Showing posts with label Shushmita Sen. Show all posts
Showing posts with label Shushmita Sen. Show all posts

Tuesday, July 21, 2009

शाहरूख का "दूल्हा" 25 करोड में बिका

Dulha Mil Gaya

कई दिनों से शाहरूख खान की फिल्म "दूल्हा मिल गया" किसी न किसी कारण से चर्चा में है और शाहरूख की इस फिल्म को भारी भरकरम कीमत मिली है। मंदी के सयम में शाहरूख की फिल्म "दूल्हा मिल गया" को दुबई के एक खरीददार ने इस 25 करोड में खरीदा है।

सुष्मिता सेन, फरदीन खान और शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ने विशेष कीमत वसूली है। लंबे समय से फिल्म निर्माण कर रहे निर्माता विवेक वासवानी को फिल्म के खरीददारों की मांग थी। शायद शाहरूख की फिल्म "दूल्हा मिल गया" को खरीदने वाला शाहरूख का कोई प्रशंसक ही होगा। हमें नहीं लगता की दुबई में हिन्दी का कोई लेना देना होगा लेकिन कुछ भी हो विवेक का काम आसान हो गया या यू कहे की विवेक का दूल्हा आखिर बिक ही गया।