निर्देशक: सुपर्ण वर्मा
संगीत: समीर टंडन, मानसी स्कॉट, गौरव दासगुप्ता, बप्पा लाहिरी, रंजीत बारोट
कलाकार: डिनो मोरिया, दिया मिर्जा, फरदीन खान, इरफान खान, आफताब शिवदासानी, डैनी, मनोज बाजपेयी
निर्माता-निर्देशक संजय गुप्ता स्टाइलिश और एक्शन फिल्म बनाने के लिए जाने जाते है। उनकी ताजा फिल्म "एसिड फैक्ट्री" का हालांकि उन्होंने निर्देशन नहीं किया है, लेकिन उनकी छाप फिल्म पर नजर आ रही है। निर्देशक सुपर्ण वर्मा की फिल्म "एसिड फैक्ट्री" की कहानी याददाश्त पर आधारित है। याददाश्त ही हमारी भावनाओं का स्त्रोत है। अपराध का भी यह स्त्रोत है। सोचिए कि एक हत्यारा उस सुबह कैसा महसूस करेगा, जब उसकी याददाश्त चली जाए। क्या वह अपराध करना जारी रखेगा। या एक मासूम व्यक्ति की याददाश्त चली जाए और उसे बताया जाए कि वह हत्यारा है, तो क्या वह वैसा ही व्यवहार करेगा। याददाश्त चले जाने से व्यक्तित्व बदल सकता है। "एसिड फैक्ट्री" उन लोगों की कहानी है, जिनकी याददाश्त उनसे छिन ली गई है। उन्हें ऎसा लग रहा है जैसे वे लंबी नींद से जागे हो। वे अपनी वास्तविकता को तलाश रहे है, जो सिर्फ उनके दिमाग की उपज है।
Friday, October 9, 2009
वास्तविकता की तलाश:एसिड फैक्ट्री
Monday, July 27, 2009
कैसा होगा लाइफ पाटर्नर
मल्टीप्लेक्स में विवादों चलते एक के बाद एक नई-नई फिल्मे रिलीज हो रही है। इनमें से कुछ फिल्में बाक्स ऑफिस पर धमाल मचा रही है तो कुछ रेंगती नजर आ रही है। इसी बीच में बर्मावाला ब्रदर्स बैनर अपनी नई फिल्म लाईफ पार्टनर को लेकर मैदान में उतरे है। इस फिल्म के निर्माता अब्बास बर्मावाला, मस्ताना बर्मावाला, हुसैन बर्मावाला है।
यह कहानी तीन दोस्तों करण (फरदीन खान), भावेश(तुषार कपूर), जीत(गोविंदा) पर आधारित है जिनके विचार शादी को लेकर भिन्न भिन्न है। करण(फरदीन खान), संजना(जेनिलिया डिसूजा) को बहुत पंसद करता है। वह दोनों एक दूसरे से शादी भी करना चाहते है। क्या लव मैरिज के जरिये शादी करना उचित है। भावेश(तुषार कपूर) के घरवालों ने उसके लिए लडकी पंसद की है। क्या यह लाईफ पाटर्नर उसके लिए ठीक होगी। जीत(गोविंदा) लव मैरिज और अरेंज मैरिज दोनों के खिलाफ है। वह एक वकील की भूमिका निभा रहे है। और तलाक मे मामले को देखते है।
क्या जीत का शादी न करने का फैसला सही है। या उसे भी को लाईफ पार्टनर मिल जाएगा। किसको कैसा मिलता है लाईफ पार्टनर ये जानने के लिए देखनी पडेगी फिल्म लाईफ पार्टनर यह फिल्म कॉमेडी से भरपूर है। फिल्म के निर्देशक रूमी जाफरी को फिल्म से काफी उम्मीदे है।
फरदीन खान "कुर्बानी" का रीमेक बना रहे है
अपने स्टाइल व लुक के लिए प्रसिद्धि फिरोज खान का सपना उनके बेटे फरदीन खान पूरा करने वाले है। इन दिनों फरदीन सुपरहिट फिल्म "कुर्बानी" का रीमेक बनाने की सोच रहे है। खबर है कि दिवंगत अभिनेता फिरोज खान अपनी 80 के दशक की फिल्म "कुर्बानी" का रीमेक बनाना चाहते थे और अब यह सपना उनका बेटा फरदीन खान पूरा करने की सोच रहा है। उस समय की सुपरहिट फिल्म "कुर्बानी" के मुख्य नायक फिरोज खान के साथ विनोद खन्ना व अभिनेत्री जीतन अमान थी। उस समय के बेहतरीन खलनायक का रोल करने वाले अमजद खान ने भी इसमें अभिनय किया था। जबकि रीमेक फिल्म "कुर्बानी" में अभिनय के लिए फरदीन खान के साथ बेबो के ब्वाय फै्रड सैफ अली खान व अमजद खान की भूमिका संजय दत्त करेगे। अब देखना है कि हॉट गर्ल में किस अभिनेत्री को लेते है।
Tuesday, July 21, 2009
शाहरूख का "दूल्हा" 25 करोड में बिका
कई दिनों से शाहरूख खान की फिल्म "दूल्हा मिल गया" किसी न किसी कारण से चर्चा में है और शाहरूख की इस फिल्म को भारी भरकरम कीमत मिली है। मंदी के सयम में शाहरूख की फिल्म "दूल्हा मिल गया" को दुबई के एक खरीददार ने इस 25 करोड में खरीदा है।
सुष्मिता सेन, फरदीन खान और शाहरूख खान अभिनीत फिल्म ने विशेष कीमत वसूली है। लंबे समय से फिल्म निर्माण कर रहे निर्माता विवेक वासवानी को फिल्म के खरीददारों की मांग थी। शायद शाहरूख की फिल्म "दूल्हा मिल गया" को खरीदने वाला शाहरूख का कोई प्रशंसक ही होगा। हमें नहीं लगता की दुबई में हिन्दी का कोई लेना देना होगा लेकिन कुछ भी हो विवेक का काम आसान हो गया या यू कहे की विवेक का दूल्हा आखिर बिक ही गया।