सोनम कपूर इनदिनों अपनी आने वाली फिल्म मौसम की शूटिंग में व्यस्त है। बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर के साथ शाहिद कपूर है। इस फिल्म में एक दृश्य में सोनम कपूर ने शाहिद को किस देने से इंकार कर दिया। इस फिल्म के लिए सोनम को शाहिद के साथ एक किस सीन देना था, जिसे करने से सोनम ने मना कर दिया। सोनम के अनुसार जब उन्होंने फिल्म साइन की थी, उस समय फिल्म की पटकथा में किसी भी किस सीन के बारे में नही बताया गया था।
सूत्रों के अनुसार फिल्म में किस सीन को जोडने का सुझाव शाहिद कपूर ने दिया था। शाहिद का कहना है कि आमिर खान की तरह उन्हें भी अपनी सह अभिनेत्रियों के साथ फिल्म में किस सीन करना चाहिए। इस फिल्म के निर्देशक पंकज कपूर है।
Thursday, August 5, 2010
सोनम ने शाहिद को किस देने से मना किया
Thursday, July 22, 2010
शादी बोरिंग चीज: सोनम कपूर
बॉलीवुड की अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वह 25 साल की है और शादी करने के लिए तैयार है। लेकिन इसके साथ ही शादी के बारे में उनका खयालत है कि यह बहुत बोरिग होती है। क्योंकि पहले शादी फिर उसके दो साल बाद बच्चा। यह सब बहुत ही अटपटा लगता है। वैसे सोनम का कहना है कि उनके बच्चो उनकी शादी के दो साल बाद ही हो जाएंगे। लेकिन फिलहाल वे इस समय सिंगल होने का दम भी भरती है।
Friday, March 26, 2010
सोनम को पढाया टाइम मैनेजमेंट का पाठ
बतौर डायरेक्टर अपनी फिल्म मौसम बना रहे जाने-माने अभिनेता पकंज कपूर ने अपनी फिल्म की हीरोइन सोनम कपूर को टाइम मैनेजमेंट का अच्छा पाठ पढाया है। गौरतलब है कि पंकज ने काफी खोजबीन के बाद सोनम को अपने बेटे शाहिद कपूर के अपोजिट साइन किया है और वह चाहते है कि वह बढिया परफॉर्म करें। ऎसे में पिछले हफ्ते पंकज ने अपने अंधेरी स्थित ऑफिस में दोनों ऎक्टर्स को ऎक्टिंग वर्कशॉप के लिए बुलाया।
सूत्रों के अनुसार सोनम पहले ही दिन 40 मिनट लेट पहुंची और यह जानकर हैरान रह गई कि वर्कशॉप कैंसल हो गई है। सावधान हो चुकी सोनम अगले दिन टाइम से वर्कशॉप अटेंड करने पहुंची, लेकिन तीसरे दिन फिर वह 20 मिनट लेट हो गई। जब वह पंकज के ऑफिस पहुंचने ही वाली थीं कि उन्हें एसएमएस मिला की वर्कशॉप कैंसल हो गई है। इस तरह सोनम को लेट होने की सजा मिल गई और साथ ही सबक भी।
Friday, March 5, 2010
बॉयफ्रेंड के साथ फ्रांस में छुट्टी मनाएंगी सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर अपने बॉयफ्रेंड के साथ फ्रांस में छुट्टी मनाने का प्रोग्राम बना रही हैं। सूत्रों की मानें तो फिल्म आयशा और आई हेट लव स्टोरी की शूटिंग में व्यस्त सोनम काफी थक गई हैं और यही वजह है कि सोनम लंबी छुट्टी पर फ्रांस जाने का मन बना रही हैं।
बहरहाल चर्चा का विषय यह नहीं है कि सोनम छुट्टी मनाने फ्रांस जा रही हैं, लेकिन चारों और चर्चे हैं उनके इस बॉयफ्रेंड के। हम आपको बता दें कि सोनम का यह बॉयफ्रेंड और कोई नहीं बल्कि नवोदित निर्देशक पुनीत मल्होत्रा है।
Tuesday, December 15, 2009
मूंछों वाला पति चाहिए: सोनम
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर का कहना है कि वे मूंछों वाला पति चाहती हैं। सब जानते है कि उनके पिता अनिल कपूर की मूंछे दर्शकों के दिलों पर खूब रौब गांठ चुकी हैं।
सोनम ने कहा, मैं चाहती हूं कि मेरा लाइफ पार्टनर पापा की तरह स्मार्ट, इंटेलीजेंट, केयरिंग और समझदार हो। हां, एक बात और है, उसकी मूंछे पापा की तरह ही होनी चाहिए। रोचक है कि जब रणबीर कपूर के साथ सोनम के अफेयर की चर्चा थीं, तब रणबीर की हल्की मूंछे और हल्की दाढ़ी थी।
कुणाल कपूर जिनके साथ सोनम के प्रेम की चर्चा पिछले दिनों रही, उनकी भी मूंछे हैं। सोनम के वर्तमान प्रेमी कहे जा रहे अभय देओल भी हल्की दाढी और मूंछे रखते हैं। सोनम की नजरों में पापा अनिल दुनिया के सबसे आकर्षक पुरूष हैं। उम्मीद करें कि हिंदी फिल्मों की इस चंचल, शोख और प्रतिभावान अभिनेत्री परफेक्ट कòरियर के साथ मूंछों वाला परफेक्ट लाइफ पार्टनर भी जल्द मिल जाएगा।
Saturday, August 1, 2009
पापा अनिल के साथ नजर आएंगी सोनम
फिल्म "दिल्ली-6" से बॉलीवुड में कदम रखने वाली अभिनेत्री सोनम कपूर जल्द ही अपने पापा अनिल कपूर के साथ नजर आएंगी। खबर है कि अनिल कपूर अपनी बेटी सोनम के साथ एक विज्ञापन फिल्म कर रहे है। यह विज्ञापन एक पेन(कलम) का है।
सोनम अब तक कई विज्ञापन फिल्में कर चुकी है। लेकिन सोनम के पिता अनिल कपूर ने आज तक किसी विज्ञापन फिल्म में काम नही किया है। वह पहली बार किसी विज्ञापन फिल्म में काम करने जा रहे है, वह भी अपनी बेटी सोनम कपूर के साथ। सोनम कपूर भी पिता के साथ पहली बार काम करके काफी खुश है।
Thursday, July 16, 2009
ऎश आंटी कहने से हुई खफा
सोनम ने ऎश्वर्य को आंटी क्या बोला, ऎश सोनम को उसका जवाब देने के लिए बेकरार हो गई। और आखिर जवाब में ऎश ने बोल ही दिया कि अगर मैं हूं आंटी तो सोमन हैं जूनियर आर्टिस्ट। दरअसल, सोनम और ऎश की लडाई आज भी जारी है। कुछ दिन पहले सोनम ने ऎश को आंटी कहकर पुकारा था उसी दिन से ऎश की रातों की नीद और दिन का चैन उड गया। और तभी ऎश ने ठान लिया कि वो सोनम से अपना बदला लेकर रहेगी। और कॉस्मेटिक ब्रांड लॉरियल के विमोचन पर ऎश को मौका मिल ही गया। ऎश जब वहां पहुंची तो मीडिया ने उनसे सिर्फ एक ही सवाल पूछा कि जब सोनम ने आपको आंटी बोला तो आपको कैसा लगा। इस पर बौखलाते हुए ऎश ने भी तपाक से जवाब मे कहा कि मेरा और सोनम की क्या तुलना सावरिया गर्ल तो सिर्फ एक जूनियर कलाकर है। मुझे नही लगता कि किसी वरिष्ठ कलाकार को अपने आपको साबित करने के लिए एक जूनियर कलाकर से तुलना की जरूरत है।
Friday, July 10, 2009
सोनम ने पारम्परिक लिबास छोडा, बिकनी पहनी
अभिनय के साथ-साथ निर्माण के क्षेत्र में कदम रखने वाले अनिल कपूर की बेटी सोनम कपूर असफल होती फिल्मों को देख अब सफल होने के लिए सेक्सी दिखना चाहती है। हमेशा ही पारम्परिक लिबास में नजर आने वाली सोनम अपनी आने वाली फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" में बिकनी में नजर आएंगी। "सांवरिया" और "दिल्ली-6" जैसी असफल फिल्में देने के बाद सोनम सोचती है कि बिकनी पहनने से शायद फिल्म सफल हो जाए। करण जौहर निर्देशित फिल्म "आई हेट लव स्टोरीज" में सोनम से साथ इमरान खान नजर आएंगे।
Tuesday, June 30, 2009
एक अच्छे वर की तलाश है सोनम को
बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर पिछले दिनों अपना 24वां जन्मदिन मनाया। और तभी से उनके पापा अनिल कपूर को सोनम की शादी की चिंता सताने लगी है। पापा अनिल चाहते है कि बिटिया को एक अच्छा लडका मिले, लेकिन इसी के साथ वो ये भी चाहते है कि सोनम अपने खुद ही कोई अच्छा सा जीवनसाथी चुन ले। सोनम की सफलता से खुश अनिल कपूर एक और तो सोनम की शादी की चिंता करते है जबकि दूसरी और बेटी को हिन्दी सिनेमा में पैर जमाने और अफवाहों से बचने के नुस्खे भी बताते है। सोनम कपूर अब सयानी हो चुकी है। और इसी के चलते पापा अनिल चाहते है कि सोनम जल्द से जल्द शादी करके अपना घर बसा ले। इतना ही नहीं वे तो सोनम का एक अच्छी हीरोइन के रूप में बल्कि अच्छी पत्नी के रूप में देखना चाहते है।