Monday, October 3, 2011
Sunday, October 2, 2011
Wednesday, July 27, 2011
Thursday, December 2, 2010
Monday, September 20, 2010
रंगमंच पर लौटना पसंद करूंगा : शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान ने एक रंगमंच कलाकार के बतौर अपने करियर की शुरूआत की थी। बीते हुए दिन उन्हें अब भी याद आते हैं। शाहरूख कहते हैं कि वह रंगमंच पर वापसी करना और लोगों के सामने सीधी प्रस्तुति देना पसंद करेंगे।
उन्होंने यहां रविवार शाम किंगडम ऑफ ड्रीम्स में नौटंकी महल की शुरूआत के अवसर पर संवाददाताओं से कहा, ""मैंने रंगमंच से अपने करियर की शुरूआत की थी, इसके बाद टेलीविजन पर अभिनय किया और फिर फिल्मों में आया। हम कमानी सभागार में नाटक करते थे, उस समय इसे ब़डे थियेटरों में से एक माना जाता था। यदि एक मौका मिले तो मैं मंच पर लौटना और दर्शकों के सामने सीधी प्रस्तुति देना पसंद करूंगा। मुझे लोगों से सीधा संपर्क पसंद है।"" शाहरूख गु़डगांव स्थित किंगडम ऑफ ड्रीम्स के वैश्विक ब्रांड एम्बेस्डर हैं। उन्होंने कहा, ""मैं यह कहना चाहता हूं कि हम थियेटर में जो भी करते हैं, उसे दूसरे दर्जे का नहीं मानना चाहिए या उसे हल्के में नहीं लेना चाहिए। हमें कम से कम छह से सात महीने का समय देना चाहिए और फिर गुणवत्तापूर्ण प्रस्तुति देनी चाहिए। पश्चिम में फिल्म अभिनेताओं को जब भी मौका मिलता है तो वे थियेटर के प्रति समर्पित रहते हैं। हमें यहां भी वैसे ही समर्पण की आवश्यकता है।"" किंगडम ऑफ ड्रीम्स 5.66 एक़ड क्षेत्र में फैला एक मनोरंजन केंद्र है। यहां बॉलीवुड के संगीत नाटकों का मंचन होता है। यहां खान-पान की भी अच्छी व्यवस्था है।
Wednesday, September 8, 2010
किंग खान आईपीएल के फार्मेट से नाखुश
आईपीएल की कोलकाता नाइट राइडर्स के बेताज बादशाह शाहरूख खान ने कहा है कि आईपीएल के कुछ नए नियम भ्रामक है। किंग खान ने टि्वटर पर ट्वीट किया, आईपीएल के नए नियम थोडा भ्रमित करने वाला है।
लीग में दो नई टीमे शामिल हुई हैं जो अच्छी बात है। सभी खिलाडियों की नीलामी होनी चाहिए ताकि हर किसी के साथ न्याय हो सके। यह साधारण और बिना किसी लाग लपेट वाली अवधारणा है। आईपीएल के नए फार्मेट में चार विदेशी खिलाडियों को अपने साथ बरकरार रखने का प्रावधान फ्रैंचाइजी टीमों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।
Friday, August 13, 2010
मैडम तुसाद संग्रहालय का हिस्सा बने शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान यहां टाइम्स स्क्वेयर स्थित मैडम तुसाद संग्रहालय का हिस्सा बन गए हैं। अन्य बॉलीवुड हस्तियों के साथ शाहरूख का मोम का पुतला यहां लगाया गया है।
गुरूवार को बॉलीवुड के एक्जिऑन नृत्य समूह की एक रंगारंग प्रस्तुति के बीच 45 वर्षीय शाहरूख के मोम के पुतले का अनावरण हुआ। इस दौरान उन्हीं की फिल्म "माई नेम इज खान" के गीतों पर नृत्य समूह ने अपनी प्रस्तुति दी। संग्रहालय की लास एंजेलिस स्थित शाखा में पहले से ही शाहरूख का पुतला है। उनका नया पुतला न्यूयार्क स्थित संग्रहालय में ताजमहल की प्रतिकृति के ठीक सामने स्थापित किया गया है।
यहां पहुंचने वाले दर्शकों को बॉलीवुड के किसी फिल्मी सेट जैसा एहसास होता है। शाहरूख अमिताभ बच्चान के बाद दूसरे ऎसे बॉलीवुड अभिनेता हैं जिन्हें संग्रहालय में जगह मिली है। पिछले साल अमिताभ का मोम का पुतला संग्रहालय का हिस्सा बना था। संग्रहालय की नौवीं मंजिल पर स्थित एक छोटे से कमरे में शाहरूख का पुतला रखा गया है। इस कमरे के बाद स्थित कमरे में अमेरिकी राष्ट्रपतियों और विश्व नेताओं के पुतले हैं।
इनमें महात्मा गांधी, फिदेल कास्त्रो, हेलन किलर, मार्टिन लूथर किंग जूनियर, यासीर अराफात और नेपोलियन जैसी हस्तियां शामिल हैं। इस अवसर पर शाहरूख की फिल्म "माई नेम इज खान" की डीवीडी भी जारी की गई। अब यह डीवीडी अमेरिका में 27.98 डॉलर और कनाडा में 43.48 डॉलर में खरीदी जा सकती हैं। शाहरूख ने अपने अब तक के फिल्मी करियर में 50 से ज्यादा फिल्मों में अभिनय किया है। वह "न्यूजवीक" पत्रिका की 2008 की "50 मोस्ट पॉवरफुल पीपल इन द वल्र्ड" सूची में शामिल थे।
Thursday, June 24, 2010
रोमांटिक फिल्म करने को बेकरार किंग खान
रोमांटिक फिल्मों के लिए मशहूर बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के पास पिछले काफी समय से कोई भी रोमांटिक फिल्म नहीं आई है।
शाहरूख इन दिनों साइन्स फिक्शन रा.वन की शूटिंग कर रहे हंै और इसके बाद वे थ्रिलर फिल्म डॉन-2 की शूटिंग में व्यस्त हो जाएंगे। इसलिए फिलहाल शाहरूख को रोमांटिक किरदार निभाते हुए देखने के लिए दर्शकों को और इंतजार करना होगा। खुद शाहरूख भी एक रोमांटिक फिल्म करने के लिए बेकरार हैं। शाहरूख इन दिनों ग्रीस में अपनी फैमिली के संग छुटि्टयां मना रहे हैं जहां उन्होंने 2003 में रिलीज हुई रोमांटिक फिल्म चलते-चलते की शूटिंग की थीं। शाहरूख कहते है यहां आकर मुझे फिर से कुछ उसी तरह की लव स्टोरी में काम करने का मन कर रहा है।
Tuesday, May 4, 2010
एक दिन में 3 बार देखी थी लव स्टोरी: शाहरूख
अभिनेता शाहरूख खान का कहना है कि उन्होंने कुमार गौरव और विजेता अभिनीत फिल्म "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी।
यह फिल्म 1981 में रिलीज हुई थी और इसी से कुमार गौरव ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत की थी। फिल्म का निर्माण उनके पिता राजेंद्र कुमार और निर्देश राहुल रवैल ने किया था। यह फिल्म बेहद सफल रही थी। शाहरूख का कहना है कि हाल ही में जब वह कुमार गौरव से मिले तो "लव स्टोरी" से जु़डी उनकी यादें ताजा हो गई। उन्होंने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर के जरिए मंगलवार को उन्होंने अपनी यादों को सार्वजनिक किया।
उन्होंने कहा, ""मैंने "लव स्टोरी" एक दिन में तीन बार देखी थी। उस दौरान मैं कुमार गौरव जैसा बनना चाहता था। पिछले दिनों जब मैं उनसे (कुमार गौरव) मिला तो उन्हें इस बारे में बताया। यह सुनकर उन्होंने मुझे गले लगा लिया।""
उल्लेखनीय है कि शाहरूख इन दिनों फिल्म "रा वन" बनाने में व्यस्त हैं। इसमें वह एक सुपर हीरो की भूमिका में नजर आएंगे।
Tuesday, April 27, 2010
शाहरूख को मिला नया नाम
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान को एक नया नाम मिल गया है। फिल्म इंडस्ट्री में आजकल उनको प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से पुकारा जा रहा है। ये सुनकर आपको आश्चर्य हो रहा होगा साथ ही सोच रहे होेगे ऎसा क्यों। दरअसल यह नाम उनको मीडिया ने नहीं दिया है, बल्कि खुद शाहरूख के दोस्तों ने दिया है।
शाहरूख का कहना है, मेरे लगातार विवादों में घिरे रहने की वजह से दोस्तों ने मुझे प्रॉब्लम चाइल्ड के नाम से बुलाना शुरू कर दिया है। मैं खुद मुश्किलों में घिरा रहता हूं। मैं सोचता हूं कि यह सही भी है। लेकिन मुझे लगता है कि एक सुलझा हुआ अडल्ट कहलाना काफी बोरियत भरा होगा।
गौरतलब है कि आईपीएल में कथित वित्तीय गडबडियों के सिलसिले में इनकम टैक्स विभाग के अधिकारियों ने कोलकाता में शाहरूख खान की टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के दफ्तर पर छापा मारा था। इससे पहले भी शाहरूख किसी न किसी विवाद में फंसते रहे है।
Tuesday, April 20, 2010
खिताब न जीतने का मलाल: शाहरूख
कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक और अभिनेता शाहरूख खान ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के तीनों संस्करणों में अपनी टीम के निराशाजनक प्रदर्शन के बावजूद टीम के कप्तान सौरव गांगुली और अन्य खिलाडियों की सराहना की है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि टीम का तीनों संस्करणों में कोई खिताबी जीत न दर्ज करने का उन्हें मलाल है। नाइट राइडर्स पहले दोनों संस्करणों में फिसड्डी साबित रही थी।
तीसरे संस्करण में उसका प्रदर्शन पहले के मुकाबले थो़डा बेहतर रहा लेकिन इस बार भी वह सेमीफाइनल में जाने से चूक गई। तीसरे संस्करण में उसे छठे स्थान से संतोष करना प़डा है। शाहरूख ने सोशल नेटवर्किग वेबसाइट टि्वटर पर कहा, ""इस बात का मलाल है कि हम तीन वर्षो में नाइट राइडर्स को खिताबी जीत नहीं दिला सके। टीम के खिलाç़डयों को शुभकामना देना चाहता हूं कि वे आगे जहां से भी खेलें, अच्छा खेलें। ये शानदार खिल़ाडी हैं।""
उन्होंने कहा, ""दादा (गांगुली) शानदार लय में रहे। कुछ खिलाडियों को खेलना का मौका नहीं मिला लेकिन उम्मीद है कि उनमें पहले से ज्यादा संयम और लचीलापन आया होगा। कभी-कभार कुछ चीजें अच्छी नहीं हो पाई, फिर भी सब कुछ ठीक रहा।""
Tuesday, March 23, 2010
गुस्से में शाहरूख
सोशल नेटवर्किग साइट टि्वटर एक ऎसा प्लेटफॉर्म बन चुका है जिसके जरिए फैंस अपने फेवरेट स्टार्स से कम्युनिकेट कर सकते है, लेकिन कई बार फैंस ऎसी साइट्स का गलत फायदा उठाने लगते है और बेतुके सवाल पूछ कर उन्हें परेशान करने लगते है। ऎसा ही कुछ हुआ बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान के साथ।
शाहरूख को फैंस ने टि्वटर के जरिए ये कहा कि वो इस्लाम को मानते है तो इतनी शराब और सिगरेट क्यों पीते है। इतना ही नहीं शाहरूख से उनके धर्म को लेकर भी फैंस बेतुके सवाल पूछ रहे है, जिससे शाहरूख का पारा चढ गया है। शाहरूख ने कहा, मैं क्या पीता हूं क्या खाता हूं इससे मेरे धर्म का क्या संबंध है, ये तो मेरी निजी रूचि है मैं अपनी मर्जी से जीने का हकदार हूं। कोई मुझे ये न बताए कि मुझे अपने धर्म का सम्मान कैसे करना चाहिए। ऎसा ही एक वाक्या करण जौहर के साथ घट चुका है जिनसे टि्वटर के जरिए ये पूछा गया था कि वो गे है या नहीं।
Friday, February 26, 2010
शाहरूख ने की किस से तौबा
बॉलीवुड के बादशाह शाहरूख खान ने यह कहकर सबको चौका दिया है कि वे अब ऑनस्क्रीन किस नहीं करेंगे। शाहरूख के अनुसार वे अपने को-स्टार्स को किस करने में बहुत ही असहज महसूस करते है, जिसके कारण अब वे अपनी किसी भी फिल्म में किस नहीं करेंगे। वैसे शाहरूख ने ऑन स्क्रीन किस सीन्स बहुत ही कम किए है।
शाहरूख ने अपने करियर की शुरूआत में माया मेमसाब फिल्म में काफी उत्तेजक दृश्य किए थे, लेकिन उसके बाद उन्होंने ऎसा नहीं किया। अब उनके फैंस इसी सोच में पड गए है कि हीरोइनों के साथ स्विट्जरलैंड की वादियों में रोमांस करने के लिए मशहूर शाहरूख अगर किस से तौबा करेंगे, तो उनकी रोमांटिक इमेज का भला क्या होगा।
Monday, February 15, 2010
बाल ठाकरे के साथ गलतफहमी दूर करूंगा: शाहरूख
बॉलीवुड अभिनेता शाहरूख खान अपनी हाल ही में प्रदर्शित फिल्म माई नेम इज खान के प्रीमियर के लिए बर्लिन में है लेकिन उनका ध्यान मुंबई में है। शाहरूख का कहना है कि उन्हें अहंकार नहीं है और वह शिवसेना प्रमुख बाल ठाकरे के साथ गलतफहमी दूर करेंगे। शाहरूख ने कहा, मैं बालासाहेब और उद्धव जी को अच्छी तरह जानता हूं और यदि कोई गलतफहमी है तो मैं उसे दूर करूंगा। मुझे कोई अहंकार नहीं है और न ही झूठा आत्मसम्मान है। माई नेम इज खान लंदन, न्यूयॉर्क, दुबई, बर्लिन में रिलीज हुई हैं और यदि मुंबई के दर्शक भी इसे देखते है तो मुझे बहुत खुशी होगी। शाहरूख ने कहा, फिल्म माई नेम इज खान का अपना कोई रूख नहीं है इसमें केवल समस्याएं दिखाई गई है। जब मैं राजनीति में शामिल होऊंगा तो मेरा एक रूख होगा। इंशाअल्लाह, मेरे वक्तव्यों को लेकर कोई मसला नहीं रहेगा, हम बातचीत से विवाद सुलझा सकते है।
शाहरूख द्वारा इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) में पाकिस्तानी खिलाडियों को शामिल किए जाने के अपने बयान पर माफी न मांगने के बाद शिव-सेना उनकी फिल्म के प्रदर्शन का विरोध कर रही थीं। सेना के कार्यकर्ताओं ने मुंबई के कई थियेटरों में तोड-फोड की। इन थियेटरों में माई नेम इज खान का प्रदर्शन होना था। शिव सेना कार्यकर्ताओं के विरोध के बावजूद शाहरूख के कई प्रशंसक शुक्रवार को फिल्म देखने पहुंचे। अपनी फिल्म के प्रदर्शन पर थियेटरों पर किए गए हमले पर शाहरूख ने कहा, मेरा कोई रूख नहीं है, कोई वैचारिक मुद्दा नहीं है। मैं सिर्फ एक अभिनेता हूं। यदि मेरे बयान से किसी को दुख पहुंचा है तो मैं माफी चाहता हूं। मैं लोगों को खुश करने के व्यवसाय से जुडा हुआ हूं। शाहरूख ने कहा कि फिल्म के निर्देशक-निर्माता करण जौहर ने पहले के फिल्मकारों के अपेक्षा कही अधिक अंतर्राष्ट्रीय फिल्में बनाई है और वह केवल पैसे के लिए फिल्में नहीं बनाते है। उन्होंने कहा कि उनका जन्म करण और उनके निर्देशन के दौर में हुआ इसलिए वह बहुत भाग्यशाली है।
Thursday, February 4, 2010
बॉलीवुड में अकेले पडे शाहरूख
बॉलीवुड के किंग खान माने जाने वाले अभिनेता शाहरूख खान अब बॉलीवुड में अकेले पड गए है। पहली बार उन्होंने खुलकर कहा है कि वे अकेले रह गए है। दरअसल किंग खान के दोस्तों ने उनसे किनारा कर लिया है। यही नहीं, शाहरूख की फिल्में पिटती जा रही है। सफलता उनसे दूर हो रही है। शायद इसलिए वे दूसरे लोगों में अपनी खुशी तलाश रहे है।
फरहा खान और करण जौहर से दूरियों के बाद शाहरूख ने अब अरिंधम चौधरी का सहारा लिया है। लेकिन अरिंधम ने भी शाहरूख का ज्यादा साथ नहीं दिया। पा के प्रीमियर के दौरान शाहरूख और करण जौहर ने एक-दूसरे की तरफ देखा तक नहीं। शाहरूख के बेहद करीबी माने-जाने वाले यशराज प्रोडक्शन्स के आदित्य चोपडा ने भी अब शाहरूख से किनारा कर लिया है। अपनी अगली फिल्म की कामयाबी के लिए उन्होंने शाहरूख के बजाय रणबीर कपूर को चुना हैं।
शाहरूख के समर्थन में आए कई सेलिब्रिटी
शिवसेना के निशाने पर आये शाहरूख खान आज मुम्बई लौट सकते है। अपनी नई फिल्म माय नेम इज खान के प्रमोशन के लिए गए शाहरूख ने लंदन में इस मुद्दे पर अपना दु:ख जताया था। शिवसेना द्वारा शाहरूख खान पर की गई टिप्पणियों के बाद बालीवुड के सितारे सामने आए है। प्रीति जिंटा, महेश भट्ट, और बालीवुड के कई सितरे शाहरूख के समर्थन में आगे आ गए है। किंग खान ने आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों को नही लेने पर खेद जताया था।
शाहरूख कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के मालिक है। शाहरूख के खेद जताने पर शिवसेना ने शाहरूख पर कई इल्जाम लगाए थे। एक चैनल को भट्ट ने कहा कि ठाकरे जिस तरह से किंग खान के साथ बर्ताव से पेश आ रहा उससे पूरे बॉलीवुड के सितारों में सन्नाटा से पसर गया है। महेश भट्ट ने यह भी कहा कि शाहरूख को जिस प्रकार निशाना बनाया जा रहा है उस पर अभी तक सरकार ने कोई कदम नही उठाया है।
प्रीतीश नंदी ने भी टि्वटर पर बोली कि किंग खान और उनकी फिल्म को लेकर शिवसेना द्वारा चलाया जा रहा इस अभियान से अभिनेत्री कोंकणा सेन शर्मा ने ठाकरे के डर की वजह से सामने तो नहीं आ सकी मगर उन्होंने टि्वटर पर शाहरूख का समर्थन किया है। वहीं संगीतकार विशाल भारद्वाज भी टि्वटर पर शाहरूख खान पर हो रहे गलत बयानबाजी से काफी व्यथित है। भारद्वाज ने भी कहा कि शाहरूख खान ने किसी भी तरह से गलत नही बोला। अनुपम ने टि्वटर पर कहा कि गृह मंत्री देश के साहसी गृह मंत्री है उन्होंने पाकिस्तान के खिलाडियों को आईपीएल में शामिल नही किये जाने को लेकर अप्रसन्नता जाहिर की थी।
Wednesday, February 3, 2010
दम है तो पाकिस्तान जाकर फिल्म बनाएं शाहरूख: अभिजीत
आईपीएल में पाकिस्तानी खिलाडियों के शामिल किए जाने के पक्ष में अभिनेता शाहरूख खान के बयान पर भडकी शिवसेना का साथ गायक अभिजीत भी दे रहे हैं। अभिजीत का कहना है कि पाकिस्तान से यारी-दोस्ती एकतरफा है और अगर पाकिस्तान की हकीकत जाननी है तो शाहरूख को पाकिस्तान जाकर फिल्में बनानी चाहिए।
गायक अभिजीत ने अपनी यह बात शिवसेना के मुखपत्र के जरिए रखी है। फिल्मी पर्दे पर शाहरूख के कई मशहूर गानों में अपनी आवाज देने वाले गायक अभिजीत ने बॉलीवुड के बादशाह को चुनौती दी है कि अगर दम है तो वह पाकिस्तान में फिल्म बनाकर दिखाएं। अभिजीत ने लिखा है कि हर देश में काम करने के लिए वर्क परमिट की जरूरत होती है। लेकिन पाकिस्तानी सिंगर बिना वर्क परमिट भारत में आते है और गाना शुरू कर देते हैं।
Monday, February 1, 2010
शाहरूख के बंगले के बाहर बवाल
आईपीएल में पाक क्रिकेटरों को शामिल करने का पक्ष लेने के शाहरूख खान के बयान पर शिवसेना कार्यकर्ताओं के विरोध प्रदर्शन तेज करने पर उनके यहां स्थित घर के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। पुलिस ने कहा कि शिवसेना कार्यकर्ताओं के उपनगर बांद्रा स्थित शाहरूख के बंगले के बाहर विरोध प्रदर्शन करने की जानकारी मिलने के बाद वहां उपयुक्त संख्या में पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी गई।
पुलिस के अनुसार प्रदर्शन होने की स्थिति में किसी भी अप्रिय घटनाको टालने के लिए पुलिसकर्मियों की तैनाती कर दी है। उन्होंने कहा, कानून का उल्लंघन करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। उधर, शिवसेना के वरिष्ठ नेता मनोहर जोशी ने कहा, शाहरूख को राजनीति में दखलंदाजी नहीं करनी चाहिए। यही कारण है कि हम शाहरूख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। पुलिस के अनुसार शाहरूख ने अपने घर पर सुरक्षा की मांग नहीं की है लेकिन शिवसैनिकों के वहां विरोध प्रदर्शन की आशंका को देखते हुए सुरक्षा की गई है।
Wednesday, January 27, 2010
अवॉर्ड की खुशी में पार्टी
जब से राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की घोषणा हुई है, तब से सम्मान पाने वाले अदाकार अपने-अपने तरीकों से खुशियों का इजहार किए जा रहे है। फिल्म रॉकऑन के लिए अर्जुन रामपाल को सपोर्टिग मेल अभिनेता का अवार्ड मिला है। जबकि उनकी खुशी में शामिल हुए दोस्तों में फरहान अख्यर, प्राची देसाई के अलावा शाहरूख खान और कैटरीना कैफ भी थे।
पार्टी में फराह खान शाहरूख से गप्पे मारते हुए दिखी। पार्टी में धमाल करने के लिए सैफ अली खान और करीना कपूर भी आए थे। करिश्मा कपूर भी मौजूद थी।
Saturday, January 16, 2010
अक्षय ने साधा शाहरूख खान पर निशाना
अब अक्षय तो सीधे सीधे खान कैंप से पंगा नहीं ले सकते इसलिए खिलाडी ने बिग बी के आड में शाहरूख पर निशाना साधा। अक्षय एक बेहतरीन खिलाडी है, जिन्हें अच्छे से मालूम है कि कब किस पर और कैसे निशाना साधना है ऎसे में अगर बात शाहरू खान की हो , तो वह एक भी मौका हाथ से नही जाने देते।
दरअसल अप्सरा अवार्डस के दौरान अमिताभ बच्चन को लाइफआइम एचीवमेंट पुरस्कार देने के लिए अक्षय को मंच पर बुलाया गया था। बिग बी को ट्राफी देते हुए अक्षय ने कहा ,सर (अतिताभ बच्चन) एक लीजेंड है, जो आज भी और कलाकारों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। हिंदी फिल्म उद्योग के दूसरे कलाकार उनकी फिल्मों के रीमेक बनाकर, उनमें अभिनय कर अपने भीतर छिपे अभिनेता की तलाश करते है। साफ है अक्षय का इशारा शाहरूख खान डॉन की और था, जिसका सी`ल यानी डॉन -2 भी फरहान अख्यत ने काम शुरू कर दिया है।
ये बात और है कि शाहरूख ने इस बात को सीरियसली नहीं लिया। दोनों के बीच की खटास की वजह है कि शाहरूख का फरहा कैप से आउट होना और अक्षय की एंट्री। फिल्म तीसमार खा में बादशाह खान के बजाय अक्षय कुमार को लेने के बाद से ही दोनों के बीच बातचीत बंद है।



