Showing posts with label Sony Entertainment. Show all posts
Showing posts with label Sony Entertainment. Show all posts

Thursday, October 8, 2009

छोटे पर्दे पर धारावाहिक व रियल्टी शो का निर्माण करेगी "यशराज फिल्म्स"

Yashraj films

चालीस सालों से फिल्म का निर्माण कर रही यशराज फिल्म्स अब छोटे पर्दे के लिए टीवी धारावाहिक और रियल्टी शो का भी निर्माण करेगी। अपनी इस योजना के तहत इसने सोनी टीवी के साथ एक करार किया है। करार के तहत यशराज फिल्म्स सोनी टीवी चैनल के लिए फिक्शन और नॉन-फिक्शन सामग्री तैयार करेगी।

यशराज फिल्म्स के चेयरमैन यश चोप़डा ने यहां एक बयान में जारी कर कहा कि यशराज फिल्म्स ने पिछले चालीस सालों में फिल्म बनाने के मामले में अगुवाई की हैं। हमने एक शानदार टीम की बदौलत अपने लिए खास जगह बनाई है, यह करार हमें टीवी कंटेंट देने का मौका दे रहा है जिसमें हम यकीन करते है। हमारा टीवी कंटेंट टीवी देखने वाले दर्शकों की विशाल संख्या को व्यस्त रखेगा और इससे उनका मनोरंजन भी होगा।
सोनी एंटरटेनमेंट टीवी के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर (सीओओ) एनपी सिंह ने टीवी को भारत में सबसे ब़डा जन माध्यम करार देते हुए कहा कि यशराज फिल्म्स और सोनी टीवी के बीच हुआ करार टीवी मनोरंजन के क्षेत्र में काफी उच्च गुणवत्ता की सामग्री पेश करेगा।

Tuesday, July 21, 2009

"इस जंगल से मुझे बचाओं" के कलाकार भाग गए

iss jungle se mujhe bachao

मलेशिया के जंगलों मे चल रहे सोनी टीवी का रिएल्टी शो "इस जंगल से मुझे बचाओं" के कलाकार भाग गए है। इस शो की शूटिंग फिलहाल रूकी हुई है और अब इस शो में सिर्फ पलक और फिजा ही बचे है।

बताया जा रहा है कि इस शो में भाग ले रहे कलाकार आकाशदीप सहगल को किसी कीडे ने काट लिया था, जिस कारण उनका पूरा चेहरा सूज गया था। इस घटना से सभी कलाकारों ने डर के कारण शो की शूटिंग बीच में ही छोड दी है। फिलहाल शो में सिर्फ फिजा और पलक ही बचे है।

गौरतलब है कि मलेशिया के घने जंगलों में चल रही इस शो की शूटिंग काफी खतरनाक है, और जंगल में कई जहरीले कीडे घूमते रहते है। यहां रहने के लिए इन कलाकारों को जो एक्ट करने पडते है वे भी काफी खतरनाक होते है। सोनी टीवी के हेड ने भी इस बात की पुष्टि की है। अब शो के डायरेक्ट कलाकारों को मनाने में लगे हुए है।

Thursday, July 2, 2009

सलमान के शो में धर्मेन्द्र और सनी देओल

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान के शो "दस का दम" के 4 जुलाई की रात नौ बजे प्रसारित होने वाले एपिसोड में बाप-बेठे धर्मेन्द्र और सनी देओल नजर आने वाले है। निश्चित रूप से यह धमाकेदार एपिसोड होगा। धर्मेन्द्र और सनी देओल टेलीविजन पर आना बहुत कम पसंद करते है। लेकिन सलमान के प्यार उन्हें यहां खींच लाया। धर्मेन्द्र, सलमान के पसंदीदा हीरो है। सनी के साथ भी सलमान ने "जीत" और "हीरोज" नामक फिल्मों में साथ काम किया है। शो के दरमियान धर्मेन्द्र ने बताया कि सलमान उन्हें उनके जवानी के दिनों की याद दिलाते है। वे भी सलमान की तरह सब कुछ खुलेआम करते थे। बात चाहे शराब पीने की हो या रोमांस की। सनी ने भी अपनी दिल की बातें इस शो में बताई।