बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म मौसम बना रहे जाने-माने अभिनेता पकंज कपूर ने अपनी फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर को टाइम मैनेजमेंट का अच्छा पाठ पढाया है। गौरतलब है कि पंकज ने काफी खोजबीन के बाद सोनम को अपने बेटे शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया है और वह चाहते है कि वह बढिया परफॉर्म करें। ऎसे में पिछले हफ्ते पंकज ने अपने अंधेरी स्थित ऑफिस में दोनों ऎक्टर्स को ऎक्टिंग वर्कशॉप के लिए बुलाया।
सूत्रों के अनुसार सोनम पहले ही दिन 40 मिनट लेट पहुंची और यह जानकर हैरान रह गई कि वर्कशॉप कैंसल हो गई है। सावधान हो चुकी सोनम अगले दिन टाइम से वर्कशॉप अटेंड करने पहुंची, लेकिन तीसरे दिन फिर वह 20 मिनट लेट हो गई। जब वह पंकज के ऑफिस पहुंचने ही वाली थीं कि उन्हें एसएमएस मिला की वर्कशॉप कैंसल हो गई है। इस तरह सोनम को लेट होने की सजा मिल गई और साथ ही सबक भी।
Friday, March 26, 2010
सोनम को पढाया टाइम मैनेजमेंट का पाठ
Friday, March 5, 2010
बॉयफ्रेंड के साथ फ्रांस में छुट्टी मनाएंगी सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्रांस में छुट्टी मनाने का प्रोग्राम बना रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म आयशा और आई हेट लव स्टोरी की शूटिंग में व्यस्त सोनम काफी थक गई हैं और यही वजह है कि सोनम लंबी छुट्टी पर फ्रांस जाने का मन बना रही हैं।
बहरहाल चर्चा का विषय यह नहीं है कि सोनम छुट्टी मनाने फ्रांस जा रही हैं, लेकिन चारों और चर्चे हैं उनके इस बॉयफ्रेंड के। हम आपको बता दें कि सोनम का यह बॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि नवोदित निर्देशक पुनीत मल्होत्रा है।
Saturday, August 1, 2009
पापा अनिल के साथ नजर आएंगी सोनम
फिल्म "दिल्ली-6" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। खबर है कि अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम के साथ एक विज्ञापन फिल्म कर रहे है। यह विज्ञापन एक पेन(कलम) का है।
सोनम अब तक कई विज्ञापन फिल्में कर चुकी है। लेकिन सोनम के पिता अनिल कपूर ने आज तक किसी विज्ञापन फिल्म में काम नही किया है। वह पहली बार किसी विज्ञापन फिल्म में काम करने जा रहे है, वह भी अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ। सोनम कपूर भी पिता के साथ पहली बार काम करके काफी खुश है।
Friday, July 10, 2009
सोनम ने पारम्परिक लिबास छोडा, बिकनी पहनी
अभिनय के साथ-साथ निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर असफल होती फिल्मों को देख अब सफल होने के लिए सेक्सी दिखना चाहती है। हमेशा ही पारम्परिक लिबास में नजर आने वाली सोनम अपनी आने वाली फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" में बिकनी में नजर आएंगी। "सांवरिया" और "दिल्ली-6" जैसी असफल फिल्में देने के बाद सोनम सोचती है कि बिकनी पहनने से शायद फिल्म सफल हो जाए। करण जौहर निर्देशित फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" में सोनम से साथ इमरान खान नजर आएंगे।