते है और अब इनका कॉम्पिटीशन भारत के बाहर भी जा पहुंचा है।
इस बार बर्लिन में दोनों खान मौजूद होगे लेकिन अलग-अलग फिल्म फेस्टिवल में जहां शाहरूख की फिल्म माइ नेम इज खान प्रतिष्ठित बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में दिखाई जाएगी, वहीं आमिर खान प्रोडक्शंस की पीपली लाइव को सूडान फिल्म फेस्टिवल के लिए चुना गया है। शाहरूख, माइ नेम इज खान की लीडिंग लेडी काजोल और फिल्म के प्रोड्यूसर डायरेक्टर करण जौहर के साथ बर्लिन फेस्टिवल में शरीक होगे, वहीं आमिर, अपनी पत्नी किरण राव के साथ सूडान फिल्म फेस्टिवल की शोभा बढाएंगे।
Saturday, January 16, 2010
अक्षय ने साधा शाहरूख खान पर निशाना
अब अक्षय तो सीधे सीधे खान कैंप से पंगा नहीं ले सकते इसलिए खिलाडी ने बिग बी के आड में शाहरूख पर निशाना साधा। अक्षय एक बेहतरीन खिलाडी है, जिन्हें अच्छे से मालूम है कि कब किस पर और कैसे निशाना साधना है ऎसे में अगर बात शाहरू खान की हो , तो वह एक भी मौका हाथ से नही जाने देते।
दरअसल अप्सरा अवार्डस के दौरान अमिताभ बच्चन को लाइफआइम एचीवमेंट पुरस्कार देने के लिए अक्षय को मंच पर बुलाया गया था। बिग बी को ट्राफी देते हुए अक्षय ने कहा ,सर (अतिताभ बच्चन) एक लीजेंड है, जो आज भी और कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हिंदी फिल्म उद्योग के दूसरे कलाकार उनकी फिल्मों के रीमेक बनाकर, उनमें अभिनय कर अपने भीतर छिपे अभिनेता की तलाश करते है। साफ है अक्षय का इशारा शाहरूख खान डॉन की और था, जिसका सी`ल यानी डॉन -2 भी फरहान अख्यत ने काम शुरू कर दिया है।
ये बात और है कि शाहरूख ने इस बात को सीरियसली नहीं लिया। दोनों के बीच की खटास की वजह है कि शाहरूख का फरहा कैप से आउट होना और अक्षय की एंट्री। फिल्म तीसमार खा में बादशाह खान के बजाय अक्षय कुमार को लेने के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद है।
Tuesday, January 12, 2010
बिग बी ने चुराया शाहरूख का खाना
आपने कभी सोचा है कि अमिताभ बच्चन कभी इतने मजबूर हो सकते है कि उन्हें खाना चुराना पड जाए, खाना भी बॉलीवुड के किंग शाहरूख खान का। जी हां, इसका खुलाशा खुद बिग बी ने किया। मौका था स्टार स्क्रीन अवॉड्र्स समारोह का, जहां बिग बी को तीन पत्ती फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में हिस्सा लेना था।
इस सारी घटना का जिक्र अमिताभ बच्चान ने खुद अपने ब्लॉग में किया है। ब्लॉग में अमिताभ लिखते है कि मै सुबह जल्दी आया और तीन पत्ती के प्रमोशन के वास्ते तैयार होने के लिए अपने वैनिटी वैन चला गया। मुझे जोरो की भूख लगी थी। मै अपने वैन से बाहार आया और शाहरूख के वैन में घूस गया। वहां मैने शाहरूख के लंच में से कुछ सलाद चुराकर खाया। दरअसल अपनी बीमारी के बाद अमिताभ बच्चन खाने-पीने को लेकर काफी सतर्क रहते है। शूटिंग के दौरान भी वे घर का ही खाना खाते है।
Thursday, January 7, 2010
भावुक हुए शाहरूख
फिल्म अभिनेता शाहरूख खान ने बुधवार को जब प्रगति मैदान में चल रहे ऑटों एक्सपों में प्रवेश किया तो वह उनके लिए एक भावुक क्षण था क्योकि वहां पहुंचने पर उन्हें अपने दिवंगत पिता की और अपने परिवार के साथ यहां बिताए समय की याद आ गई। शाहरूख ने कहा, मेरा बचपन यहां प्रगति मैदान में बीता है। यहां मेरे पिता की एक दुकान थी और अब में कई साल बाद प्रगति मैदान आया हूं जबकि मेरे पिता के निधन को ही 30 वर्ष हो गए है।
मुझे पुराना समय बहुत याद आता है और मै अपने परिवार को बहुत याद करता हूं। उन्होने कहा कि एक बार फिर उसी पुरानी जगह पर आना एक बहुत भावुक कर देने वाला पल है। 44 वर्षीय अभिनेता दिल्ली में चल रहे ऑटों एक्सपों में हुंडई की नई आई 10 इलेक्ट्रिक कार पेश करने के लिए यहां आए थे। इस कार से पर्यावरण प्रदुषित नहीं होगा। शाहरूख हुंडई के ब्रांड एम्बेस्डर है।
Wednesday, January 6, 2010
शाहरूख के साथ फिल्म करना चाहती है: नेहा धूपिया
बॉलीवुड की हर नायिका का ख्याब रहता है कि कम से कम एक बार वे शाहरूख खान की नायिका जरूर बने। ऎसा ही कुछ नेहा धूपिया भी सोचती है। नेहा को अभिनय की दुनिया में आए लंबा समय हो गया है। लेकिन अब तक वे शाहरूख के साथ फिल्म नहीं कर र्पा है।
नेहा का कहना है कि उन्होने अब तक रोमांटिक फिल्म में काम नहीं किया है और वे शाहरूख के साथ काम करना चाहती है। उनकी यह इच्छा पूरी हो पाती है या नही, ये निर्माता और शाहरूख के हाथ में है। शाहरूख को लेकर नेहा ने वर्षो पूर्व एक बयान दिया था, जिसको लेकर वे कार्फी चर्चित हुई। नेहा ने कहा था कि बॉलीवुड में सिर्फ शाहरूख और सेक्स बिकता है। लगता है कि शाहरूख के प्रति उनकी चाहत काफी पुरानी है।
Thursday, December 31, 2009
बिग बी ने किंग खान को पछाडा
फिल्म इंडस्ट्री में इस बात को लेकर जर्बदस्त चर्चा इस बात को लेकर हो रही है कि बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चान ने बिग बॉस-3 के लिए प्रति एपिसोड 2.5 करोड लिये है।
गौरतलब है कि शुरूआत में यह रकम 1.5 करोड के आसपास तय बताई जा रही थीं। अक्षय कुमार को खतरों के खिलाडी के लिए और शाहरूख खान को उनके शो क्या आप पांचवीं पास से तेज है के लिए क्रमश: 1 करोड रूपये प्रति एपिसोड मिलें थे। वहीं दस का दम के लिए बॉलीवुड सितारे सलमान खान को पहले भाग के दौरान 80,00,000 रूपये और दूसरे सत्र के दौरान 1 करोड की राशि दी गई हैं।
अब इस पूरे गणित को देखें तो यह अपने आप साबित हो जाता है कि आज की तारीख में बॉलीवुड का असली बादशाह कौन है। निश्चित तौर पर इस मामले में तो अमिताभ बच्चन ने न केवल शाहरूख खान बल्कि अक्षय कुमार को भी मात दे दी है। जरा कल्पना करके देखिए तो सही आखिर अमिताभ बच्चान ने बिग बॉस-3 के दौरान आखिर कितनी कमाई की।
Monday, December 14, 2009
धीरे-धीरे सब छोड रहे है शाहरूख का साथ
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को धीरे-धीरे सब छोड रहे हैं, वह अब अकेले पड गए हैं। बॉलीवुड का बादशाह कैंप अब कमजोर पडता जा रहा है।
इसके कई सबूत हैं
पहला सबूत है- सलमान के चैरिटेबल ऑर्गेनाइजेशन "बिंग ह्यूमन" के लिए बॉलीवुड के सभी बडे सितारे एक साथ रैंप पर आए लेकिन किसी ने शाहरूख को नहीं बुलाया।
दूसरा सबूत है- हमेशा शाहरूख के साथ फिल्म बनाने की बात कहने वाली फरहा खान ने अपने पति शिरीश कुंदूर की फिल्म से शाहरूख का पत्ता काटकर अक्षय को साइन किया।
तीसरा सबूत है- "पा" के प्रीमियर के दौरान शाहरूख और करण जौहर ने एक दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। ये भी खबर आई है कि शाहरूख और करण जौहर भी दूर हो चुके हैं।
चौथा सबूत हैं- शाहरूख के बेहद करीबी माने जाने यशराज प्रोडक्शंस के आदित्य चोपडा ने भी अब शाहरूख से किनारा कर लिया हैं। अपनी अगली फिल्म की कामयाबी के लिए उन्होंने शाहरूख की बजाय हिट एंड हैपनिंग रणबीर कपूर को चुना।
पाचवां सबूत है- "तीस मार खान" वाले विवाद से खफा होकर शाहरूख नहीं पहुंचे फराह के लाउंजरी शो मे। इस शो में बॉलीवुड का हर बडा नाम पहुंचा लेकिन शाहरूख इनविटेशन के बावजूद नहीं आए।
अब शाहरूख के कैंप में अर्जुन रामपाल और जूही चावला को मिलाकर सिर्फ कुछ गिने चुने लोग ही बचे हैं।
Wednesday, December 9, 2009
शाहरूख की ख्वाहिश पॉर्न स्टार बनना
बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरूख खान ने मंगलवार को एक कार्यक्रम के दौरान अचानक पॉर्न (अश्लील) फिल्मों का स्टार बनने की इच्छा जताकर उपस्थित जनों का हैरत में डाल दिया।
शाहरूख ने यह बात "नाइन पी" ज ऑफ सक्सेस" के लेखक अरिदंम चौधरी के उस बयान के संदर्भ मे कही, जिसमें उन्होने हॉलीवुड के सिल्वेस्टर स्टैलोन की मिसाल पेश करते हुए बताया था कि किस तरह इस अभिनेता ने पॉर्न स्टार से सुपरस्टार तक का सफर तय किया। इस पर किंग खान ने कहा, "मैं स्टैलोन से प्रेरित हूं। उनकी कहानी के कारण नहीं, बल्कि इसलिए क्योंकि मैं सबसे ब़डा पॉर्न स्टार बनना चाहता हूं।" शाहरूख ने कहा, "सफल जीवन की चाबी सकारात्मक ऊर्जा और विचारों के साथ दिन की शुरूआत करने में है।